Crime Alert 24×7

Crime Alert 24×7 अपराध का सच

11/09/2025

दिनांक 11.09.2025 को सुबह करीब 08:00 बजे थाना साढ़ क्षेत्रान्तर्गत गोपालपुर गांव के पास एक बस जिसमें स्कूली बच्चे सवार थे अनियंत्रित होकर एक मोटरसाइकिल को टक्कर मारते हुए बगल के गड्ढे में पलट जाती है। सूचना मिलने पर साढ़ पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मौके पर पहुंचकर सभी स्कूली बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। तथा मोटर साइकिल सवार एक व्यक्ति की मौके पर मृत्यु हो गयी है। घायल एक महिला व व्यक्ति को सीएचसी भीतरगांव अस्तपाल भेजवाया गया जहां घायल व्यक्ति की दौराने इलाज मृत्यु हो गई व घायल महिला को हैलट उपचार हेतु भेजा गया। अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
सहायक पुलिस आयुक्त घाटमपुर श्री कृष्णकान्त यादव।
Crime Alert 24x7

08/09/2025

उत्तर प्रदेश में मानसूनी बारिश में कमी आने के बाद, कहीं कहीं छिटपुट बूंदाबांदी को छोड़कर कहीं भी भारी बारिश नहीं हुई है। माैसम विभाग का कहना है कि चार दिन तक थोड़े ठहराव के बाद 11 सितंबर से प्रदेश के तराई इलाकों में दोबारा मानसूनी बारिश देखने को मिलेगी। पूर्वानुमान है कि दोबारा सक्रिय हुए मानसून के असर से कुशीनगर, सिद्धार्थनगर, महराजगंज आदि में मध्यम से भारी बारिश होगी।

इधर बारिश में कमी आते ही यूपी में उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान करने लगी है। रविवार को यूपी के 10 से ज्यादा जिलों में अधिकतम पारा 35 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बीते कुछ दिनों से मध्य भारत की ओर विकसित अवदाब राजस्थान की ओर शिफ्ट हुआ है। 11 सितंबर से मानसूनी ट्रफ रेखा हिमालय की तलहटी होते हुए उत्तर की ओर खिसकेगी और तराई में मध्यम से भारी बारिश होगी।
पारा चढ़ना शुरू, उमस ने किया बेहाल
राजधानी में रविवार को दिन भर धूप खिली रही। हवा में माैजूद नमी और धूप की तपिश ने मिलकर उमस भरी गर्मी में इजाफा किया। तापमान में बढ़ोतरी व उमस से लोग देर शाम तक परेशान रहे।आंचलिक माैसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक लखनऊ में अगले सात दिनों तक अच्छी बारिश के आसार नहीं हैं। पूरे सप्ताह माैसम लगभग शुष्क रहने वाला है। रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 0.8 डिग्री की बढ़त के साथ 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री की गिरावट के साथ 26.6 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड हुआ।

उत्तर प्रदेश में गंगा, यमुना व अन्य नदियों का बढ़ा जलस्तर लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। अलीगढ़, बरेली, हाथरस, मथुरा व अन्य कई जिलों में पानी आबादी में घुस गया है। प्रशासन लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में मदद कर रहा है।

शाहजहांपुर में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर बरेली मोड़ ओवरब्रिज के नीचे से लेकर मौजमपुर गांव तक करीब डेढ़ किमी दूरी तक पानी करीब दो फुट और तेज बहाव से बह रहा है। इससे वाहनों के आवागमन में दिक्कत हो रही है। शाम को बहाव और तेज हो गया। इससे दो पहिया वाहन और हल्के वाहन ऑटो और टेंपो का संचालन बंद हो गया। इसकी वजह से राहगीरों को काफी परेशानी हुई। लोगों को पानी से पैदल निकलना पड़ा।

UP: शादी से इनकार करने पर पेट्रोल डाल लगा दी आग, चिल्लाते हुए घर पहुंचा युवक, बोला- मुझे बचा लो; जानें मामलायूपी के बलिय...
05/09/2025

UP: शादी से इनकार करने पर पेट्रोल डाल लगा दी आग, चिल्लाते हुए घर पहुंचा युवक, बोला- मुझे बचा लो; जानें मामला
यूपी के बलिया जिले में युवक के परिजनों ने बांसडीह कोतवाली में तहरीर दी है। पीड़ित की मां ने बताया कि हम बेहद गरीब हैं। अभी शादी नहीं कर सकते। इस बात पर लड़की का भाई अपने दोस्तों के साथ घर आया और बेटे के ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी।
बलिया के बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के हुसैनाबाद गांव निवासी राजकुमार (19) को कुछ लोगों ने पेट्रोल डालकर जलाने का प्रयास किया। गंभीर रूप से झुलसे युवक का इलाज वाराणसी में चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस बदमाशों की खोज में पूरी रात दबिश देती रही।

