News Mpd Live

News Mpd Live Reg no.UP/43/0102613
हर खबर आप तक
उत्तर प्रदेश के किसी भी जिले से पत्रकरिता के इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करें।
8115062582
प्रदीप मिश्रा MPD
(3)

13/08/2026

युग दधीचि देहदान संस्थान का अभियान कानपुर में पांच प्रमुख संकल्पकर्ताओं का हुआ सम्मान

13/08/2026

Top 10 । Bulletin । UPNEWS ! FLASH NEWS! Breaking News ! Newsmpd ! Latest News

मालवाहक वाहन स्वामियों पर 64 करोड़, 40 लाख रुपए टैक्स बकाया ।*5531 मालवाहक वाहन स्वामियों पर कसा जाएगा शिकंजा.*एआरटीओ प्...
13/08/2026

मालवाहक वाहन स्वामियों पर 64 करोड़, 40 लाख रुपए टैक्स बकाया ।

*5531 मालवाहक वाहन स्वामियों पर कसा जाएगा शिकंजा.

*एआरटीओ प्रशासन आलोक कुमार ने बताया, कई बार नोटिस जारी करने के बावजूद टैक्स न जमा करने पर अब बकायेदारों के विरुद्ध लिया जाएगा कड़ा एक्शन.

*एआरटीओ प्रशासन आलोक कुमार ने कहा, अब वसूली के लिए आरसी जारी की गई है। और भू राजस्व की तरह वसूली कराने के लिए ज़िला अधिकारी से पत्राचार किया जा रहा है.

*कानूनी प्रक्रिया जारी है। बकायेदार किसी भी कीमत पर बख्शे नहीं जायेंगे.

*एआरटीओ प्रशासन आलोक कुमार बकाया टैक्स वसूलने के लिए वचनबद्ध. ।

कानपुर- नौबस्ता थाना पुलिस का एक्शन चोरी के वाहनों के कटे पार्ट्स समेत दो आरोपी गिरफ्तार.!*कानपुर कमिश्नरेट साउथ जोन डीस...
13/08/2026

कानपुर- नौबस्ता थाना पुलिस का एक्शन चोरी के वाहनों के कटे पार्ट्स समेत दो आरोपी गिरफ्तार.!

*कानपुर कमिश्नरेट साउथ जोन डीसीपी/एडीसीपी के निर्देश पर नौबस्ता थाना प्रभारी बहादुर सिंह के नेतृत्व में सहयोगी पुलिस ने चोरी के वाहनों की तलाश के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से मोटरसाइकिलों के कटे हुए पार्ट्स बरामद पुलिस के मुताबिक, उपनिरीक्षक सोनू कुमार टीम के साथ संदिग्ध वाहनों और आरोपियों की तलाश में जुटे थे। इसी दौरान भूरे पुरवा तालाब के पास दो संदिग्धों के चोरी का सामान ऑटो से ले जाने की सूचना मिली।*

*पुलिस ने मौके पर घेराबंदी कर आफताब (20) निवासी राजा सिंह का गड्ढा और कफील (34) निवासी आराजी नंबर 1113, राजा सिंह का गड्ढा, नौबस्ता को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से मोटरसाइकिलों की दो टंकियां, दो साइलेंसर, दो हेडलाइट, लेग गार्ड, साड़ी गार्ड, कटे हुए शॉकर, स्टैंड, चेसिस, चेन, इंजन के कटे व खुले पार्ट्स, स्प्लेंडर प्लस की सीट-गद्दी, दो नंबर प्लेट और अन्य कलपुर्जे बरामद हुए।*

*शातिर आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में मुख्य रूप से थाना प्रभारी बहादुर सिंह, चौकी प्रभारी मोहित कुमार राणा, उपनिरीक्षक राम मिलन, सोनू कुमार, नागेश कुमार और आरक्षी अनुकल्प यादव शामिल रहे।*

13/08/2026

बिल्डिंग मैटेरियल सप्लाई के नाम पर 1.50 करोड़ की धोखाधड़ी:कानपुर में पैसा लेने के बावजूद नही भेजा माल, कंपनी के 5 लोगों पर FIR ।

