22/03/2026
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को होर्मुज स्ट्रेट 48 घंटे में खोलने का अल्टीमेटम दिया है, चेतावनी दी कि न मानने पर पावर प्लांट्स पर हमला होगा। लेकिन इस धमकी का जवाब ईरान ने उससे भी ज्यादा खतरनाक तरीके से दिया है. ईरान की सेना ने खुलकर कहा है कि अगर उसके ऊर्जा ढांचे पर हमला हुआ, तो वह अमेरिका और उसके सहयोगी देशों के ‘एनर्जी, आईटी और सबसे अहम डिसैलिनेशन प्लांट्स’ को निशाना बनाएगा, यानी अब जंग सीधे पानी की सप्लाई पर आ सकती है।