Samachar dhara UP 24X7

Samachar dhara UP 24X7 Latest news

राजनैतिक भागीदारी के लिए एकजुट हो देश के दिव्यांगजन - वीरेन्द्र कुमार Samachaar Dhara कानपुर। राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ...
03/09/2026

राजनैतिक भागीदारी के लिए एकजुट हो देश के दिव्यांगजन - वीरेन्द्र कुमार
Samachaar Dhara
कानपुर। राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने आज पत्रकारवार्ता में कहां की राजनीतिक भागीदारी के लिए देश के सभी दिव्यांग संगठनों को राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के मंच पर आना चाहिए। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन विधानसभा के चुनाव अपनी दावेदारी प्रस्तुत करें। वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि कोई भी राजनैतिक दल दिव्यांगजनों को राजनैतिक भागीदारी नहीं देना चाहता है। फिर चाहे वो भाजपा हो, कांग्रेस हो, सपा हो, बसपा हो या अन्य दल हो। राजनैतिक दलों ने राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए अपने-अपने पार्टियों में दिव्यांग प्रकोष्ठ, विकलांग प्रकोष्ठ बना लिया है।लेकिन राजनैतिक भागीदारी नहीं देना चाहती है।
इसलिए दिव्यांगजनों को ही एकजुट होकर के राजनैतिक भागीदारी की लड़ाई लड़नी पड़ेगी और यह तभी संभव है जब वह विधानसभा, लोकसभा के चुनाव में अपनी दावेदारी प्रस्तुत करनी पड़ेगी।
वीरेन्द्र कुमार ने आज अपील किया जो भी दिव्यांग भाई-बहन उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं वो आनन्द तिवारी प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश 8318369137, केन्द्रीय कार्यालय प्रभारी राहुल कुमार 9335234399 या राष्ट्रीय महासचिव नागेश कुमार 6202218042 के नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं। आज राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार के अलावा जिला अध्यक्ष राहुल कुमार, प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष वैभव दीक्षित शामिल थे।

03/09/2026

बी एन एस डी इंटर कॉलेज में भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया
Samachar dhara UP 24X7
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कानपुर बुंदेलखंड प्रांत के संघचालक श्री भवानी भीख तिवारी ने कहा कि भगवान कृष्ण और सुदामा की मित्रता समाज के लिए उदाहरण है। हम कितनी भी ऊंचाई पर क्यों न पहुंच जाए, हमें अपने मित्रों का सदैव ध्यान रखना चाहिए।
संघचालक जी बी एन एस डी इंटर कॉलेज चुन्नीगंज में भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव समारोह को संबोधित कर रहे थे ।उन्होंने कहा की नरोत्तम दास जी द्वारा रचित सुदामा चरित्र में उल्लिखित यह पंक्तियां "पानी परात के हाथ छुियो नहीं नैनन के जल सों पग धोए" यह बताती है कि भगवान कृष्ण का अपने मित्र सुदामा के प्रति आघाध प्रेम था। जब सुदामा उनके राजमहल में पहुंचे तो उन्होंने सबसे पहले पैर धोने के लिए परात में पानी मंगाया परंतु उनकी आंखों से झर झर पानी बह रहा था। कवि नरोत्तम दास कहते हैं कि उन्होंने परात के पानी को छुआ तक नहीं। आंखों से निकले पानी से अपने मित्र सुदामा के पैर धोए।
इस अवसर पर भगवान श्री कृष्ण की अद्भुत झांकी प्रस्तुत की गई। विद्यार्थियों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
समारोह में मुख्य रूप से प्रधानाचार्य डॉक्टर ओमप्रकाश पाठक श्रीमती अर्चना सिंह श्रीमती लक्ष्मी श्रीमती माधुरी पांडे अतुल दीक्षित गणेश शुक्ला अनुराग श्रीवास्तव टीएल श्रीवास्तव विजयपाल साहू भानु प्रताप सिंह बालेंद्र सिंह डॉ उमेश प्रताप सिंह एवं डॉ दिवाकर मिश्र सहित विद्यालय के शिक्षक और विद्यार्थियों ने भगवान श्री कृष्ण की आरती की। सभी लोगों को प्रसाद वितरण किया गया।