हुसैनाबाद गांव निवासी राजकुमार से बगल गांव की एक लड़की प्रेम करती थी। वह शादी का दबाव बना रही थी, परिजनों को मना करने पर किसी दूसरे का न होने की धमकी दे चुकी थी। बीती शाम लड़की का भाई तीन युवकों के साथ राजकुमार के घर पहुंचा। उसने बातचीत करने के लिए राजकुमार को गांव के बाहर ले गया और मारपीट की।

इसके बाद राजकुमार का कपड़े फाड़ दिए। उसके ऊपर पेट्रोल उड़ेल कर आग लगा दी। राजकुमार चिल्लाते हुए भागा और अपनी जान बचाई। वह अर्धनग्न अवस्था में घर पहुंचा और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी।
चिकित्सकों ने किया रेफर
परिजन गंभीर रूप से झुलस ने से राजकुमार को उपचार के लिए बांसडीह सीएचसी ले गए। मरहम-पट्टी के बाद हालत गंभीर देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां पर चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए बीएचयू रेफर कर दिया।

घायल राजकुमारी की मां सविता देवी ने बताया कि की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण अभी शादी करने से हम लोग तैयार नहीं थे। लड़की को मना करने पर वह उसके परिजन बार-बार धमकी दे रहे थे। बांसडीह कोतवाल राकेश उपाध्याय ने बताया कि घटना की जानकारी पर घायल को उपचार के लिए वाराणसी रेफर कराया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम लोकभवन में शाम 4.0...
05/09/2025

राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम लोकभवन में शाम 4.00 बजे से शुरू हुआ। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परिषदीय विद्यालयों के 66 व माध्यमिक शिक्षा विभाग के 15 शिक्षकों को राज्य अध्यापक पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व मॉनिटरिंग के लिए टैबलेट, विद्यालयों में स्मार्ट क्लास की स्थापना के लिए प्रधानाचार्यों को टैबलेट व प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।

इस अवसर पर सीएम योगी ने कहा कि बेसिक शिक्षा ने बाल वाटिका का एक नया रूप लाया है। इस सत्र में पांच हजार से अधिक बाल वाटिकाएं शुरू हो चुकी हैं। यहां पढ़ने वाले बच्चों को मुख्यमंत्री पोषण से जोड़ने जा रहे हैं। बच्चा स्वस्थ होगा तो देश का भविष्य भी सुधरेगा। देश के अंदर सबसे ज्यादा प्रगति यूपी की बेसिक शिक्षा ने किया है। ये अलग-अलग संस्थाओं के सर्वे में साबित हो चुका है। 60 लाख से अधिक बच्चे यूपी के परिषदीय स्कूलों में पढ़ाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
पुस्तकों में पात्रों के चयन का रखें ध्यान
सीएम ने कहा कि एससीईआरटी से कहना चाहूंगा कि पुस्तकों में पात्रों का चयन जब भी करें, तो ध्यान रखें कि वह पात्र भारतीय हों। हमारे यहां रामायण और महाभारत से अच्छे पात्र कहीं नहीं मिलेंगे। जब हमारे घरों में दादी-नानी कहानी सुनाती हैं तो देश के महापुरुषों और नायकों की कहानियां सुनाती हैं। ताकि बच्चे उनके जैसा बनने के बारे में सोचें। बच्चों को खेल खेल में सिखाइए। किताबें पतली रखें, बहुत मोटी न हों, उसे देखकर बच्चे भागें नहीं, बल्कि पढ़ने के लिए रुचि पैदा हो।

नौ लाख शिक्षकों और उनके परिवार को सीएम का तोहफा
शिक्षक दिवस पर सीएम योगी ने अध्यापकों को बड़ा तोहफा दिया। सीएम ने शिक्षकों के लिए कैशलेश उपचार की सुविधा देने की घोषणा की। इससे बेसिक, माध्यमिक के राजकीय, एडेड, सेल्फ फाइनेंस के सभी शिक्षकों को लाभ मिलेगा। इससे करीब नौ लाख शिक्षक लाभान्वित होंगे।

