04/03/2026
पद्धरतल्ला का 26 बर्षीय युवक सुशील कुमार पहनेगा सेना की बर्दी!
सेना में जाने का सपना हुआ साकार!
चम्बा, भटियात!
मंजिलें उन्हीं को मिलती हैं
जिनके सपनों में जान होती है!
पंखों से कुछ नहीं होता है
हौंसलों से उड़ान होती है!!
जिला चम्बा के भटियात की पंचायत बलाना (पद्धरतल्ला) का 26 बर्षीय सुशील कुमार अब सेना में अपनी सेवाएं देगा।
जानकारी के मुताबिक सुशील कुमार के माता- पिता (दुनी चंद व माता दिलो देवी) ने खुशी जाहिर की है कि उनके बेटे ने हमारा नाम रोशन किया है । सुशील कुमार एक गरीब परिवार से है। उसने बारहवीं तक की शिक्षा GSS स्कूल गोला में पूर्ण की। महाविद्यालय धर्मशाला से ग्रेजुएशन करने के बाद 1 मार्च को शिमला (कालका) में सेना में सेवाएं देने का मौका मिला। परिवार सहित पूरे गांव ने खुशी व्यक्त की है।