Business Ideas Guruji

Directions Website

Business Ideas  Guruji Looking for the best business ideas for Future? With the rise of the digital economy

दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के चलते नई दिल्ली और आसपास के 16 मेट्रो स्टेशनों को अगले आदेश तक बंद कर दिया ह...
22/07/2026

दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के चलते नई दिल्ली और आसपास के 16 मेट्रो स्टेशनों को अगले आदेश तक बंद कर दिया है. यात्रियों की सुविधा के लिए राजीव चौक, मंडी हाउस और केंद्रीय सचिवालय जैसे तीन इंटरचेंज स्टेशनों पर मेट्रो लाइन बदलने की सुविधा जारी रखी गई है.

दो  #भाइयों की जोड़ी ने बिजनेस में कमाल की सफलता हासिल की है। इनके नाम मोहित और राहुल  #यादव हैं। इन्‍होंने ऐसी  #कंपनी ...
18/07/2026

दो #भाइयों की जोड़ी ने बिजनेस में कमाल की सफलता हासिल की है। इनके नाम मोहित और राहुल #यादव हैं। इन्‍होंने ऐसी #कंपनी बनाई जो महज 8 महीने में 100 #करोड़ का #रेवेन्‍यू जेनरेट करने लगी।

आज हम आपको ऐसे दो भाइयों से मिलाते हैं जिन्‍होंने तेजी से सफलता की सीढ़‍ियां चढ़ी हैं। इनका नाम है- मोहित और राहुल यादव। ये दोनों 'मिनिमलिस्ट' के #संस्‍थापक हैं। अपनी शुरुआत होने से यह स्‍टार्टअप 8 महीने के भीतर 100 करोड़ का रेवेन्‍यू जेनरेट करने लगा। डायरेक्ट-टू- #कंज्यूमर (डी2सी) #ब्रांडों की दुनिया में मिनिमलिस्ट ने अलग जगह बनाई है। यह कंपनी स्किनकेयर से लेकर हेयरकेयर तक के #प्रोडक्ट की बिक्री करती है।

2020 में शुरू किया #वेंचर

मोहित और राहुल यादव जयपुर से ताल्‍लुक रखते हैं। दोनों ने अक्टूबर 2020 में मिनिमलिस्ट की शुरुआत की थी। इस जोड़ी का वेंचर बिल्डिंग का इतिहास रहा है। उन्होंने पहले #फैशन और ई-कॉमर्स वेंचर लॉन्च किए। फिर अपने अनुभव और विशेषज्ञता को आगे ले जाकर ब्‍यूटी और पर्सनल केयर क्षेत्र में उतरने का फैसला किया। इन भाइयों ने ऐसे उत्पादों को विकसित करने पर फोकस किया जो न केवल असरदार, बल्कि पारदर्शी भी हों।

8 महीने में 100 करोड़ का रेवेन्‍यू

शुरुआत से ही मिनिमलिस्ट ने लाभदायक व्यवसाय बनने पर ध्यान दिया। #कंपनी ने अपनी स्थापना के केवल आठ महीनों के भीतर 100 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल किया। इस शानदार उपलब्धि का श्रेय संस्थापकों के रणनीतिक नजर‍िये और हाई क्‍वालिटी उत्पाद प्रदान करने की उनकी प्रतिबद्धता को जाता है। भीड़ भरे बाजार में किसी भी ब्रांड की सफलता के लिए कुछ अलग करना जरूरी है। #रिसर्च और डेवलपमेंट पर कंपनी के फोकस ने इसे #पेटेंट-पेंडिंग फॉर्मूलेशन विकसित करने में मदद की। इसने कंपनी के उत्पादों को प्रतिस्पर्धा से अलग किया।

ग्राहकों की जरूरतों पर द‍िया ध्‍यान

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कंपनी की उपस्थिति का विस्तार करने के लिए मोहित और राहुल ने अलग-अलग देशों में ग्राहकों की जरूरतों और प्राथमिकताओं पर ध्‍यान दिया। इन्‍हें पूरा करने ल‍िए अपने उत्पादों की पेशकश को बढ़ाया। भाइयों ने एहसास किया कि जरूरी नहीं कि एक बाजार में सबसे ज्यादा बिकने वाला प्रोडक्‍ट दूसरे बाजार में भी वैसा ही करे। इसलिए स्थानीय रुझानों, मौसमों और प्राथमिकताओं जैसे कारकों को ध्यान में रखते हुए उन्‍होंने प्रत्येक देश के लिए अपने उत्पादों का सावधानी से चयन किया। यह नजरिया सुनिश्चित करता है कि ब्रांड प्रासंगिक बना रहे।

Business Ideas Guruji

Address

Kannauj
209727

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Business Ideas Guruji posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share