इसमें शिक्षामित्रों, अनुदेशक, रसोइया को भी जोड़ा जाएगा। यानी इन सभी को भी चिकित्सा का लाभ मिलेगा। शिक्षामित्र, अनुदेशक का मानदेय भी जल्द बढ़ेगा। इसके लिए कमेटी बन गई है। सीएम ने कहा कि कमेटी की रिपोर्ट आने वाली है। उसके आधार पर सकारात्मक निर्णय लेंगे।
इस मौके पर बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि आज का दिन काफी प्रेरणादायी है। आज हम लोग डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती मना रहे हैं। उनके योगदान को याद कर रहे हैं। शिक्षकों को सिर्फ सम्मानित ही नहीं, उनकी निष्ठा और योगदान को प्रणाम करने के लिए यह कार्यक्रम है। राधाकृष्णन राष्ट्र के शिल्पकार भी हैं। उस दीपक की तरह जो खुद को जलाकर दूसरे का रास्ता प्रशस्त करता है।

आठ साल में बेसिक शिक्षा विभाग की छवि बदली
उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा शुरू की गई गुल्लक किताब बच्चों की कल्पनाशक्ति को नया आयाम देगी। बाल वाटिका हस्त पुस्तिका का भी विमोचन होगा। गुरु हमारे व्यक्तित्व को भी आकार देने का काम करते हैं। विभाग को नई ऊंचाई पर ले जा रहे हैं। शिक्षा की नई अलख जगाई है। पिछले आठ साल में बेसिक शिक्षा विभाग की छवि बदली है। सरकार प्रदेश में हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा बिना भेदभाव के दे रही है।

बेसिक में भी लागू होंगी NCERT की किताबें
मंत्री ने आगे कहा कि स्कूलों में डिजिटल शिक्षा, NEP के तहत नए प्रयोग, लर्निंग बाई डूइंग का प्रयोग कर रहे हैं। ऑपरेशन कायाकल्प के तहत सभी बेसिक सुविधा दे रहे हैं। बच्चे स्मार्ट क्लास, टैबलेट से पढ़ाई कर रहे हैं। बैठने के लिए अच्छे फर्नीचर उपलब्ध हैं। NCERT की किताबों को बेसिक में भी लागू करने जा रहे हैं। कक्षा चार तक अगले साल लागू करेंगे। इसे आठ तक ले जाएंगे। केजीबीवी 13वीं तक अपग्रेड हो रहे हैं। हर जिले में दो-दो सीएम मॉडल कंपोजिट विद्यालय बनेंगे।

1104 करोड़ से 2107 स्कूलों का हुआ कायाकल्प
इस अवसर पर माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी ने कहा कि विभाग के 15 शिक्षक सम्मानित किए जा रहे हैं। कई सुधार हो रहे हैं। शिक्षकों की तैनाती ऑनलाइन की जा रही है। शिक्षकों के चयन के लिए आयोग से काम हो रहा है। प्रोजेक्ट अलंकार से स्कूलों का कायाकल्प 1104 करोड़ से 2107 स्कूल लाभान्वित हुए हैं। एडेड विद्यालयों के लिए 134 करोड़ जारी किए गए हैं। इससे 368 विद्यालय लाभान्वित हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इसके लिए नीति आयोग ने भी इसे सराहा है। अन्य राज्यों को इसे लागू करने को कहा गया है। व्यावसायिक शिक्षा को भी लागू कर रहे हैं। संस्कृत विद्यालयों का भी विकास हो रहा है। इसमें जनप्रतिनिधि का भी सहयोग ले सकते हैं। आईसीटी लैब की स्थापना हो रही है। प्रधानाचार्य को टैबलेट दिया जा रहा है। 2017 से नकल पर नकेल लगी है। नकल माफिया पराजित हो गए हैं। कोई पकड़ा गया तो एक करोड़ का जुर्माना, आजीवन कारावास होगा। मार्कशीट इतनी मजबूत बनाई जा रही है कि इसे कोई फाड़ भी नहीं सकता है।
शिक्षक विद्वान... तो गुरु हमें महान बनाता है - गुलाब देवी
मंत्री ने आगे कहा कि आज हम शिक्षक दिवस मना रहे हैं। शिक्षक विद्वान बनाता है। गुरु हमें महान बनाता है। वर्तमान परिवेश में कपटी, कायर, क्रूर की संख्या बढ़ रही है। यह समाज हित में नहीं हैं। सत्ता को भी शिक्षक की आवश्यकता है। सत्ता और समाज दोनों में शिक्षक की महत्वपूर्ण भूमिका है। ऐसे शिष्य तैयार करें जो समाज के लिए काम करें।

अजित पवार : डिप्टी सीएम बोल रहा हूँ. अपना कार्यवाही रोकोIPS अंजलि : अवैध खनन का कंप्लेंट था. कम्प्लेनेंट को मदद करना हमा...
05/09/2025

अजित पवार : डिप्टी सीएम बोल रहा हूँ. अपना कार्यवाही रोको

IPS अंजलि : अवैध खनन का कंप्लेंट था. कम्प्लेनेंट को मदद करना हमारा काम है

अजित पवार : मैं तुमको बोलता है एक्शन रोको. नही तो तुम पर एक्शन लूंगा

IPS अंजलि : मुझे कैसे मालूम आप डिप्टी सीएम हैं. सर आप मेरे फ़ोन पर डायरेक्ट कॉल कीजिए.