कानपुर बनेगा रक्षा उत्पादन का बड़ा केंद्र, IIT कानपुर और BHU करेंगे नई तकनीक में मददSamachar dhara UP 24X7 कानपुर, 2 सित...
03/09/2026

कानपुर बनेगा रक्षा उत्पादन का बड़ा केंद्र, IIT कानपुर और BHU करेंगे नई तकनीक में मदद
Samachar dhara UP 24X7
कानपुर, 2 सितंबर।
उत्तर प्रदेश को रक्षा उत्पादन का ग्लोबल हब बनाने के लिए योगी सरकार मिशन मोड में काम कर रही है। यूपी डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर (यूपीडीआईसी) के अगले चरण को लेकर कानपुर में आगे की तैयारी पर गहराई से चर्चा की गई। ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन (ओआरएफ) और प्रदेश सरकार की साझेदारी में आयोजित ‘कानपुर रीजनल डिफेंस वर्कशॉप’ में यह बात प्रमुखता से सामने आई कि सिर्फ बड़ी-बड़ी इमारतें या फैक्ट्रियां लगा देने से काम नहीं चलेगा।

कार्यक्रम में ज़िलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि प्रशासन रक्षा कॉरिडोर को जमीन पर उतारने के लिए लगातार कदम उठा रहा है। उन्होंने कहा कि 'पूर्व का मैनचेस्टर' कहा जाने वाला कानपुर अब देश का बड़ा रक्षा निर्माण केंद्र बनने की पूरी क्षमता रखता है। वहीं, ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन के उपाध्यक्ष प्रोफेसर हर्ष पंत ने कहा कि भारत सरकार अब रक्षा सामान बाहर से मंगाने के बजाय खुद अपने देश में बनाने पर ध्यान दे रही है, और इसमें यूपी के इस रक्षा कॉरिडोर की बहुत बड़ी भूमिका है। उन्होंने बताया कि उनकी संस्था द्वारा शुरू की गई 'स्ट्रैटेजिक उत्तर प्रदेश' पहल का मकसद रक्षा क्षेत्र के सभी साथियों को एक मंच पर लाना, यूपीडीआईसी में निवेश बढ़ाना और अलग-अलग शहरों में जाकर रक्षा क्षेत्र की संभावनाओं को मजबूत करना है, और कानपुर की यह कार्यशाला इसी मुहिम का हिस्सा है।

सांसद रमेश अवस्थी ने कहा कि यह कॉरिडोर उत्तर प्रदेश को हथियार और रक्षा उपकरण बनाने का एक बड़ा केंद्र बनाने की दिशा में काम कर रहा है। सरकार ने आईआईटी कानपुर और बीएचयू जैसे बड़े संस्थानों के साथ हाथ मिलाया है ताकि इस पूरे कॉरिडोर में विज्ञान, रिसर्च और नई तकनीक का इस्तेमाल बढ़ाया जा सके। कानपुर की इस नई पहचान को बनाने के लिए सरकार, उद्योग जगत, रक्षा उत्पादन, शोध संस्थानों, नीति निर्माताओं, आईआईटी कानपुर जैसे बड़े संस्थानों और एमएसएमई के प्रमुख लोगों ने एक साथ बैठकर पूरा खाका तैयार किया है। यूपी की 56 फीसदी आबादी काम करने वाले उम्र दराज युवाओं की है, इसलिए वर्कशॉप में तय हुआ कि इस बड़ी यूथ पावर को सीधे डिफेंस सेक्टर की खास जरूरतों के मुताबिक तैयार किया जाएगा।

विधायक सुरेंद्र मेहतानी द्वारा पांडु नदी जलमग्न बस्ती का निरीक्षण कर परिवारों को शिफ्ट कराने के लिए अधिकारियों से बोला S...
03/09/2026

