Poonam Jamwal

Directions

Poonam Jamwal Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Poonam Jamwal, Digital creator, Kangra.

​✨ Poonam Jamwal
Born:🎂30 सितंबर
🏔️ हिमाचल की माटी, नूरपुर की पहचान।
🎙️ मैं उन सबकी आवाज़ हूँ, जिन्हें खामोश कर दिया गया।
⚖️ सेवा मेरी नियति, न्याय मेरा मकसद।
सबके साथ सम्मान🙏से पेश आना मेरे संस्कार है कमजोरी नहीं✊
मानवता की सेवा में समर्पित।🚩

27/09/2026

💯✨🥀

📢 जनहित में महत्वपूर्ण सूचनाहिमाचल प्रदेश की पंचायतों में नई शुल्क व्यवस्थापंचायत के माध्यम से प्राप्त होने वाली कुछ महत...
26/09/2026

📢 जनहित में महत्वपूर्ण सूचना
हिमाचल प्रदेश की पंचायतों में नई शुल्क व्यवस्था
पंचायत के माध्यम से प्राप्त होने वाली कुछ महत्वपूर्ण सेवाओं के लिए अब निर्धारित शुल्क देना होगा। आम जनता की जानकारी के लिए शुल्क इस प्रकार है—
🔹 जन्म प्रमाण-पत्र — ₹80
🔹 परिवार रजिस्टर की नकल — ₹13.80
🔹 विवाह पंजीकरण — ₹400
💳 शुल्क भुगतान:
निर्धारित शुल्क QR Code के माध्यम से सरकारी खाते में जमा किया जाएगा। शुल्क जमा होने के पश्चात संबंधित सेवा की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।
⏳ निर्धारित सेवा अवधि:
➡️ जन्म प्रमाण-पत्र — 2 दिन
➡️ विवाह पंजीकरण — 2 दिन
➡️ परिवार रजिस्टर की नकल — 5 दिन
📌 सभी नागरिकों से अनुरोध है कि पंचायत से संबंधित कोई भी प्रमाण-पत्र या नकल बनवाते समय निर्धारित शुल्क की जानकारी अवश्य लें और भुगतान की उचित रसीद/प्रमाण सुरक्षित रखें।
💬 आपकी राय भी हमारे लिए महत्वपूर्ण है।
इस नई शुल्क व्यवस्था से कितने लोग संतुष्ट हैं और कितने असंतुष्ट, कृपया अपना अनुभव और राय कमेंट में जरूर साझा करें।
आपकी पंचायत में इन सेवाओं के लिए कितना शुल्क लिया गया और आपकी प्रक्रिया कैसी रही—अपना वास्तविक अनुभव जरूर बताएं, ताकि अन्य लोगों को भी सही जानकारी मिल सके।
🙏 यह सूचना जनहित एवं जन-जागरूकता के उद्देश्य से साझा की जा रही है।
#जनहित_में_जारी

इस फरेबी दुनिया में मुझे दुनियादारी नहीं आती..झूठ को सच साबित करने की मुझे कलाकारियां नहीं आती..जिसमें सिर्फ मेरा हित हो...
23/09/2026

इस फरेबी दुनिया में मुझे दुनियादारी नहीं आती..
झूठ को सच साबित करने की मुझे कलाकारियां नहीं आती..
जिसमें सिर्फ मेरा हित हो, मुझे वो समझदारी नहीं आती..
शायद मैं इसलिए पीछे हूँ, मुझे वो होशियारी नहीं आती..
बेशक लोग ना समझें मेरी वफादारी, मगर मुझे गद्दारी नहीं आती। ❤️
#सच्चाई #वफादारी #दुनियादारी #गद्दारी #जिंदगीकीसच्चाई #दिलकीबात #सच्चेलोग #कड़वासच #विचार

🌾 ग्राम पंचायत Hatli Jamwala के किसान भाइयों-बहनों के लिए जरूरी  संदेश यह संदेश केवल सूची में जिन लोगों के नाम हैं, उनके...
23/09/2026

