04/08/2026
देश और राज्यों से बड़ी खबरें
1 संसद के बाहर राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर प्रदर्शन, राज्यसभा में खड़गे बोले- ED और CBI कहां हैं, रिजिजू ने कहा- विपक्ष घड़ियाली आंसू बहा रहा
2 एनडीए संसदीय दल की की साप्ताहिक बैठक 'मंगल मिलन' समाप्त हो गई है। मानसून सत्र के बचे दिनों के लिए सदन की रणनीति तय करने के मकसद से यह बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत एनडीए के कई बड़े नेता और सांसद मौजूद रहे
*3* तमिलनाडु के नेता विपक्ष उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार, एक्ट्रेस तृषा पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप, बोले- बदले की भावना से कार्रवाई
*4* केजरीवाल ने PM आवास तक मार्च निकाला, पुलिस ने रोका, फिरोजशाह रोड पर धरने पर बैठे, बोले- E20 के खिलाफ 2 लाख+ लोगों की चिट्ठियां सौंपेंगे
*5* हमारे हाथ में गोला बारूद नहीं; केजरीवाल ने कहा- नीट से भी बड़ा आंदोलन E20 पर करना पड़ेगा
*6* बिहार के बांकीपुर और मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट के उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की हार के बाद कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को सत्तारूढ़ पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इन नतीजों से साफ है कि लोग अब भाजपा से तंग आ चुके हैं।
*7* कांग्रेस ने मंगलवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा। विपक्षी पार्टी ने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी सरकार की 'गलत' आर्थिक और रोजगार नीतियों के कारण देश का पूरा रोजगार बाजार 'गहरे संकट' में पहुंच गया है। पार्टी ने कहा कि युवाओं को खुश करने के लिए केवल रील्स बनाना काफी नहीं है, उन्हें नौकरियों की जरूरत है।
*8* केंद्र ने समन जारी कर Meta अधिकारियों को दिल्ली बुलाया, अगले दो दिन में पेश होने के लिए कहा
*9* एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट टर्बुलेंस में फंसी, हवा में तेज झटके लगे; कई यात्री और क्रू मेंबर्स घायल, विमान की सीलिंग को भी नुकसान
*10* पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी जैश-ए-मोहम्मद के निशाने पर थे। इसी बीच जांच में एक खुलासा हुआ कि मुख्यमंत्री के चिनार पार्क स्थित आवास के आसपास लगे बड़ी संख्या में सीसीटीवी कैमरों की वजह से संदिग्ध जैश-ए-मोहम्मद सहयोगी हमीम मंडल घर और उसके आसपास के इलाके, खासकर आने-जाने वाले रास्तों की तस्वीरें और वीडियो नहीं बना सका।
*11* 'इस्तीफा स्वीकार करने में मिनट भी नहीं लगाऊंगा', कैबिनेट विस्तार के बाद कांग्रेस में बगावत पर DK की दो टूक
*12* पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल, पद्मश्री सम्मानित शिक्षाविद् और वरिष्ठ कांग्रेस नेता डी. वाई. पाटिल का 92 वर्ष की उम्र में कोल्हापुर स्थित आवास पर लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।
*13* कोल्हापुर के मूल निवासी, पाटिल ने 1967-78 तक विधायक के रूप में कार्य किया, जिसके बाद उन्होंने अपना ध्यान शिक्षा क्षेत्र की ओर मोड़ा और डी वाई पाटिल विश्वविद्यालय की स्थापना की, जो चिकित्सा, इंजीनियरिंग और कई अन्य विषयों में पाठ्यक्रम प्रदान करता है। पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित पाटिल त्रिपुरा और बिहार के राज्यपाल के रूप में कार्य कर चुके थे और उन्होंने पश्चिम बंगाल का अतिरिक्त प्रभार भी संभाला था।
*14* हजारों वॉट्सएप अकाउंट अचानक बंद, मैसेज आया- अंडर रीव्यू, बिना वार्निंग सभी फीचर्स ब्लॉक, कंपनी बोली- कभी-कभी गलती हो जाती है
*15* जोधपुर जेल में बंद आसाराम को 13 साल बाद बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने 20 दिन की पैरोल को दी मंजूरी
*16* डाबर के '100% शुद्ध' दावे वाले प्रोडक्ट पर रोक, FSSAI ने शहद-घी समेत कई सामान बेचना बैन किया; 15 दिन में रिपोर्ट मांगी
*17* बिहार-बंगाल में बिजली गिरने से 11 मौतें, बद्रीनाथ हाईवे पर लैंडस्लाइड, 200 यात्री फंसे; हरियाणा के अंबाला-झज्जर में सड़कें तालाब बनीं, दुकानों में पानी घुसा
*18* ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
*19* गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है भारतीय शेयर बाजार सेंसेक्स निफ्टी दोनों लाल निशान पर