विधायक सुरेंद्र मेहतानी द्वारा पांडु नदी जलमग्न बस्ती का निरीक्षण कर परिवारों को शिफ्ट कराने के लिए अधिकारियों से बोला
Samachar dhara UP 24X7
पांडु नदी की बाढ़ से जलमग्न मायापुरम बस्ती पहुंचे विधायक सुरेंद्र मैथानी, 150 से अधिक परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर कराया शिफ्ट; मौके से ही राशन व पेयजल आपूर्ति के दिए निर्देश
​कानपुर। गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पांडु नदी के उफान से आई भीषण बाढ़ के कारण वार्ड 09 रविदास पुरम की पूरी मायापुरम बस्ती जलमग्न हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक सुरेंद्र मैथानी तत्काल मौके पर पहुंचे और बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। बस्ती के कई घरों में करीब 10 फीट तक पानी भर जाने के कारण स्थिति गंभीर बनी हुई थी। विधायक जी ने स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी प्रभावित परिवारों को सुरक्षित बाहर निकलवाया और उनके सामान सहित सड़क किनारे तथा ऊंचे स्थानों पर बने सुरक्षित स्थलों (मचान/झोपड़ियों) में शिफ्ट कराया।
​विधायक सुरेंद्र मैथानी जी ने बताया कि बस्ती के अंदर कमर से ऊपर तक भरे पानी में स्वयं जाकर यह सुनिश्चित किया गया कि कहीं कोई परिवार या बच्चा अंदर तो नहीं फंसा रह गया है। विधायक जी ने कहा, "ईश्वर की कृपा है कि समय रहते कार्रवाई होने से कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन करीब 150 से अधिक परिवार अपने घरों में पानी भरने के कारण ऊंचे स्थलों पर शरण लेने को विवश हुए हैं।"
​मौके से ही अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
राहत कार्यों को गति देने के लिए विधायक जी ने घटनास्थल से ही महाप्रबंधक (जीएम) जल संस्थान से फोन पर वार्ता की। विधायक जी ने निर्देश दिया कि विधायक निधि से दिए गए स्टील के पानी के टैंकरों को तत्काल प्रभावित क्षेत्र में खड़ा कराकर शुद्ध पेयजल की अविलंब व्यवस्था की जाए। इसके साथ ही, क्षेत्र में पूर्व में स्थापित समरसेबल पंपों के जरिए भी पीड़ित परिवारों तक पानी पहुंचाया जा रहा है।
​राशन और अन्य आवश्यक वस्तुओं के प्रबंध को लेकर विधायक सुरेंद्र मैथानी जी ने मौके से ही एडीएम सदर से दूरभाष पर बात की। विधायक जी ने बताया कि 150 से अधिक प्रभावित परिवारों की सूची तैयार कर ली गई है, अतः प्रशासन तत्काल राशन किट और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित करे। इस पर जिला प्रशासन ने विधायक जी को आश्वस्त किया कि उनके निर्देशानुसार तुरंत राहत सामग्री व राशन वितरण का कार्य शुरू कराया जा रहा है।
​संकट की घड़ी में साथ खड़े रहने का दिया भरोसा
अपने जन्मदिन के अवसर पर सेवा कार्य को प्राथमिकता देते हुए विधायक जी ने सभी प्रभावित परिवारों के बीच जाकर एक-एक सदस्य का हाल-चाल जाना। उन्होंने स्थानीय महिलाओं, बुजुर्गों, बच्चों और युवाओं से अपना ख्याल रखने की अपील की और सभी को अपना व्यक्तिगत फोन नंबर देते हुए कहा, "यदि रात में भी किसी प्रकार की समस्या या आपात स्थिति आए, तो बेझिझक सीधे मुझे फोन करें, मैं तुरंत हाजिर रहूंगा। यह एक प्राकृतिक आपदा है, लेकिन हम सब मिलकर इससे मजबूती से पार पा लेंगे।"
​विधायक जी ने क्षेत्रीय सक्षम नागरिकों से भी इन पीड़ित परिवारों की मदद के लिए आगे आने का आह्वान किया। विधायक सुरेंद्र मैथानी जी ने स्पष्ट कहा कि वे अपनी ओर से भी इन सभी परिवारों के लिए मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था कर रहे हैं और विधानसभा के 100 प्रतिशत बाढ़ पीड़ितों को हर संभव राहत पहुंचाई जाएगी।
उक्त निरीक्षक पर विधायक सुरेन्द्र मैथानी, जीतू, जेपी गौड़, अनिल निषाद, अजय गुलवानी, सजंय सिंह,धनीराम, विवेक तिवारी आदि लोग मौजूद रहे