अजित पवार : तेरे अंदर इतना डेरिंग किधर से आया. मेरे को डायरेक्ट कॉल को बोलती है. मेरा चेहरा तो पहचानती है कि नही. तेरे ऊपर एक्शन लेगा.

घटना महाराष्ट्र के सोलापुर जिले की है. IPS अधिकारी अंजलि कृष्ण को फ़ोन पर डिप्टी सीएम अजित पवार धमका रहे हैं.

27/08/2025

जम्मू के कटरा स्थित वैष्णो देवी धाम के ट्रैक पर लैंडस्लाइड में मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर बुधवार को 31 हो गया। हादसा मंगलवार को दोपहर 3 बजे पुराने ट्रैक पर अर्धकुमारी मंदिर से कुछ दूर इंद्रप्रस्थ भोजनालय के पास हुआ।

कल देर रात तक 7 लोगों के मरने की खबर थी, लेकिन सुबह आंकड़ा बढ़ गया। प्रशासन का कहना है कि मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है। फिलहाल, इस इलाके में भारी बारिश की वजह से वैष्णो देवी यात्रा स्थगित कर दी गई है।

नॉर्दर्न रेलवे ने भी आज जम्मू-कटरा से चलने वाली और यहां रुकने वाली 22 ट्रेनें रद्द की हैं। इसके अलावा 27 ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है। हालांकि, कटरा-श्रीनगर के बीच ट्रेन सर्विस जारी है।

वैष्णो देवी में लैंडस्लाइड से मौत का आंकड़ा 31 हुआ:मृतकों में ज्यादातर श्रद्धालु, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है

लोगों की आपबीती: परिवार साथ पल में सबकुछ बिखर गया

एक श्रद्धालु ने बताया, "मैं और मेरा पूरा परिवार साथ जा रहे थे। मेरे बच्चे और पत्नी आगे निकल गए। फिर बहुत जोर से चट्टान गिरी। हमें कुछ समझ नहीं आया। अब मेरा बच्चों का कुछ पता नहीं चल रहा है। हम डरे हुए हैं। पल भर में हमारा सबकुछ बिखर गया।"
एक और व्यक्ति ने बताया, "मैं पीछे था। मेरे साथ आए 6 लोग मेरे आगे थे। आगे करीब 100 से ज्यादा लोग और भी थे। मैं अभी भी कांप रहा हूं। मेरे साथ आए लोगों का अभी तक कुछ पता नहीं चला।"
एक और महिला ने बताया, "हम माता रानी के दरबार में जा रहे थे। हमें कुछ समझ नहीं आया। मैं और मेरे पति तो बच गए पर मेरे तीनों बच्चे दब गए। सबकुछ तुरंत हो गया।

वैष्णो देवी लैंडस्लाइड के बाद प्रशासन ने कई कदम उठाए हैं:

- *यात्रा स्थगित*: वैष्णो देवी यात्रा को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया है, और लोगों से अपील की गई है कि वे भूस्खलन वाले क्षेत्रों में न जाएं।
- *राहत और बचाव कार्य*: एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, और भारतीय सेना की टीमें मौके पर मौजूद हैं और राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।
- *हेल्पलाइन नंबर*: श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं, जिन पर लोग संपर्क कर सकते हैं:
+91 9906019460
+91 9906019446
- *ट्रेन सेवाएं*: नॉर्दर्न रेलवे ने जम्मू-कटरा से चलने वाली और यहां रुकने वाली 22 ट्रेनें रद्द की हैं और 27 ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है।
- *प्रशासनिक सहायता*: उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
- *केंद्रीय सहायता*: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से बात की और केंद्र की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया ।

कानपुर कमिश्नर साहब एक बहुत ही संवेदनशील केस पर काम कर रहे थे जिसमें शहर के बहुत से शक्तिशाली, प्रभावशाली, भ्रष्टाचारी ल...
26/08/2025