🌾 ग्राम पंचायत Hatli Jamwala के किसान भाइयों-बहनों के लिए जरूरी संदेश
यह संदेश केवल सूची में जिन लोगों के नाम हैं, उनके लिए है
🙏 बाकी सभी लोग इस संदेश को Ignore करें।
📢 किसान ID बनवाने के लिए केवल 1 सप्ताह का समय है।
इसलिए सभी किसान भाई-बहन समय रहते अपनी किसान ID जरूर बनवा लें।
👉 किसान ID लोक मित्र केंद्र के माध्यम से बन रही है। वहाँ जाते समय जरूरी दस्तावेज साथ लेकर जाएँ, ताकि आपका समय बचे और दोबारा जाने की जरूरत न पड़े।
📌 साथ में रखें:
✅ आधार कार्ड
✅ आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर/मोबाइल फोन
✅ बैंक पासबुक
✅ जमीन की जमाबंदी/भूमि संबंधी रिकॉर्ड
✅ खसरा/खेवट नंबर की जानकारी
✅ यदि उपलब्ध हो तो PM-Kisan से संबंधित जानकारी
✅ मूल दस्तावेजों के साथ फोटो कॉपी
⚠️ आवश्यक दस्तावेजों की अंतिम पुष्टि लोक मित्र केंद्र पर जरूर कर लें।
📱 जिन-जिन लोगों के मोबाइल नंबर मेरे पास उपलब्ध थे, मैंने उन्हें फोन करके यह जानकारी देने का प्रयास किया है। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हो सकते हैं जिनका नंबर मेरे पास नहीं है या जो अभी इस जानकारी से अनजान हैं।
🙏 इसलिए जो लोग यह फोटो/संदेश देख रहे हैं, उनसे विशेष निवेदन है कि यदि आपके आसपास या दिए गए नामों में से कोई व्यक्ति रह गया है, तो कृपया यह संदेश उन तक जरूर पहुँचाएँ।
🌱 समय केवल एक सप्ताह है।
आप तक पहुँची जानकारी अगर एक और किसान तक पहुँच जाए, तो शायद किसी किसान का काम समय पर हो जाए। ❤️
सही जानकारी आगे पहुँचाएँ — किसान भाई-बहनों का सहयोग करें। 🙏
#किसानID #किसानजागरूकता #किसानहित #ग्रामपंचायत #लोकमित्रकेंद्र #जरूरीसूचना #किसानभाई #किसानबहन

20/09/2026

जिंदगी के पिछले कुछ वर्षों ने बहुत कुछ सिखाया…
कुछ चेहरे मिले, कुछ रिश्ते बदले, कुछ अपने हमेशा साथ खड़े रहे।
कभी खुशी मिली, कभी आंखें नम हुईं… लेकिन हर बार प्रभु ने संभाल लिया। 🙏❤️
आज परिवार और अपने लोगों के साथ दरबार में नतमस्तक होकर बस एक ही एहसास हुआ—
इंसान चाहे कितना भी आगे निकल जाए, सुकून आखिरकार उसी चौखट पर मिलता है जहाँ दिल बिना कुछ कहे सब कुछ सौंप देता है। 🌸
आज कोई बड़ी मांग नहीं…
बस इतना आशीर्वाद रहे कि अपनों का हाथ हाथों में रहे, परिवार में प्रेम बना रहे और जिंदगी के हर उतार-चढ़ाव में विश्वास कभी कम न हो। 🙏✨
जो बीत गया, उसे प्रभु को सौंप दिया…
जो आने वाला है, उसे भी उन्हीं के भरोसे छोड़ दिया। ❤️
#राधेराधे #प्रभुकृपा #दरबार #श्रद्धा #विश्वास परिवार अपनोंकासाथ आशीर्वाद भक्तिभाव जीवनकासफर सुकून मोटिवेशन सकारात्मकसोच ईश्वरकाभरोसा

🌿 जागरूकता से सशक्तिकरण की ओर एक खूबसूरत कदम 🙏कल हमारे, वार्ड नंबर 3 में RBI की टीम के साथ एक महत्वपूर्ण जागरूकता बैठक आ...
19/09/2026