कानपुर ब्रेकिंगSamachar dhara UP 24X7 नयागंज  चतुरभुज गली में हुआ हादसा बारिश के चलते गिरी एक घर की दीवार कोई बड़ी हानि ...
02/09/2026

कानपुर ब्रेकिंग
Samachar dhara UP 24X7
नयागंज चतुरभुज गली में हुआ हादसा बारिश के चलते गिरी एक घर की दीवार कोई बड़ी हानि नहीं

उत्तर प्रदेश उच्च शिक्षा में शिक्षको एवं छात्रों के हित में अविस्मरणीय योगदान देने वाले चिरस्मरणीय श्रद्धेय डॉ नागेन्द्र...
01/09/2026

उत्तर प्रदेश उच्च शिक्षा में शिक्षको एवं छात्रों के हित में अविस्मरणीय योगदान देने वाले चिरस्मरणीय श्रद्धेय डॉ नागेन्द्र स्वरूप जी के अवतरण दिवस पर
Samachar dhara UP 24X7
दयानंद गर्ल्स पी .जी . कॉलेज कानपुर द्वारा उनके ७२ वे जयंती पर दयानंद गर्ल्स पी.जी. कॉलेज की संरक्षिका श्रीमती कुमकुम स्वरूप ,सचिव श्रीमती मेघना श्रीवास्तव ,इं० गोरवेंद्र स्वरूप सचिव वीएसआईएस , प्राचार्या प्रो.वंदना निगम ,स्वावित्पोषित निदेशक प्रो अर्चना वर्मा आदि द्वारा दीप-प्रज्वलन ,माल्यार्पण ,पुष्प-गुच्छ द्वारा उनके दिये हुए मूल्यों को याद किया गया।

संगीत विभाग की छात्राओं ने भजन एवं पुष्प गुच्छ भेट करके उनको श्रद्धांजलि अर्पित की | प्राचार्या ने अपने वक्तव्य में कहा कि महान व्यक्तियों के विचार समय की सीमाओं से परे होते हैं। उनके विचार हमें जीवन, संघर्ष, सफलता, नैतिकता और आत्मविकास की सही दिशा दिखाते हैं।
महानता सदैव अमर होती है ,शरीर नश्वर है, लेकिन उनके विचार और शिक्षा के क्षेत्र में समाज को दिया गया विशेष योगदान युग-युगांतर तक इतिहास रच गया ।उनके द्वारा किए गए कार्य आज भी हमें राह दिखाते हैं।इतिहास गवाह है कि जिन्होंने समाज को बदलने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया, वे हमेशा अमर रहते है , सभी के दिलों में जीवित रहते हैं।"
निदेशक महोत्सव ने अपने भाव अर्पित करते हुए कहा उत्तर प्रदेश उच्च शिक्षा में शिक्षको एवं छात्रों के हित में अविस्मरणीय योगदान देने वाले चिरस्मरणीय श्रद्धेय डॉ नागेन्द्र स्वरूप जी के अवतरण दिवस पर

