Himachal Time News

Himachal Time News "Himachal Time News " सच के साथ, हर खबर आप तक पहुंचाना ही हमारा लक्ष्य है।

टांडा (कांगड़ा) डॉ राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा से एकमात्र हृदय रोग विशेषज्ञ का तबादला,आम जनता परेशान....
09/06/2026

टांडा (कांगड़ा) डॉ राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा से एकमात्र हृदय रोग विशेषज्ञ का तबादला,आम जनता परेशान.....
#हिमाचलटाईमन्यूज #टांडा

09/06/2026

🌹🌹 मां वज्रेश्वरी देवी जी के पावन चरणों में कोटि कोटि नमन। सुबह के पावन दर्शन 🌹जयमातादी 🌹 #हिमाचलटाईमन्यूज

 #टांडा(कांगड़ा) में खोला जाएगा दूसरा नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केन्द्र**मुख्यमंत्री ने मशोबरा में प्रदेश के पहले महिला नश...
09/06/2026

#टांडा(कांगड़ा) में खोला जाएगा दूसरा नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केन्द्र*

*मुख्यमंत्री ने मशोबरा में प्रदेश के पहले महिला नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केन्द्र का किया उद्घाटन *

हिमाचल टाईम न्यूज!शिमला

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शिमला के समीप मशोबरा में ‘नव-जीवन’ महिला नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केन्द्र का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि नशे, विशेषकर चिट्टा की चुनौती केवल कानून-व्यवस्था का विषय नहीं बल्कि सामाजिक एवं मानवीय संकट है। सरकार नशा तस्करों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई कर रही है तथा जन-जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि यह प्रदेश का पहला विशेष महिला नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केन्द्र है, जहां सुरक्षित आवास, चिकित्सकीय उपचार, मनोवैज्ञानिक परामर्श, पुनर्वास तथा परिवार आधारित सहयोग की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने घोषणा की कि सरकारी क्षेत्र में दूसरा नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केन्द्र कांगड़ा जिले के डॉ. राजेन्द्र प्रसाद राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, टांडा में स्थापित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि नशे के शिकार युवा और महिलाएं अपराधी नहीं हैं, लेकिन नशा बेचने वाले तस्कर समाज के दुश्मन हैं। सरकार पीड़ितों के पुनर्वास और तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की नीति पर कार्य कर रही है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि 15 नवम्बर 2025 को शुरू किया गया ‘एंटी-चिट्टा जन आन्दोलन’ अब एक व्यापक सामाजिक अभियान बन चुका है, जिसमें युवा, पंचायत प्रतिनिधि, शिक्षक, स्वयंसेवी संस्थाएं और आम नागरिक सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं।
#हिमाचलटाईमन्यूज

हिमाचल प्रदेश के सभी डिग्री कॉलेजों में सेमेस्टर सिस्टम लागू .....   #हिमाचलटाईमन्यूज
09/06/2026

हिमाचल प्रदेश के सभी डिग्री कॉलेजों में सेमेस्टर सिस्टम लागू .....
#हिमाचलटाईमन्यूज

देहरा पुलिस ने तलाई कुरु मे युवक से पकड़ी 279 ग्राम चरस..   #हिमाचलटाईमन्यूज
09/06/2026

देहरा पुलिस ने तलाई कुरु मे युवक से पकड़ी 279 ग्राम चरस..
#हिमाचलटाईमन्यूज

*घुमारवीं में पल्थी फोरलेन पर पुलिस की  कार्रवाई,,,5.9 ग्राम चिट्टे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार* बिलासपुर जिले के घुमारवीं ...
09/06/2026

*घुमारवीं में पल्थी फोरलेन पर पुलिस की कार्रवाई,,,5.9 ग्राम चिट्टे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार*

बिलासपुर जिले के घुमारवीं क्षेत्र में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस थाना घुमारवीं की टीम ने पल्थी फोरलेन पर नाकाबंदी और गश्त के दौरान एक कार से 5.9 ग्राम चिट्टा बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस कर्मचारी अजीत कुमार अपनी टीम के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान शक के आधार पर कार नंबर HP01AB6777 को रोका गया। तलाशी लेने पर कार में सवार रौबिन मैहता (29) और दिनेश कुमार (48), दोनों निवासी गांव मसौर, तहसील घुमारवीं, जिला बिलासपुर के कब्जे से 5.9 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके पर ही हिरासत में लेकर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी विशाल वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि नशे की खेप कहां से लाई गई थी तथा इसे कहां सप्लाई किया जाना था। उन्होंने कहा कि जिले में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही आम जनता से नशे से जुड़ी किसी भी सूचना को पुलिस के साथ साझा करने की अपील की गई है।
#हिमाचलटाईमन्यूज #पालमपुर #लाइव

 #पालमपुर *जिया अग्निकांड के पीड़ित परिवारों को हर प्रकार से सहयोग किया जाएगा - त्रिलोक कपूर*भाजपा प्रदेश वरिष्ठ प्रवक्त...
08/06/2026

#पालमपुर

*जिया अग्निकांड के पीड़ित परिवारों को हर प्रकार से सहयोग किया जाएगा - त्रिलोक कपूर*

भाजपा प्रदेश वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक कपूर ने जिया अग्निकांड में प्रभावित पीड़ित परिवारों को 45000 रुपए देने की घोषणा की और प्रशासन से उचित मुआवजा एवं राहत उपलब्ध करवाने का भी आग्रह किया।

पालमपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत जिया में हाल ही में हुए भीषण अग्निकांड में तीन परिवारों के आशियाने जलकर राख हो जाने की घटना अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है।

