Prime Line India News

Prime Line India News प्राइम लाइन इंडिया न्यूज आपको सिर्फ सच दिखाता है बिना रुके बिना डरे.,रफ्तार से खबरें देखने के लिए हमे फॉलो करे। खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें.!
(1)

शातिर अपराधी सोनू तोमर जिला बदर,कानपुर पुलिस ने 3 माह के लिए जिले से बाहर किया।कानपुर: कानपुर के अपराध नियंत्रण और कानून...
13/08/2026

शातिर अपराधी सोनू तोमर जिला बदर,कानपुर पुलिस ने 3 माह के लिए जिले से बाहर किया।

कानपुर: कानपुर के अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।कानपुर के जरौली निवासी शातिर अपराधी सोनू तोमर को तीन माह के लिए जिला बदर कर दिया गया है।

आम लोगों में था दहशत का माहौल।

पुलिस के मुताबिक सोनू तोमर क्षेत्र में लगातार घूम-घूमकर लोगों को डरा-धमका रहा था। उसकी हरकतों से आमजन में भय का माहौल था। उसपर अभी हाल ही में 57 लाख की धोखाधड़ी करने और पीड़ित को डराने धमकाने का मामला दर्ज हुआ था इसके साथ ही इस आरोपी पर 6 गंभीर मामलो में मुकदमे दर्ज है। पुलिस का कहना है कि उसके खिलाफ लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहने की शिकायतें भी मिल रही थीं।

कानपुर दक्षिण पुलिस उपयुक्त ने अपराधियों पर कार्यवाही के क्रम में ऐसे अपराधियों के मामलों को गंभीरता से लेते हुए जिला बदर की कार्रवाई की संस्तुति की है। सक्षम प्राधिकारी के आदेश के बाद पुलिस ने आरोपी को तीन माह के लिए जनपद कानपुर नगर की सीमा से निष्कासित कर दिया।

सीमा में दिखने पर होगी सख्त कार्रवाई।

संबंधित जिलाबदर के मामले में ऐसे अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने और आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। जिला बदर किए गए अपराधी के जनपद की सीमा में दिखाई देने पर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

13/08/2026

बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा प्रशांत किशोर ने बांकीपुर की जनता का दिल तोड़ दिया

बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर के 10 हजार युवाओं को रोजगार देने के ऐलान पर शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने दी बधाई

मंत्री ने कहा- रोजगार देने की पहल अच्छी है, लेकिन विधायक ने बांकीपुर के लोगों का दिल तोड़ा है.

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशांत किशोर ने शादी-विवाह और अन्य कार्यक्रमों में शामिल नहीं होने की बात कही है.

तिवारी ने सवाल उठाया- विधायक के नाते जनता के सुख-दुख में शामिल होना भी उनकी जिम्मेदारी है.

शिक्षा मंत्री ने कहा कि ऐसे रवैये से बांकीपुर की जनता को विधायक से उम्मीदें नहीं रहेंगी.

प्रशांत किशोर ने शिक्षा विभाग के साथ मिलकर स्कूलों की व्यवस्था सुधारने की बात कही है

मिथिलेश तिवारी ने कहा- स्कूलों से जुड़ी समस्या लेकर प्रशांत किशोर आएंगे तो शिक्षा विभाग उसका समाधान करेगा.

13/08/2026

राहुल गांधी बेशर्म बनकर बाहर आ चुके हैं...

BJP सांसद कंगना रनौत

सत्य सामने आया, प्रकाशित खबर का हुआ खंडनआईरा प्रेस क्लब के स्थापना दिवस को लेकर प्रकाशित विवादित खबर पर दैनिक अमर स्तंभ ...
11/08/2026

सत्य सामने आया, प्रकाशित खबर का हुआ खंडन

आईरा प्रेस क्लब के स्थापना दिवस को लेकर प्रकाशित विवादित खबर पर दैनिक अमर स्तंभ ने जारी की सार्वजनिक सूचना

आईरा प्रेस क्लब के स्थापना दिवस समारोह को लेकर 10 अगस्त 2026 के अंक में प्रकाशित खबर के संबंध में अब स्वयं दैनिक अमर स्तंभ समाचार पत्र द्वारा सार्वजनिक सूचना प्रकाशित कर खेद व्यक्त किया गया है।

