The Live News

The Live News . YouTube वेबसाइट Business enquiry रियल टाइम खबरें

06/08/2026

“भालू के हमले से आक्रोशित ग्रामीणों ने भी उस पर हमला करने की कोशिश की, लेकिन मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए भालू को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया।

06/08/2026

कांकेर के अलबेलपारा में दिखा भालुओं का झुंड, मोहल्लेवासियों में दहशत...!

06/08/2026

भालू को लगी भूख या खाने की खुशबू? हीरा पैलेस बीयर बार के किचन में घुसते ही

06/08/2026

भालू के हमले में मौत, फिर भी शव को नोचता रहा खूंखार भालू

05/08/2026

भालू हमले के बाद फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, देखिए क्या बोले

05/08/2026

कांकेर जिले के नरहरपुर वन परिक्षेत्र के लारगांव मरकाटोला में मादा भालू ने 2 लोगों को मौत के घाट उतार कर 1 को घायल कर दिया. 2 लोगो को मारने के बाद भालू शवो को नोचता रहा, जिससे ग्रामीणों में खासा आक्रोश देखने को मिला.

घटना नरहरपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत लारगांव मरकाटोला की बताई जा रही है. यहाँ मादा भालू ने मंगलवार को अपने बच्चे को मौत के घाट उतार दिया. जिसके बाद वन विभाग को सूचित किया गया. भालू उस दौरान स्कूल के पीछे मौजूद रहा. लेकिन आज सुबह गाय चराने गए एक ग्रामीण युवक पर भालू ने हमला कर दिया. जिसे बचाने गई दोनों बहनों पर भी भालू ने हमला किया. हमले में भाई और 1 बहन की मौत हो गई, जबकि एक बहन गंभीर रुप से घायल हो गई. जिसका उपचार अस्पताल में जारी है. 2 लोगो को मौत कर घाट उतारने के बाद भालू मृतकों के शव के पास नहीं हटा और नोचता रहा. जिसे देख ग्रामीण काफी आक्रोशित नजर आए. वन विभाग ने मोर्चा संभाला लेकिन भालू शव के पास ही मौजूद रहा. इस दौरान विधायक आशाराम नेताम भी मौके पर मौजूद रहे, उन्होंने कहा कि वह तत्काल मृतकों को मुआवजा दिलवाएंगे. स्तिथि को देखते हुए रायपुर से वन विभाग की टीम पहुंची, जिन्होंने भालू को ट्रेंकुलाइज किया. लेकिन ग्रामीणों का घुस्सा यही पर शांत नहीं हुआ. भालू के बेहोश होते ही आक्रोशित ग्रामीणों ने भालू पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया. वन विभाग और पुलिस की टीम ने भी ग्रामीणों को रोकने का प्रयास किया लेकिन आक्रोशित ग्रामीणों भालू पर हमले करने को अमादा रहे. कड़ी मशक्कत के बाद बेहोश भालू और मृतकों के शव को मौके से निकाला गया. लेकिन यहां पर भी मामला शान्त नहीं हुआ लोगो ने मीडिया की गाड़ियों को भी घेर लिया और जाने से रोकते रहे.

इस तरह की यह कोई पहल घटना नहीं जब भालू ने किसी की जान ली हो, इसके पूर्व भी इस तरह की घटना कांकेर जिले से सामने आती रही है. जिले में मानव और जंगली जानवरों के बीच द्वंद अब बढ़ता जा रहा है. जिसे रोकने प्रयास किया जाना आवश्यक है.

05/08/2026

कांकेर ब्रेकिंग - 2 ग्रामीण की मौत,,,मादा भालू के हमले से हुई मौत,,,एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल,,,शावक की मौत के बाद आक्रामक हुई मादा भालू,,,वन विभाग की टीम मौके पर मौजूद,,,ग्रामीणों को आसपास से दूर रहने की जा रही अपील,,,नरहरपुर वन परिक्षेत्र के लारगांव मरकाटोला का मामला.

03/08/2026

मलेरिया पीड़ित मासूम को गोद में लेकर घंटों डोंगी का इंतजार करती रही मां, उफनती नदी ने बढ़ाई मुश्किलें, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल

उत्तर बस्तर कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा विकासखंड से एक बेहद मार्मिक तस्वीर सामने आई है, जिसने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं और आवागमन की बदहाल स्थिति को उजागर कर दिया है। खैरीपदर गांव में एक मां अपने मलेरिया पीड़ित मासूम बेटे को गोद में लेकर घंटों नदी किनारे डोंगी (नाव) का इंतजार करती रही, ताकि इलाज कराने के बाद किसी तरह घर लौट सके।

जानकारी के अनुसार, बच्चे को तेज बुखार होने पर परिजन उसे उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे थे। जांच में बच्चे में मलेरिया की पुष्टि हुई। इलाज के बाद जब मां अपने बेटे को लेकर घर लौटने लगी तो उफान पर बह रही नदी उसके सामने सबसे बड़ी बाधा बन गई। पुल नहीं होने के कारण उसे नदी पार करने के लिए डोंगी का इंतजार करना पड़ा। इस दौरान वह बीमार बच्चे को गोद में लेकर नदी किनारे घंटों बैठी रही।

बारिश के कारण नदी का जलस्तर लगातार बढ़ा हुआ है। ऐसे में खैरीपदर सहित आसपास के ग्रामीणों को रोजमर्रा के काम, इलाज, स्कूल और बाजार जाने के लिए जान जोखिम में डालकर नदी पार करनी पड़ रही है। कई बार डोंगी का लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है, जिससे मरीजों और गर्भवती महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी होती है।

इस घटना ने एक बार फिर दूरस्थ आदिवासी अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं और बुनियादी सुविधाओं की वास्तविक स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के मौसम में हर साल यही स्थिति बनती है, लेकिन स्थायी समाधान अब तक नहीं हो सका है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि खैरीपदर क्षेत्र में सुरक्षित आवागमन के लिए पुल का निर्माण कराया जाए और बारिश के मौसम में मरीजों के लिए विशेष परिवहन एवं स्वास्थ्य सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में किसी भी मरीज को इस तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

बांकीपुर उपचुनाव के नतीजे से पहले ही BJP कर रही थी  जश्न की तैयारी, लेकिन नतीजों ने पूरा समीकरण ही बदल दिया..!          ...
03/08/2026

बांकीपुर उपचुनाव के नतीजे से पहले ही BJP कर रही थी जश्न की तैयारी, लेकिन नतीजों ने पूरा समीकरण ही बदल दिया..!

03/08/2026

जंगल में भालू की दिलचस्प हरकत, आराम से नारियल खाते आया नज़र

Address

Kanker
494334

Telephone

+919691666881

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when The Live News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to The Live News:

Shortcuts

Share