🌿 जागरूकता से सशक्तिकरण की ओर एक खूबसूरत कदम 🙏
कल हमारे, वार्ड नंबर 3 में RBI की टीम के साथ एक महत्वपूर्ण जागरूकता बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर RBI टीम के दो सदस्य, उप-प्रधान श्री अमरीश चौधरी जी, आशा वर्कर तथा गांव की महिला एवं पुरुषों की विशेष उपस्थिति रही। 🙏
बैठक में ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाओं, प्रधानमंत्री द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, बीमा एवं इंश्योरेंस, आर्थिक सुरक्षा तथा साइबर ठगी से बचाव के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। 📱🔐💰
इसके साथ ही महिलाओं को महिला मंडल समूह के गठन, उसकी भूमिका, महिलाओं की सामूहिक भागीदारी और गांव के विकास में महिला मंडल के योगदान के बारे में भी विशेष जानकारी एवं जागरूकता दी गई। 👩‍👩‍👧‍👧🌸
जब गांव की महिलाएं जागरूक होकर एकजुट होती हैं, तो सिर्फ एक परिवार नहीं, बल्कि पूरा समाज मजबूत होता है। ❤️
बैठक में शामिल होने वाले सभी ग्रामवासियों, महिलाओं, पुरुषों, आशा वर्कर, उप-प्रधान जी और RBI की पूरी टीम का हृदय से धन्यवाद। 🙏
एक छोटी-सी जागरूकता, एक बड़ा बदलाव ला सकती है।
आइए, जानकारी को अपने तक सीमित न रखें—इसे हर घर तक पहुंचाएं। 🌱
ागरूकताबैठक #वार्डनंबर3 #महिलामंडल #महिलासशक्तिकरण #महिलाजागरूकता #बैंकिंगजागरूकता #साइबरजागरूकता #साइबरठगीसेबचें #बीमाजागरूकता #प्रधानमंत्रीयोजनाएं #ग्रामविकास #आर्थिकजागरूकता #डिजिटलसुरक्षा #ग्रामजागरूकता #एकजुटमहिलाएं #सशक्तमहिलासशक्तसमाज #हमारागांव ❤️🙏

“भक्ति में उम्र नहीं, भाव देखा जाता है… ❤️🙏इन नन्हे भक्तों के हाथों में गणपति बप्पा और दिल में अटूट श्रद्धा है।इन मासूम ...
19/09/2026

“भक्ति में उम्र नहीं, भाव देखा जाता है… ❤️🙏
इन नन्हे भक्तों के हाथों में गणपति बप्पा और दिल में अटूट श्रद्धा है।
इन मासूम चेहरों की खुशी और बप्पा के प्रति इनका भाव देखकर मन सच में भावुक हो जाता है। 🥹❤️
गणपति बप्पा मोरया! 🙏🐘🌺”
#गणपति_बप्पा_मोरया #गणेश_भक्ति #नन्हे_भक्त #बच्चों_की_श्रद्धा #भक्तिभाव #गणेश_उत्सव #गणपति_बप्पा #श्रद्धा_और_विश्वास #संस्कार ेश #बप्पा_की_कृपा 🙏🌺

15/09/2026

“नूरपुर वालों, आज मुझे आपकी मदद चाहिए! ❤️
मैं खुद जाकर देखना चाहती हूँ कि नूरपुर में आखिर कहाँ मिलता है Quality + Variety + Reasonable Price का सबसे अच्छा कॉम्बिनेशन। 👗✨
और सिर्फ नाम नहीं…
अगर आपने उस दुकान से खरीदारी की है तो अपना ईमानदार अनुभव भी कमेंट में बताइए।
क्योंकि अगली रील में हम देखेंगे—
नूरपुर की जनता किस दुकान को देती है सबसे ज्यादा पसंद! ❤️
तो चलिए बताइए…
आपकी नजर में नूरपुर की नंबर-1 कपड़ों की दुकान कौन-सी है?
ClothingShop TrendingReels LocalBusiness

15/09/2026

रिश्ते जगहों से नहीं, अच्छे व्यवहार से टिकते हैं…
क्योंकि जहाँ सम्मान नहीं मिलता, वहाँ लौटने की चाह भी धीरे-धीरे खत्म हो जाती है।**
#रवैया #सम्मान #रिश्ते #अपनापन #जिंदगीकीसच्चाई दिलकीबात कड़वीसच्चाई Motivation LifeLesson HindiQuotes EmotionalReel परिंदे सुकून

Address

Kangra

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Poonam Jamwal posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share