NewsHimachal24

NewsHimachal24 Since 2017 आपकी शहर की खबरें हर पल हर जगह । हिमाचल प्रदेश News Update
(1)

15/08/2026
महार्षि विद्या मंदिर रक्कड़ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवसरक्कड़ — महार्षि विद्या मंदिर रक्कड़ मे...
15/08/2026

महार्षि विद्या मंदिर रक्कड़ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

रक्कड़ — महार्षि विद्या मंदिर रक्कड़ में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका शर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर प्रधानाचार्या मोनिका शर्मा ने कहा: "स्वतंत्रता दिवस हमें उन वीर शहीदों की कुर्बानी याद दिलाता है जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। हमें एकजुट होकर देश की उन्नति और एकता के लिए काम करना चाहिए।"...

रक्कड़ — महार्षि विद्या मंदिर रक्कड़ में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया।...

राजकीय महाविद्यालय रक्कड़ ने मनाया स्वतंत्रता दिवस समारोह15 अगस्त 2026 को राजकीय महाविद्यालय रक्कड़, काँगड़ा ( हि. प्र.) ...
15/08/2026

राजकीय महाविद्यालय रक्कड़ ने मनाया स्वतंत्रता दिवस समारोह

15 अगस्त 2026 को राजकीय महाविद्यालय रक्कड़, काँगड़ा ( हि. प्र.) में 80वां स्वतंत्रता दिवस के सुअवसर पर एनएसएस इकाई तथा रोबर -रेंजर इकाई द्वाराअत्यंत उत्साह और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। इस शुभ अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डा. रमेश ठाकुर जी की अध्यक्षता में ध्वजारोहण किया गया, जिसके पश्चात स्वयंसेवियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की और देश के प्रति अपने कर्तव्यों का संकल्प लिया। ...

15 अगस्त 2026 को राजकीय महाविद्यालय रक्कड़, काँगड़ा ( हि. प्र.) में 80वां स्वतंत्रता दिवस के सुअवसर पर एनएसएस इकाई तथा रोबर -...

भारत में पहली बार ड्रोन से तिरंगे की डिलीवरी, मंडी से रेहड़ाधार पहुंचाया राष्ट्रीय ध्वजस्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या प...
14/08/2026

भारत में पहली बार ड्रोन से तिरंगे की डिलीवरी, मंडी से रेहड़ाधार पहुंचाया राष्ट्रीय ध्वज

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर डाक विभाग की अनूठी पहल—दुर्गम क्षेत्रों में अंतिम छोर तक सेवाएं पहुंचाने की दिशा में अहम कदम नई दिल्ली/मंडी, 14 अगस्त। देशभक्ति, जनसेवा और तकनीकी नवाचार के अनूठे संगम के रूप में डाक विभाग ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर हिमाचल प्रदेश में पहली बार ड्रोन के माध्यम से राष्ट्रीय ध्वज ‘तिरंगा’ पहुंचाया। यह डिलीवरी मंडी प्रधान डाकघर से रेहड़ाधार शाखा डाकघर तक की गई।...

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर डाक विभाग की अनूठी पहल—दुर्गम क्षेत्रों में अंतिम छोर तक सेवाएं पहुंचाने की द.....

पशुपालकों में दूध बिक्री को लेकर बढ़ा रोष, पहले कम दाम अब दो दिन दूध नहीं लेगी सरकाररक्कड़, 14 अगस्त :  हिमाचल प्रदेश मे...
14/08/2026

पशुपालकों में दूध बिक्री को लेकर बढ़ा रोष, पहले कम दाम अब दो दिन दूध नहीं लेगी सरकार

रक्कड़, 14 अगस्त : हिमाचल प्रदेश में दूध उत्पादन और बिक्री पर निर्भर पशुपालकों की परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। दूध के कम दाम मिलने के बाद अब दो दिन तक सरकार द्वारा दूध कलेक्शन नहीं किए जाने की बात सामने आने से पशुपालकों में रोष है। पशुपालकों का कहना है कि दूध ऐसी वस्तु है जिसे लंबे समय तक सुरक्षित रखना संभव नहीं होता। ऐसे में यदि निर्धारित समय पर दूध की खरीद नहीं होगी तो इसका सीधा असर उनकी रोजमर्रा की आमदनी पर पड़ेगा।...

रक्कड़, 14 अगस्त : हिमाचल प्रदेश में दूध उत्पादन और बिक्री पर निर्भर पशुपालकों की परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही हैं...