दयानंद गर्ल्स पी .जी . कॉलेज कानपुर द्वारा उनके ७२वीं जयंती पर दयानंद गर्ल्स पी.जी. कॉलेज कानपुर की संरक्षिका श्रीमती कुमकुम स्वरूप ,सचिव श्रीमती मेघना श्रीवास्तव , प्राचार्या प्रो.वंदना निगम , स्ववित्त पोषित पाठ्यक्रम की निदेशक प्रो अर्चना वर्मा आदि द्वारा दीप-प्रज्वलन ,माल्यार्पण , पुष्प-गुच्छ द्वारा उनके दिये हुए मूल्यों को याद किया गया।
संगीत विभाग की छात्राओं ने भजन एवं पुष्प गुच्छ भेट करके उनको श्रद्धांजलि अर्पित की | प्राचार्या ने अपने वक्तव्य में कहा कि महान व्यक्तियों के विचार समय की सीमाओं से परे होते हैं। उनके विचार हमें जीवन, संघर्ष, सफलता, नैतिकता और आत्मविकास की सही दिशा दिखाते हैं।
महानता सदैव अमर होती है ,शरीर नश्वर है, लेकिन उनके विचार और शिक्षा के क्षेत्र में समाज को दिया गया विशेष योगदान युग-युगांतर तक इतिहास रच गया ।उनके द्वारा किए गए कार्य आज भी हमें राह दिखाते हैं।इतिहास गवाह है कि जिन्होंने समाज को बदलने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया, वे हमेशा अमर रहते है , सभी के दिलों में जीवित रहते हैं।"
उनके दिखाए गए रास्तों पर चलना ही उनके प्रति हमारी सबसे बड़ी और सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

डीसीपी दक्षिण ने की जन-सुनवाई, शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देशSamachar dhara UP 24X7 कानपुर, 31 अगस्त 2026।आज...
31/08/2026

डीसीपी दक्षिण ने की जन-सुनवाई, शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
Samachar dhara UP 24X7
कानपुर, 31 अगस्त 2026।आज पुलिस उपायुक्त दक्षिण दीपेन्द्र नाथ चौधरी द्वारा अपने कार्यालय में जन-सुनवाई का आयोजन किया गया।

जन-सुनवाई के दौरान दूर-दराज से आए नागरिकों की समस्याओं को डीसीपी दक्षिण ने स्वयं सुना और उनके समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जन-सुनवाई में मुख्य रूप से चार बिंदुओं पर जोर दिया गया -

➡️ जनसमस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दर्ज कर संबंधित थानों और अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे समयबद्ध व प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें।

➡️ शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु पुलिसकर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि किसी भी स्तर पर विलंब न हो और प्रत्येक शिकायतकर्ता को उसकी शिकायत पर हुई कार्रवाई से अवगत कराया जाए।

➡️ जन-सुनवाई में आए प्रत्येक आगंतुक से सम्मानजनक व्यवहार करने, उन्हें बैठने हेतु उचित व्यवस्था देने एवं उनकी समस्याएं धैर्यपूर्वक सुनने पर विशेष जोर दिया गया।

➡️ स्थानीय स्तर पर बार-बार उत्पन्न होने वाली समस्याओं के स्थायी समाधान हेतु प्राथमिकता से कार्य करने के निर्देश भी दिए गए।

इस दौरान कार्यालय में बड़ी संख्या में फरियादी मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जन-सुनवाई का उद्देश्य जनता और पुलिस के बीच सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का मौके पर ही समाधान करना है।

अशांत विश्व में भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के माध्यम से विश्व शांति की आवश्यकता : 37 देशों में संस्था की उपस्थितिSamachar...
30/08/2026

