RNEWS 24×7

RNEWS 24×7 Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from RNEWS 24×7, TV Channel, kanpur nagar, Kanpur Cantonment.

R NEWS 24×7 चैनल में आप उत्तर प्रदेश की सभी प्रकार की न्यूज़ देख सकते हैं मनोरंजन, राजनीतिक, क्राइम, खेल, जमीन से जुड़ी न्यूज़ , जनता की आवाज सिर्फ R NEWS 24×7 CHAINAL पर

भारत का सर्व श्रेष्ठ हिन्दी न्यूज चैनल R NEWS 24×7

ख़बर से कोई समझौता नहीं

15/02/2026
25/01/2026

कानपुर के टौंस स्थित बी.डी. विकास विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को वार्षिकोत्सव समारोह बड़े ही हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया

Kanpur, Uttar Pradesh सतीश महाना यूथ ब्रिगेड RNEWS 24×7 वायरल न्यूज़ Kanpur - कानपुर, UP, India Kanpur Up78 #कानपुरनगर

23/01/2026

बाराबंकी /शिवसेना उद्धव बाला साहब ठाकरे के शिवसैनिको ने आज प्रदेश महासचिव मनोज मिश्र विद्रोही की अगुवाई में सोमैया नगर देवा रोड़ स्थित जिला मुख्यालय पर शिवसेना संस्थापक बाला साहब ठाकरे ठाकरे एवं आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती 23 जनवरी के मौके पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए नमन किया
इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश महासचिव मनोज मिश्र विद्रोही ने अपने संबोधन में कहा कि बाला साहब ठाकरे एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस दोनों ही भारत माता के अमर सपूत थे और राष्ट्र हित को ध्यान में रखते हुए अपनी अपनी सेना बनाई बाला साहब ठाकरे ने देश की संस्कृति ,राष्ट्रवाद की रक्षा , आतंकवाद तथा विघटन कारी से निपटने के लिए शिवसेना की स्थापना की वही देश को आजादी दिलाने और ब्रिटिश हुकूमत को खदेड़ने के लिए नेता जी ने आजाद हिन्द फौज की स्थापना की आज उनकी जन्म जयंती पर हम सब शिवसैनिक उनको नमन करते है और उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लेते है
इस अवसर पर प्रदेश सचिव सविता श्रीवास्तव,जिला वरिष्ठ उप प्रमुख कमलेश सिंह चौहान,जिला उप प्रमुख दीपू वाल्मिकी उर्फ पंडित जी, जिला उप प्रमुख अजय गुप्ता,जिला प्रवक्ता कौशल शुक्ल,जिला सचिव चंद शेखर,जिला सचिव बलबीर वर्मा ,कुर्सी विधान सभा प्रमुख कमलेश राजपूत, निंदूरा,ब्लाक प्रमुख राम निगम, भवानी सेना निंदूरा ब्लाक प्रमुख आसमा बॉनो , ब्लाक प्रमुख राम नगर भवानी सेना जय देवी, सरवन बाबा,अशोक कुमार,राहुल गुप्ता,राम सिंह शिल्पकार, देश राज गौतम आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे l

बाराबंकी
रिपोर्टर ======राहुल त्रिपाठी

वायरल न्यूज़ News Nation #बाराबंकी

10/01/2026

*थाना कल्याणपुर क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में मिले घायल युवक की उपचार के दौरान मृत्यु एवं जाँच में हत्या की पुष्टि होने पर अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त की गिरफ्तारी के संबंध में पुलिस उपायुक्त पश्चिम श्री एस. एम. कासिम आबिदी द्वारा दी गई बाइट।

#कानपुरनगर #कानपुर

दिनांक 09.01.2026 को *पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल, श्री अतुल कुमार श्रीवास्तव* महोदय द्वारा *थाना फजलगंज* का आकस्मिक निरीक्ष...
09/01/2026

दिनांक 09.01.2026 को *पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल, श्री अतुल कुमार श्रीवास्तव* महोदय द्वारा *थाना फजलगंज* का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा थाना परिसर, कार्यालय अभिलेखों, मालखाना, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क, हवालात, सीसीटीवी व्यवस्था, साफ-सफाई, पुलिस बल की उपस्थिति एवं कानून-व्यवस्था से संबंधित व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया गया। महोदय ने थाना प्रभारी को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण, अभिलेखों के अद्यतन रखरखाव तथा आमजन से शालीन एवं संवेदनशील व्यवहार बनाए रखने के निर्देश प्रदान किए।

इसके साथ ही पुलिस उपायुक्त महोदय द्वारा फजलगंज चौराहे से पुलिस बल के साथ पैदल गश्त प्रारंभ की गई, जो गुमटी न. -5 मार्केट व थाना फजलगंज अन्य बाजारों से होते हुए संपन्न हुई। पैदल गश्त के दौरान महोदय ने आम नागरिकों एवं व्यापारियों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को सुना तथा क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस की सतर्कता का संदेश दिया। महोदय द्वारा पुलिस बल को सतत गश्त, सतर्क निगरानी एवं असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण एवं पैदल गश्त के दौरान थाना प्रभारी फजलगंज उपस्थित रहे।

