30/05/2026
तलवाड़ा बीबीएमबी अस्पताल में पीजीआई/एम्स सैटेलाइट सेंटर लाने को लेकर बीबीएमबी का पूर्ण सहयोग, फुल बोर्ड से मिली मंजूरी
इस उपलब्धि के पीछे शिवम शर्मा का लंबा संघर्ष और सार्थक प्रयास
भाजपा युवा नेता एवं समाजसेवी शिवम शर्मा ने बताया कि तलवाड़ा स्थित बीबीएमबी अस्पताल में पीजीआई सैटेलाइट सेंटर अथवा एम्स सैटेलाइट सेंटर स्थापित करने की उनकी वर्षों पुरानी मांग पर सार्थक परिणाम आने शुरू हो गए हैं ।8 मई 2026 को बीबीएमबी फुल बोर्ड ने इस विषय को मंजूरी देते हुए स्पष्ट किया है कि बीबीएमबी अस्पताल में ऐसी स्वास्थ्य सुविधा स्थापित करने के लिए बीबीएमबी पूर्ण सहयोग प्रदान करेगी ।
शिवम शर्मा ने बताया कि 13 फरवरी 2026 को उन्होंने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर एवं ऊर्जा सचिव के समक्ष पीजीआई सैटेलाइट सेंटर के साथ-साथ बिलासपुर एम्स के हब-स्पोक मॉडल के तहत एम्स सैटेलाइट सुविधा स्थापित करने की मांग रखी थी। इसके बाद 17 फरवरी 2026 को ऊर्जा सचिव कार्यालय से संबंधित पत्र बीबीएमबी चेयरमैन को भेजा गया।
उन्होंने बताया कि जब भी वह इस विषय को लेकर विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के अधिकारियों से मुलाकात करते थे, तब सबसे बड़ा प्रश्न यही सामने आता था कि बीबीएमबी स्वयं इस परियोजना को लेकर सहमत है। यदि बीबीएमबी इस परियोजना के पक्ष में है तो वह अपनी ओर से प्रस्ताव अथवा प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार कर भेजे । शिवम शर्मा ने कहा कि बीबीएमबी फुल बोर्ड की मंजूरी के बाद यह सबसे बड़ी बाधा दूर हो गई है।
शिवम शर्मा ने बताया कि 17 फरवरी 2026 ऊर्जा मंत्रालय द्वारा चेयरमैन सर को मेरा पत्र अग्रेषित हो कर आया,जिसमें एम्स सेटेलाइट , बिलासपुर एम्स हब स्पोक मॉडल, पीजीआई सेटेलाइट की मांग को ध्यान में रखते हुए 24 फरवरी 2026 को बीबीएमबी के सचिव ने तलवाड़ा के मुख्य अभियंता/मुख्य अधिकारी को इस विषय पर स्वीकार योग होने पर विस्तृत रिपोर्ट एवं एजेंडा तैयार करने के लिए कहा था ।, इसके बाद प्रस्ताव बोर्ड के समक्ष भेजा गया। शिवम शर्मा ने कहा कि 11 मार्च 2026 को मुझे बीबीएमबी चीफ ऑफिस द्वारा पत्र दे कर सूचित किया गया कि इस विषय को लेकर प्रस्ताव बीबीएमबी के फुल बोर्ड में भेज दिया गया है । अंततः 8 मई 2026 को बीबीएमबी फुल बोर्ड ने प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी।
शिवम शर्मा ने कहा कि इस मांग को लेकर उनकी केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर से दूरभाष पर बातचीत हुई थी तथा उनके निवास स्थान पर संबंधित फाइल भी सौंपी थी। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी तथा केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भी इस मांग का समर्थन किया था और ऊर्जा मंत्रालय को पत्र लिखा था। जो पत्र अग्रेषित हो कर चेयरमैन ऑफिस पहुंचे थे।
शिवम शर्मा ने इस निर्णय के लिए बीबीएमबी चेयरमैन मनोज त्रिपाठी, मुख्य अभियंता/मुख्य अधिकारी राकेश गुप्ता तथा बीबीएमबी के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह निर्णय पंजाब, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों के लाखों लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
उन्होंने कहा कि अभी कुछ प्रशासनिक एवं प्रक्रियागत औपचारिकताएं शेष हैं, जिन्हें पूरा करवाने के लिए वे लगातार मंत्रालयों और संबंधित विभागों के संपर्क में हैं। अंतिम स्वीकृति और परियोजना की स्थापना तक उनके प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।
#शिवम्शर्मा