अशांत विश्व में भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के माध्यम से विश्व शांति की आवश्यकता : 37 देशों में संस्था की उपस्थिति
Samachar dhara UP 24X7
कानपुर, 30 अगस्त। हिंदी साहित्य भारती (वैश्विक) की कानपुर महानगर इकाई के तत्वावधान में रविवार को केशव नगर स्थित कविताई भवन में हिंदी साहित्य भारती के आजीवन सदस्यता अभियान के अंतर्गत भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। खचाखच भरे सभागार में 50 से अधिक हिंदीप्रेमियों ने हिंदी साहित्य भारती की आजीवन सदस्यता ग्रहण कर हिंदी, भारतीय संस्कृति और साहित्य की सेवा के प्रति अपना संकल्प व्यक्त किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हिंदी साहित्य भारती (वैश्विक) के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रवीन्द्र शुक्ल रहे, जबकि अध्यक्षता हिंदी साहित्य भारती के प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रह्लाद कुमार वाजपेयी ने की।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं वंदे मातरम् के पूर्ण गायन के साथ हुआ। कानपुर की सुप्रसिद्ध गायिका सुश्री वैष्णवी गुप्ता ने वंदे मातरम् एवं दीप स्तुति की भावपूर्ण प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को गरिमामय वातावरण प्रदान किया।

मुख्य अतिथि डॉ. रवीन्द्र शुक्ल ने अपने संबोधन में कहा कि आज जब पूरा विश्व अशांत वातावरण से गुजर रहा है, तब भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के माध्यम से विश्व शांति की स्थापना की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक है। भारत की संस्कृति संपूर्ण विश्व को एक परिवार मानने की दृष्टि देती है। हिंदी साहित्य भारती इसी भावना को आधार बनाकर हिंदी को पूरे विश्व की संपर्क भाषा के रूप में प्रतिष्ठित करने तथा ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की अवधारणा को आगे बढ़ाने के लिए कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि हिंदी केवल भारत की भाषा नहीं, बल्कि भारतीय चिंतन, संस्कृति, साहित्य और जीवन-मूल्यों की संवाहक है। हिंदी के माध्यम से भारत की सांस्कृतिक चेतना को विश्व के विभिन्न देशों तक पहुँचाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि हिंदी साहित्य भारती आज विश्व के 37 देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुकी है, जो हिंदी के वैश्विक विस्तार की दिशा में संस्था के निरंतर प्रयासों का प्रमाण है।
डॉ. शुक्ल ने कहा कि हिंदी साहित्य भारती का आजीवन सदस्य बनना केवल किसी संस्था से जुड़ना नहीं, बल्कि हिंदी, भारतीय संस्कृति और भारतीय ज्ञान परंपरा के वैश्विक प्रसार के संकल्प से जुड़ना है। उन्होंने उपस्थित हिंदीप्रेमियों से सदस्यता अभियान को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में अपने-अपने कार्यक्षेत्र में विशिष्ट सेवाओं के माध्यम से समाज और राष्ट्र के प्रति उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया। चिकित्सा क्षेत्र में अपनी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए अर्थोपेडिक सर्जन डॉ. राजेश वाजपेयी, अपनी विशिष्ट पत्रकारिता के माध्यम से आम जनमानस में विशेष स्थान बनाने वाले दैनिक जागरण के वरिष्ठ पत्रकार श्री शिवा अवस्थी तथा वरिष्ठ कवि एवं साहित्य भूषण डॉ. ओम प्रकाश शुक्ल ‘अमिय’ को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए हिंदी साहित्य भारती के प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रह्लाद कुमार वाजपेयी ने कहा कि हिंदी साहित्य भारती हिंदी के साथ भारतीय साहित्य, संस्कृति और जीवन-मूल्यों को वैश्विक स्तर पर प्रतिष्ठित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने अधिकाधिक हिंदीप्रेमियों को संस्था से जोड़ने और आजीवन सदस्यता अभियान को व्यापक जन-अभियान बनाने का आह्वान किया।
वरिष्ठ पत्रकार शिवा अवस्थी ने अपने सम्बोधन में हिंदी साहित्य भारती के उद्देश्यों को परम पवित्र बताते हुए सभी को इस संस्था से जुडने का आवाहन किया कि संस्था के माध्यम से हम नई पीढ़ी में सांस्कृतिक मूल्यों स्थापित कर भारतीय ज्ञान परंपरा सिखलाते हुए पूरे विश्व के कल्याण की कामना कर सकेंगे।

