RK Himachal News

RK Himachal News हिमाचल प्रदेश न्यूज चैनल
electronic media

27/08/2026
25/08/2026

टीका नगरोटा के जंगल में विरोजा निकालने को लेकर विवाद सामने आया है। स्थानीय ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कुछ चीड़ के पेड़ों पर नियमों के विपरीत विरोजा निकालने के लिए टक लगाए गए हैं। शिकायत के बाद वन विभाग ने मामले की जांच की।

वन मंडल नूरपुर के अधिकारी जगजीत चावला के अनुसार, प्लाट नंबर 39 में जांच के दौरान 29 पेड़ों पर नियमों के विपरीत काम पाया गया। मौके से करीब 31 किलो विरोजा जब्त किया गया है और विभाग ने डैमेज रिपोर्ट भी काटी है।

ग्रामीणों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, विभागीय रिपोर्ट संबंधित कॉरपोरेशन को भेजी जा रही है, जिसके बाद ठेकेदार के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

पूरी खबर और मौके की तस्वीरें देखने के लिए वीडियो अंत तक जरूर देखें।

23/08/2026

रक्षाबंधन के पावन अवसर पर नूरपुर की कोट-पलाहड़ी पंचायत में पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल देखने को मिली। 🌱
ग्राम पंचायत कोट-पलाहड़ी और आइडिया ऑफ भारत फाउंडेशन की ओर से आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पौधे लगाने के बाद रक्षाबंधन के दिन प्रत्येक पौधे को राखी बांधकर उसकी सुरक्षा और देखभाल की जिम्मेदारी लेने का संकल्प लिया गया।
फाउंडेशन अध्यक्ष राहुल शर्मा ने कहा कि पौधा लगाना आसान है, लेकिन उसे पेड़ बनने तक सुरक्षित रखना ही असली जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम में पंचायत प्रधान कमलेश कुमारी, उपप्रधान कुलदीप सिंह ठाकुर, अखाड़े के कोच सुरजन सिंह सहित पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने सहभागिता की।
🌱 एक पौधा… एक राखी… और उसकी सुरक्षा का वादा।
कोट-पलाहड़ी से प्रकृति संरक्षण का यह संदेश निश्चित रूप से समाज को पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित करता है।
#पौधारोपण #रक्षाबंधन #पर्यावरणसंरक्षण

22/08/2026

जसूर में बुड्ढा मल ज्वैलर्स की भव्य ज्वैलरी एग्जिबिशन एवं सेल का शुभारंभ हो गया है। होटल वाटिका में 22 से 25 अगस्त तक चलने वाली इस प्रदर्शनी में ग्राहकों के लिए अलग-अलग डिजाइनों और आकर्षक ज्वैलरी की शानदार रेंज उपलब्ध करवाई गई है।
इनर व्हील क्लब की चार्टर्ड अकाउंटेंट सोनिया महाजन ने प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। उन्होंने प्रदर्शनी में रखी ज्वैलरी का अवलोकन करने के साथ खरीदारी भी की और आयोजन की सराहना की।
बुड्ढा मल ज्वैलर्स के मालिक मानिक करवाल ने बताया कि ग्राहकों की पसंद और बदलते फैशन को ध्यान में रखते हुए विभिन्न डिजाइनों की ज्वैलरी उपलब्ध करवाई गई है।
📍 स्थान: होटल वाटिका, जसूर
📅 दिनांक: 22 से 25 अगस्त
🎥 RK Himachal News | रिपोर्ट: भूषण शर्मा

Address

Kangra

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when RK Himachal News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to RK Himachal News:

Shortcuts

Share