समाचार पत्र ने अपनी सार्वजनिक सूचना में स्पष्ट किया है कि प्रकाशित खबर में कुछ शब्द त्रुटिवश/विवादित रूप से प्रकाशित हो गए थे, जिससे कार्यक्रम में उपस्थित सम्मानित अतिथियों, पदाधिकारियों एवं पत्रकार साथियों की भावनाएं आहत हुईं।

समाचार पत्र ने इसके लिए कार्यक्रम में उपस्थित सभी मुख्य अतिथियों, आईरा संगठन के पदाधिकारियों एवं पत्रकार साथियों से सार्वजनिक रूप से क्षमा मांगी है तथा भविष्य में आईरा संगठन अथवा किसी अन्य संगठन के प्रति इस प्रकार की खबर प्रकाशित न होने की बात कही है।

यह सार्वजनिक खंडन अपने आप में यह संदेश देता है कि किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की पुष्टि और शब्दों की मर्यादा का ध्यान रखना कितना आवश्यक है।

आईरा प्रेस क्लब सदैव सच्ची, जिम्मेदार और निष्पक्ष पत्रकारिता के पक्ष में रहा है।
हम किसी के विरुद्ध व्यक्तिगत द्वेष नहीं रखते, लेकिन संगठन की प्रतिष्ठा, पत्रकार साथियों के सम्मान और सत्य के साथ समझौता भी नहीं करेंगे।

सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं।

्रेसक्लब

#सत्यकीजीत

#पत्रकारिताकासम्मान

#सार्वजनिकखंडन

#जिम्मेदारपत्रकारिता

#आईरास्थापनादिवस

10/08/2026

हैदराबाद: युवती की सतर्कता से टली संभावित ठगी!

चारमीनार इलाके में ऑटो का इंतजार कर रही युवती के पास एक व्यक्ति खुद को रैपिडो ड्राइवर बताकर पहुंचा। पहचान, वाहन नंबर और ऐप की जानकारी मांगने पर कथित तौर पर वह सत्यापन नहीं दिखा सका।

संदेह होने पर युवती ने उसके साथ जाने से इनकार कर दिया।
⚠️ सफर से पहले ड्राइवर और वाहन की जानकारी जरूर मिलाएं।

10/08/2026

आईरा प्रेस क्लब के 10वें स्थापना दिवस पर व्यापारी नेता ज्ञानेश मिश्रा ने सभी को शुभकामनाएं प्रेषित की..

09/08/2026

कानपुर मे जमीन कब्जाना हसी खेल हो गया है.?

रेलवे से रिटायर्ड बुजुर्ग ने अपने दामाद और बेटी को रहने के लिए घर बनवाकर दिया था लेकिन क्षेत्रीय गुंडों ने उन्हें पीटकर भगा दिया.!

बुजुर्ग सालो से उन गुंडों पर कार्यवाही के लिए भटक रहे लेकिन इतना निराश है की आज कैमरे के सामने रो पड़े.!

| | |

09/08/2026

कानपुर किदवई नगर पुलिस को बड़ी सफलता मोबाइल स्नेचिंग करने वाले गिरोह को पकड़ा ..!

बांदा: ‘थैंक्यू पुलिस अंकल...’करंट से चिपके दो सगे भाइयों को पुलिस ने अपनी जान जोखिम में डालकर बचाया। लकड़ी के डंडे से त...
09/08/2026

बांदा: ‘थैंक्यू पुलिस अंकल...’

करंट से चिपके दो सगे भाइयों को पुलिस ने अपनी जान जोखिम में डालकर बचाया। लकड़ी के डंडे से तार से अलग कर दोनों को कंधे पर अस्पताल पहुंचाया।

समय पर इलाज मिला, दोनों की जान बची। पुलिस की बहादुरी को सलाम!

09/08/2026

यूपी सरकार के पास पद हैं, लेकिन वो भर्ती ही नहीं निकाल रही है।

हमने कई बार धरना दिया, लाठियां खाईं और कईयों को ज्ञापन दिया, लेकिन हमारी कोई सुनवाई नहीं हुई।

यूपी में कई सारी भर्तियां ऐसी हैं, जो लटकी हुई हैं और जब पेपर लीक होता है तो हम छात्र किसी से अपना दुख तक बयां नहीं कर पाते।

📍 प्रयागराज

Address

Yashoda Nagar
Kanpur
208011

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Prime Line India News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share