घटना की सूचना मिलते ही भाजपा प्रदेश वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक कपूर प्रभावित क्षेत्र में पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मिलकर उनकी पीड़ा को निकट से जाना।

इस मौके पर कपूर ने प्रभावित परिवारों को सांत्वना देते हुए कहा कि प्राकृतिक एवं आकस्मिक आपदाएं केवल संपत्ति की ही नहीं, बल्कि भावनात्मक रूप से भी परिवारों को गहरा आघात पहुंचाती हैं। ऐसे कठिन समय में समाज और प्रशासन का दायित्व है कि वह पीड़ितों के साथ मजबूती से खड़ा रहे।

कपूर ने इस अवसर पर उपायुक्त कांगड़ा सहित संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर प्रभावित परिवारों को शीघ्र उचित मुआवजा एवं राहत उपलब्ध करवाने का और पीड़ित परिवारों से मौके पर मिलने का आग्रह किया।

कपूर ने प्रशाशन से बात कर आग्रह किया कि जिन परिवारों ने अपने घर एवं आवश्यक सामान खो दिए हैं, उन्हें सरकार और प्रशासन की ओर से तत्काल सहायता मिलनी चाहिए ताकि वे पुनः अपने जीवन को सामान्य स्थिति में ला सकें
असीम धीमान आशु की रिपोर्ट

08/06/2026

#टांडा_मेडिकल_कॉलेज का हृदय विभाग:-
पहले ही डॉक्टर्स ना होने की वजह से विभाग सुर्खियों में था और अब विभाग के एच ओ डी डॉ मुकुल भटनागर का भी हुआ शिमला तबादला
#हिमाचलटाईमन्यूज

*पालमपुर में लोक कल्याण मेला एवं स्वनिधि कैंप आयोजित* हिमाचल टाईम न्यूज!पालमपुरनगर निगम पालमपुर कार्यालय परिसर में आज प्...
08/06/2026

*पालमपुर में लोक कल्याण मेला एवं स्वनिधि कैंप आयोजित*

हिमाचल टाईम न्यूज!पालमपुर

नगर निगम पालमपुर कार्यालय परिसर में आज प्रधानमंत्री स्वनिधि निधि योजना के अंतर्गत लोक कल्याण मेला एवं स्वनिधि कैंप का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में नगर निगम आयुक्त नेत्रा मेती, सयुंक्त आयुक्त रमेश कुमार, लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (एलडीएम) सहित विभिन्न बैंकों के अधिकारी, DAY-NULM के सिटी मिशन मैनेजर संदीप भरमौरिया, नगर निगम से सामुदायिक आयोजक प्रियंका और नगर निगम के अंतर्गत आने वाले रेहडी फड़ी धारक ने भाग लिया।
आयुक्त नगर निगम ने कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को ऑनलाइन लेन-देन में सावधानी बरतने तथा साइबर धोखाधड़ी से बचाव के उपायों के बारे में बताया। साथ ही खाद्य सुरक्षा संबंधी मानकों एवं नियमों के प्रति जागरूक करते हुए संबंधित विषयों पर उपयोगी सुझाव साझा किए गए।

मेले के दौरान विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं स्वरोजगार संबंधी अवसरों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। प्रतिभागियों को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के बारे में जागरूक किया गया तथा योजना के अंतर्गत उपलब्ध ऋण सुविधाओं और उससे होने वाले लाभों की जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त साइबर सुरक्षा तथा खाद्य सुरक्षा से संबंधित विषयों पर भी विशेषज्ञों द्वारा जागरूकता सत्र आयोजित किए गए।
अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को क्रमशः 15,000 रुपये, 25,000 रुपये तथा 50,000 रुपये तक के ऋण की सुविधा उपलब्ध करवाई जाती है।
इस दौरान आयुक्त नगर निगम ने विभिन्न लाभार्थियों को चेक भी वितरित किए।

#हिमाचलटाईमन्यूज

#पालमपुर

तीन विकास खंडों के पंचायत समिति सदस्यों को एसडीएम ने दिलाई शपथपालमपुर, 8 जून पालमपुर उपमंडल के अंतर्गत आने वाले तीन विका...
08/06/2026

तीन विकास खंडों के पंचायत समिति सदस्यों को एसडीएम ने दिलाई शपथ

पालमपुर, 8 जून
पालमपुर उपमंडल के अंतर्गत आने वाले तीन विकास खंडों पालमपुर, भवारना और पंचरुखी के नवनिर्वाचित पंचायत समिति (बीडीसी) सदस्यों के लिए आज शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। पालमपुर स्थित 'आत्मा प्रोजेक्ट' के सभागार में आयोजित इस समारोह में एसडीएम पालमपुर डॉ. ओपी यादव ने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

तीनों विकास खंडों के कुल 51 बीडीसी सदस्यों ने शपथ ग्रहण की। इसमें विकास खंड पालमपुर के सभी 21 सदस्यों, जबकि भवारना और पंचरुखी विकास खंडों के 15-15 पंचायत समिति सदस्यों को आधिकारिक तौर पर पद की शपथ दिलाई गई।

इस अवसर पर नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई देते हुए एसडीएम पालमपुर ने कहा कि पंचायत समिति ग्रामीण विकास की एक बेहद महत्वपूर्ण कड़ी है। उन्होंने सभी सदस्यों से दलगत राजनीति से ऊपर उठकर अपने-अपने क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास, सरकारी योजनाओं को आम जनमानस तक पहुंचाने और ग्रामीण स्तर पर लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा व ईमानदारी से काम करने का आह्वान किया।

इस दौरान विभिन्न अधिकारी कर्मचारी भी मौजूद रहे।
#हिमाचलटाईमन्यूज #

Address

Kangra
KANGRA

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Himachal Time News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share