कार्यक्रम में हिंदी साहित्य भारती के प्रमुख पदाधिकारियों में प्रदेश संयुक्त महामंत्री श्री सुधीर शुक्ल, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री किंजल्क कुमार त्रिवेदी, प्रदेश मंत्री श्री आलोक सिंह पटेल तथा कानपुर प्रांत के प्रांत महामंत्री श्री अनूप गुप्ता तथा भाजपा शिक्षण सस्थान प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक एवं जाने माने समाजसेवी डॉ दिवाकर मिश्र की उपस्थिति उलेखनीय रही ।

कार्यक्रम का संचालन कानपुर महानगर अध्यक्ष श्री के. के. वाजपेयी ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश संगठन मंत्री श्री अरुण कुमार शुक्ल ने प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित साहित्यकारों, शिक्षाविदों एवं हिंदीप्रेमियों में आजीवन सदस्यता ग्रहण करने को लेकर विशेष उत्साह दिखाई दिया। 50 से अधिक नए आजीवन सदस्यों के जुड़ने के साथ कानपुर में हिंदी साहित्य भारती के सदस्यता अभियान को महत्वपूर्ण गति मिली।

कार्यक्रम का समापन हिंदी भाषा, साहित्य, भारतीय संस्कृति और ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की भावना को विश्व स्तर पर प्रतिष्ठित करने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

इंटरनेशनल स्पोर्ट्स कराटे फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा खिलाड़ियों का किया गया सम्मानित Samachar dhara UP 24X7  इंटरनेशनल स्प...
30/08/2026

इंटरनेशनल स्पोर्ट्स कराटे फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा खिलाड़ियों का किया गया सम्मानित
Samachar dhara UP 24X7
इंटरनेशनल स्पोर्ट्स कराटे फेडरेशन ऑफ इंडिया के सभी प्रशिक्षक एवं खिलाड़ियों का सम्मान का भव्य समारोह आयोजन रुचि गेस्ट हाउस बर्रा बायपास मे इंटरनेशनल स्पोर्ट्स कराटे फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव एवं फाउंडर सिंहान बाबुल वर्मा द्वारा आयोजित किया गया। इस अवसर पर आयोजन सिंहान बाबुल वर्मा ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोग अच्छे से अच्छा प्रयास करिए और कराटे खेल में और अधिक ऊंचे स्तर पर पदक प्राप्त करिए हमारे संगठन पूरी तरीके से आपके साथ है और हर संभव मदद करेंगे । संयुक्त सचिव एवं उपाध्यक्ष ने कहा कि हम लोग मिलकर सभी अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के लिए कराटे खेल में प्रयोग होने वाले इक्यूपमेंट अन्य चीजों को देकर मदद करेंगे।
इस समारोह में इंटरनेशनल स्पोर्ट्स एंड कराटे फेडरेशन ऑफ इंडिया के संयुक्त सचिव योगेन्द्र कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष अजय कुमार ,कोषाध्यक्ष शालिनी गुप्ता, सेन्सई राखी कश्यप,वरिष्ठ सदस्य चंदन कुमार, वरिष्ठ सदस्य आकाश कुमार, सुरेश वर्मा, प्रिया सविता, हंशिका गौरव के साथ-साथ राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों में अथर्ववीर ,आशुतोष गुप्ता, आनन्द राजपूत, तनिष्क वर्मा, ध्रुव शर्मा, देवाशीष शर्मा,लक्ष्मीपाल, सृष्टि पाल , पलक दिवाकर, संकल्प गौर ,भेविन भट्ट, सृजल पाल ,संस्कृति ,शौर्य तिवारी, वर्तिका वर्मा, अभिजीत परिहार, आर्यन बंधु तिवारी, आराध्या तिवारी, आयुष तिवारी, तान्या गौतम ,नैतिक कुमार, आर्य सिंह ,साक्षी, शायद कई खिलाड़ियों को इंटरनेशनल स्पोर्ट्स एंड कराटे फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव सिंहा बाबुल वर्मा द्वारा भव्य समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया।