14/08/2026

मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

रक्कड़, 14 अगस्त (निस): राजकीय फार्मेसी कॉलेज रक्कड़ में विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य एवं भावनात्मक कल्याण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. शाइना शर्मा, मेडिकल ऑफिसर, पीरसलूही ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए मानसिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन, सकारात्मक सोच तथा भावनात्मक संतुलन बनाए रखने के संबंध में अपने विचार साझा किए। उन्होंने विद्यार्थियों को तनाव से प्रभावी ढंग से निपटने तथा आवश्यकता पड़ने पर विशेषज्ञ से परामर्श लेने के लिए प्रेरित किया।...

राजकीय फार्मेसी कॉलेज रक्कड़ में राष्ट्रीय लाइब्रेरियन दिवस मनायारक्कड़, 14 अगस्त (निस):  राजकीय फार्मेसी कॉलेज रक्कड़ म...
14/08/2026

राजकीय फार्मेसी कॉलेज रक्कड़ में राष्ट्रीय लाइब्रेरियन दिवस मनाया

रक्कड़, 14 अगस्त (निस): राजकीय फार्मेसी कॉलेज रक्कड़ में राष्ट्रीय लाइब्रेरियन दिवस धूमधाम से मनाया गया। यह दिवस पूरे भारत में लाइब्रेरी के जनक डॉ. एस. आर. रंगनाथन की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। समारोह की अध्यक्षता कॉलेज के निदेशक डॉ. आर्थर जावेद ने की। इस अवसर पर प्राचार्य सहित कॉलेज के विद्यार्थियों को लाइब्रेरी की उपयोगिता एवं विद्यार्थी जीवन में इसके महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि कॉलेज की लाइब्रेरी में विद्यार्थियों को देश के बड़े विश्वविद्यालयों की तर्ज पर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जाएगा।...

रक्कड़, 14 अगस्त (निस): राजकीय फार्मेसी कॉलेज रक्कड़ में राष्ट्रीय लाइब्रेरियन दिवस धूमधाम से मनाया गया। यह दिवस पूर...

देहरा में “विकसित भारत – गांव की ओर रोजगार एवं अर्थविकास मिशन” पर दो दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्नदेहरा, 14 अगस्त, 2026विकास ...
14/08/2026

देहरा में “विकसित भारत – गांव की ओर रोजगार एवं अर्थविकास मिशन” पर दो दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

देहरा, 14 अगस्त, 2026विकास खंड देहरा के बचत भवन में 13 एवं 14 अगस्त, 2026 को "विकसित भारत - गांव की ओर रोजगार एवं अर्थविकास मिशन - वीबी-जी राम जी" के अंतर्गत जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के लिए दो दिवसीय जागरूकता एवं संवेदनशीलता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में 03 जिला परिषद सदस्य, 23 पंचायत समिति सदस्य, 59 ग्राम पंचायत प्रधान, 59 उप-प्रधान, 317 पंचायत सदस्य, 44 पंचायत सचिव, 15 तकनीकी सहायक तथा 14 ग्रुप संगठक सहित कुल 534 प्रतिभागियों ने भाग लिया।...

देहरा, 14 अगस्त, 2026विकास खंड देहरा के बचत भवन में 13 एवं 14 अगस्त, 2026 को “विकसित भारत – गांव की ओर रोजगार एवं अर्थविकास मिशन...

देहरा में 10 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवानादेहरा में हरित परिवहन को मिली रफ्तार देहरा, 14 अगस्त, 2026।...
14/08/2026

देहरा में 10 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

देहरा में हरित परिवहन को मिली रफ्तार देहरा, 14 अगस्त, 2026। देहरा क्षेत्र में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा स्वच्छ एवं हरित परिवहन को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए आज देहरा में 10 नई इलेक्ट्रिक बसों के फ्लैग ऑफ समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजय रतन मुख्य अतिथि तथा देहरा विधानसभा क्षेत्र की विधायक कमलेश ठाकुर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव सुरेंद्र सिंह मनकोटिया भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।...

देहरा में हरित परिवहन को मिली रफ्तारदेहरा, 14 अगस्त, 2026। देहरा क्षेत्र में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ करने ...

Address

Newshimachal 24
Kangra
177043

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when NewsHimachal24 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to NewsHimachal24:

Shortcuts

Share