#कानपुरनगर #कानपुर

09/01/2026

किदवई नगर क्षेत्रान्तर्गत कोचिंग कर रही एक अवयस्क बालिका से कोचिंग टीचर के द्वारा दुष्कर्म किये जाने की सुचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा त्वरित अभियोग पंजीकृत करके आरोपी की गिरफ्तारी की गई तथा अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही किए जाने के सम्बन्ध में अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिण,श्री योगेश कुमार द्वारा दी गई बाइट ।

#कानपुरनगर #कानपुर

09/01/2026

कानपुर ब्रेकिंग

बाइक सवार दो चोरों ने घर के बाहर से पार की ईको कार

बुधवार भोर पहर चोरों ने घटना को दिया अंजाम

नौबस्ता पुलिस की गश्त पर उठ रहे सवाल

सीसीटीवी कैमरे में कार चोरी कर ले जाते दिखे चोर

तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने अभी तक नहीं दर्ज की पीड़ित की एफ़आईआर

नौबस्ता थाना क्षेत्र के धरी पुरवा का मामला

पीड़ित का मोo - 7390873686

#कानपुरनगर #कानपुर Kanpur, Uttar Pradesh RNEWS 24×7 कानपुर, यूपी वायरल न्यूज़

08/01/2026

सजेती थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक महिला की हत्या कर उसका शव जमीन में गाड़े जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर महिला के कंकाल को बरामद कर लिया है। बताया जा रहा है कि मृतका पिछले कई महीनों से लापता थी। इस सम्बन्ध में सजेती पुलिस द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी व अन्य पुलिस कार्यवाही के सम्बन्ध में पुलिस उपायुक्त दक्षिण,श्री दीपेन्द्र नाथ चौधरी द्वारा दी गई बाइट ।

#कानपुरनगर #कानपुर Kanpur, Uttar Pradesh RNEWS 24×7 सतीश महाना यूथ ब्रिगेड कानपुर, यूपी वायरल न्यूज़ Kanpur Up78

08/01/2026

आज दिनांक 08.01.2025 को दोपहर लगभग 3:00 बजे थाना क्षेत्र रावतपुर के अंतर्गत आवास विकास केशवपुरम में 62 वर्षीय महिला, श्रीमती मंजू लता दुबे, पार्क के पास खड़ी थीं। इसी दौरान बाइक सवार दो अज्ञात व्यक्ति वहाँ पहुँचे। उनमें से एक व्यक्ति ने महिला से रास्ते के बारे में जानकारी पूछकर उन्हें बातचीत में उलझा लिया। इसी दौरान उसने महिला की चेन झपट ली और तत्पश्चात बाइक पर सवार अपने साथी के साथ मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पर उच्चाधिकारी तत्काल घटना स्थल पर पहुँचे।आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।पीड़ित महिला से तहरीर प्राप्त कर अभियोग पंजीकृत कराया जा रहा है।घटना के अनावरण के लिए कुल चार टीमों का गठन किया गया है,शीघ्र ही घटना का सफल अनावरण किया जाएगा।
बाइट - श्री एस.एम. कासिम आबिदी, पुलिस उपायुक्त ,पश्चिम कमि0 कानपुर

#कानपुरनगर #कानपुर Kanpur, Uttar Pradesh RNEWS 24×7 सतीश महाना यूथ ब्रिगेड कानपुर, यूपी वायरल न्यूज़ योगी आदित्यनाथ जी Kanpur Up78

08/01/2026

कानपुर ब्रेकिंग

पता पूछने के बहाने महिला से चेन लूट

बाइक सवार दो शातिर लुटेरों ने दिया घटना को अंजाम

चेन लूट की घटना सीसीटीवी में कैद

चेन लूटकर आराम से फरार हुए लुटेरे

सीसीटीवी के आधार पर लुटेरों की तलाश में जुटी पुलिस

रावतपुर थानाक्षेत्र के गायत्री पार्क केशवपुरम का मामला

#कानपुरनगर #कानपुर Kanpur, Uttar Pradesh सतीश महाना यूथ ब्रिगेड RNEWS 24×7 कानपुर, यूपी वायरल न्यूज़

06/01/2026

बाराबंकी मोहन नगर और आशा कालोनी के मध्य मार्ग के समीप चंद कदमो की दुरी पे कांग्रेस के सांसद तनुज पुनिया जी का आवास होने के बावजूद भी ये मार्ग काफ़ी समय से सोलर लाइट से वंचित रहा जो आज मोहल्ले वाशियो की अथक मेहनत और बीजेपी एमएलसी श्री अंगद कुमार सिंह जी के सहयोग से एक सोलर लाइट लग गयी जिसका फायदा हर किसी को मिलेगा l

बाराबंकी
रिपोर्टर ====राहुल त्रिपाठी

#बाराबंकी RNEWS 24×7 वायरल न्यूज़ Kanpur Up78

Address

Kanpur Nagar
Kanpur Cantonment
208002

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when RNEWS 24×7 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to RNEWS 24×7:

Shortcuts

Share

Category