कानपुर कमिश्नर साहब एक बहुत ही संवेदनशील केस पर काम कर रहे थे जिसमें शहर के बहुत से शक्तिशाली, प्रभावशाली, भ्रष्टाचारी लोग जांच के दायरे में आते जा रहे थे। जैसे जैसे जांच आगे बढ़ रही थी भूमाफियाओं और भ्रष्टाचारियों के हांथ पांव फूल रहे थे कईयों ने तो शहर ही छोड़ दिया था। शहरवासियों में बहुत ही खुशी उल्लास का माहौल था।
पर दुर्भाग्य शहर का कहें या देश का या यहां यूं कहिए कि यहां भ्रष्टाचार की जड़े इतनी मजबूत हैं कि ये सत्ता में बैठे लोग किसी को भी सही काम करने ही नहीं देते हैं।
अब इतने महत्वपूर्ण केस से हटाकर कमिश्नर साहब को किसी अन्य जगह प्रमोट कर दिया गया है। प्रमोट इसीलिए किया गया है ताकि जनता विरोध न करे।

इसी के साथ प्रदेश सरकार की जो भ्रष्टाचार के खिलाफ की नीति बताई जा रही थी उसका भी पर्दाफाश हो चुका है।
पिछले कई केसों में देखा जा चुका है कि जब भी भ्रष्टाचार में लिप्त कई बड़े नाम सामने आने वाले होते हैं। केश बंद कर दिया जाता है या संबंधित अधिकारी को केस से किसी भी बहाने से हटा दिया जाता है।
और फिर शुरू हो जाता है लूट तंत्र...

23/08/2025

उत्तर प्रदेश
कानपुर का पनकी थाना का मामला है ब्राह्मण होने के कारण दरोगा जी ने बैठाकर पच्चीस जूता मारा है यह ब्राह्मण देवता जी की जुबानी

चीन के विदेश मंत्री वांग यी NSA डोभाल और PM मोदी से करेंगे मुलाकात...चीन के विदेश मंत्री वांग यी भारत दौरे पर हैं और मंग...
19/08/2025

चीन के विदेश मंत्री वांग यी NSA डोभाल और PM मोदी से करेंगे मुलाकात...

चीन के विदेश मंत्री वांग यी भारत दौरे पर हैं और मंगलवार को उनकी यात्रा का दूसरा दिन है. आज उनकी मुलाकात राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोभाल से होगी. इसके बाद वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेंगे. उनका यह दौरा खासतौर से सीमा विवाद पर होने वाली स्पेशल रिप्रेजेंटेटिव्स (SR) डायलॉग की नई राउंड बैठक के लिए है. सीमा वार्ता में वांग और डोभाल दोनों ही अपॉइंटेड स्पेशल रिप्रेजेंटेटिव हैं.

इससे पहले सोमवार को वांग यी ने विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की. जयशंकर ने कहा था कि हमारे रिश्तों में किसी भी पॉजिटिव मोमेंटम की नींव तभी रखी जा सकती है जब सीमा क्षेत्रों में मिलकर शांति और स्थिरता बनाए रखी जाए. साथ ही यह भी जरूरी है कि डिएस्केलेशन प्रोसेस आगे बढ़े. वांग यी की यह यात्रा ऐसे समय पर हो रही है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीन जाने वाले हैं. वह वहां शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन (SCO) की वार्षिक समिट में शामिल होंगे. चीन के विदेश मंत्री का यह दौरा इस लिहाज से अहम माना जा रहा है क्योंकि यह दोनों देशों के रिश्ते सुधारने की कोशिश का हिस्सा है. जून 2020 में गलवान घाटी में हुई हिंसक झड़प के बाद भारत-चीन संबंधों में गहरा तनाव पैदा हो गया था.

एटा- राजस्थान के दौसा में बड़ा सड़क हादसा, 11 की मौत, एटा के गाँव असरौली के रहने वाले थे सभी श्रद्धालुमृतकों में 7 बच्चे...
15/08/2025

एटा- राजस्थान के दौसा में बड़ा सड़क हादसा, 11 की मौत, एटा के गाँव असरौली के रहने वाले थे सभी श्रद्धालु
मृतकों में 7 बच्चे, 4 महिलाएं भी शामिल
श्रद्धालुओं की पिकअप ट्रक से टकराई
दर्दनाक हादसे में 11 लोगों की मौके पर मौत
8 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल
खाटू श्याम मंदिर से लौटते वक्त दर्दनाक हादसा।
सूचना मिलने पर डीएम, एसएसपी गांव असरौली पहुंचे।

11/08/2025

Address

Kanpur
208021

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Crime Alert 24×7 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Crime Alert 24×7:

Share