13/08/2026

कानपुर में गंगा का जलस्तर बढ़ा:कटरी के खेतों में घुसा पानी, नाव से स्कूल पहुंच रहे स्टूडेंट; फसलें बर्बाद । Alert

13/08/2026

दिनांक 13.08.2026 को थाना घाटमपुर क्षेत्रांतर्गत पतारा गांव में लगभग 25 वर्षीय युवती का शव उसके घर से करीब 600 मीटर की दूरी पर स्थित एक बाग में मिला। प्रथम दृष्टया जांच में जहरीला पदार्थ सेवन किए जाने की संभावना प्रतीत हो रही है फिर भी घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस द्वारा पंचायतनामा की कार्रवाई पूर्ण कर शव को पोस्टमॉर्टम हेतु भेजा गया है। प्रकरण के अन्य सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट एवं जांच में प्राप्त अन्य तथ्यों के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
बाइट- सहायक पुलिस आयुक्त घाटमपुर,श्री कृष्णकांत यादव ।

ब्रेकिंग...मायावती सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे अनंत मिश्रा बसपा से बाहर किए गए ।
13/08/2026

ब्रेकिंग...

मायावती सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे अनंत मिश्रा बसपा से बाहर किए गए ।

ब्रेकिंग...कानपुर पुलिस कमिश्नरेट की बड़ी कार्रवाई थाना ग्वालटोली व सेंट्रल जोन की स्वाट टीम की संयुक्त कार्यवाही में एक...
13/08/2026

ब्रेकिंग...

कानपुर पुलिस कमिश्नरेट की बड़ी कार्रवाई

थाना ग्वालटोली व सेंट्रल जोन की स्वाट टीम की संयुक्त कार्यवाही में एक गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार

पुलिस को उसके पास से 1 किलो गांजा बरामद हुआ है

गांजा तस्कर निखिल पाल उर्फ चुररन को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पकड़ा गया गांजा तस्कर शातिर अपराधी है इसके ऊपर पहले भी कई थाने से मुकदमे दर्ज है ।

आज 13 अगस्त 2026 को पुलिस उपायुक्त दक्षिण दीपेन्द्र नाथ चौधरी ने किया थाना नौबस्ता काऔचक निरीक्षणनिरीक्षण के दौरान डीसीप...
13/08/2026

आज 13 अगस्त 2026 को पुलिस उपायुक्त दक्षिण दीपेन्द्र नाथ चौधरी ने किया थाना नौबस्ता का
औचक निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान डीसीपी साउथ द्वारा थाना कार्यालय में रखे समस्त अभिलेखों एवं रजिस्टरों का गहनता से निरीक्षण किया गया

इस क्रम में 4 नंबर रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, विवेचना संबंधी रजिस्टर, महिला हेल्प डेस्क रजिस्टर, अपराध रजिस्टर सहित अन्य सभी महत्वपूर्ण रजिस्टरों का अवलोकन किया गया

निरीक्षण के दौरान लंबित विवेचनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए डीसीपी साउथ द्वारा विवेचनाओं के शीघ्र, निष्पक्ष निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए

साथ ही अपराध रजिस्टर का अवलोकन कर अपराधों की स्थिति एवं अपराधियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई

महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण करते हुए महिला संबंधी शिकायतों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुनने एवं उनकी शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया

डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी द्वारा अपराधी प्रवृत्ति, सांप्रदायिक एवं माफिया तत्वों का घर-घर जाकर भौतिक सत्यापन करने, उनकी गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने का भी निर्देश जारी किया गया

इसके अतिरिक्त थाना प्रभारी एवं समस्त पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया गया कि थाने पर आने वाले फरियादियों के साथ सम्मानजनक एवं संवेदनशील व्यवहार किया जाए

डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने निर्देशित किया, आगामी त्योहारों के दृष्टिगत सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था संबंधी सभी तैयारियों पर ध्यान दिया जाए।

Address

YASHODA NAGAR, Sainik Chouraha Kanpur
Kanpur Cantonment
208011

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when News Mpd Live posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share