उत्तर प्रदेश की ब्यूरो क्रेसी से बड़ी खबर, आईएएस दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफासोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर इस्तीफा देने की...
30/08/2026

उत्तर प्रदेश की ब्यूरो क्रेसी से बड़ी खबर, आईएएस दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा
सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर इस्तीफा देने की वजह भी बताई
Samachar dhara UP 24X7
साधारण परिवेश में पलते हुए मैंने एक अच्छे, सफल जीवन का सपना देखा था। दिन-रात एक कर IIT दिल्ली और IIM बैंगलोर से पढ़ने के बाद, लंदन में नौकरी लग गयी। पर 'सब कुछ' पा लेने पर भी कुछ अधूरा था। अपने देश में न होना खलता था। मेरी पढ़ाई, आत्मविश्वास, दुनिया में कहीं भी सिर उठाकर चलने की ताक़त, सब इस मिट्टी का कर्ज़ था मुझ पर। वो कर्ज़ चुकाना था। चाहती थी जिस भारत का सपना देखा था, उसे बनाने वाली ईंटों पर मेरे भी हाथों के निशान हों। सो लौट आई, और IAS अधिकारी बनने का सौभाग्य मिला।

बहुत कुछ करने का मौका मिला और बहुत सीखा। देवरिया ने सिखाया कि सही के साथ खड़ा होना विकल्प नहीं, कर्तव्य है। मीरजापुर ने सिखाया कि 'असंभव' कोई तथ्य नहीं, बस एक राय है। और माँ विंध्यवासिनी के चरणों में बैठकर सीखा कि शक्ति किसी पद से नहीं, उनकी कृपा और लोगों के विश्वास से आती है। सबसे बड़ी सीख यह थी कि अपने लिए देखे सपने तो पूरे हो चुके थे, अब अपने लोगों के लिए देखे सपनों को जीना था। इस जीवन का असली सुकून उन आँखों में दिखा, जिस परिवार को पहली बार ज़मीन का हक़ मिला, जिस दिव्यांग को सम्मान से जीने का अवसर मिला, और जिस किसान के खेत को पानी मिला। उनके संघर्षों में साथ चलते हुए मैंने सीखा कि हर सरकारी फ़ाइल के पीछे एक व्यक्ति है, और उसकी गरिमा बनाये रखना ही न्याय है।

मूर्ख थी जो सोचा था कि कुछ देने आयी हूँ। सच यह है कि सबसे ज़्यादा मैंने ही पाया, और वो कर्ज़ और भी बढ़ता गया। लोग मेरी ख़ुशी में मुझसे ज़्यादा ख़ुश हुए। उन्होंने मुझे तब भी उसी विश्वास से देखा, जब मैं खुद ही थकी या टूटी थी। और इसी ने आगे बढ़ते रहने की हिम्मत दी। इतना प्यार, इतना सम्मान, इतना अपनापन मिला, कि मेरी झोली पूरी भर गयी। और इसमें उन साथियों, अधिकारियों और कर्मचारियों का भी बहुत बड़ा श्रेय है जिन्होंने मेरे कंधे से कंधा मिलाकर काम किया और साथ डटे रहे।

आज आभार से आँखें नम हैं। बस एक दृश्य इनमें बसा है। लहुरिया दह की पहाड़ी की वो वृद्ध माँ, जो अपने गाँव में पहली बार पानी पहुँचता देख कुछ नहीं बोली, बस काँपते हाथों से मेरा सिर छूकर आशीर्वाद दे गई। पद तो आज छूट गया, पर वह स्पर्श जीवन भर नहीं छूटेगा। और वह सपना भी नहीं छूटेगा, जो देश की इस मिट्टी ने मुझे दिया है।"

Address

Kanpur

Telephone

+919452000899

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Samachar dhara UP 24X7 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Samachar dhara UP 24X7:

Shortcuts

Share