Dainik Janmat News

Dainik Janmat News Dainik Sar Sagar Dainik Janmat News

  Sunny Verma कानपुर।धर्म प्रसार जन कल्याण समिति, कानपुर ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शीत ऋतु को ध्यान में रखते हुए गी...
30/12/2025

Sunny Verma
कानपुर।
धर्म प्रसार जन कल्याण समिति, कानपुर ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शीत ऋतु को ध्यान में रखते हुए गीता पार्क रेलवे लाइन बस्ती क्षेत्र में जरूरतमंदों को निशुल्क गर्म कपड़ों का वितरण किया। इस मानवीय पहल से ठंड से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत मिली और उनके चेहरों पर मुस्कान देखने को मिली।
संस्था के संस्थापक पंडित गौरव शास्त्री ने बताया कि समिति पिछले कई वर्षों से जनहित में ऐसे सामाजिक कार्यक्रम निरंतर करती आ रही है। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुँचाना ही संस्था का मुख्य उद्देश्य है।
इस सेवा कार्य में स्थानीय नागरिकों का भी सराहनीय सहयोग रहा। कार्यक्रम में संस्था की सदस्य शिक्षिका नैंसी वर्मा, पार्षद विवेक शर्मा, पं० सुशील कुमार मिश्रा, अखिलेश तिवारी, अवनीश तिवारी, अनुरांग तिवारी, भूपेंद्र सहाय, संदीप श्रीवास्तव, अमित शुक्ला, सुजीत, कृष्ण सहित संस्था के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
धर्म प्रसार जन कल्याण समिति ने भविष्य में भी समाज के जरूरतमंद वर्गों के लिए इस प्रकार के सेवा कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया।

29/12/2025

"सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा" सर्दी–कोहरे में सतर्कता जरूरी- कोहरे के मौसम में यातायात पुलिस कानपुर नगर की एडवाइजरी।
UP Police

Kanpur Nagar Traffic Police

28/12/2024

25/09/2024

उत्तर प्रदेश

जिला कुशीनगर पुलिस ने नकली नोटों का धंधा करने वाले 10 लोगों को पकड़ा!!

इसमें सपा लोहिया वाहिनी का राष्ट्रीय सचिव रफी खान,सपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का प्रदेश महासचिव नौशाद खान,रेहान, हाशिम,सिराज,औरंगजेब, परवेज,जमालुद्दीन और नियाजुद्दीन हैं!!

24/09/2024

तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली तालाब में गिरी
हुसैनगंज फतेहपुर।
फतेहपुर जनपद के हुसैनगंज में रविवार सायं लगभग 8 बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरा जिससे चालक दिनेश कुमार यादव पुत्र शिवनन्दन यादव को पैर में चोट आईं है।
घायल को जिला समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हुसैनगंज में भर्ती किया गया है। जानकारी के मुताबिक दिनेश कुमार यादव किसी काम से फतेहपुर गया था वापस घर लौटते समय जैसे ही बहुगुणा इण्टर कालेज के समीप पहुचा तो स्कूल के पास बने तालाब में अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्राली सहित अनियंत्रित होकर गहरे तालाब में चला गया। आस-पास के लोग पहुंचे और चालक को बाहर निकाल कर सीएचसी हुसैनगंज में भर्ती कराया।

24/09/2024

कानपुर_ब्रेकिंग....

ब्यूरो चीफ, करन शर्मा
हिंदुस्तान जीवन न्यूज

डीसीपी साउथ अंकिता शर्मा की टीम को मिली बड़ी सफलता।

ज्वैलरी शॉप्स को टारगेट कर चोरी करने वाला गैंग गिरफ्तार।

पुलिस ने गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर भेजा जेल।

दो सगे भाई समेत एक अन्य को पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपितों के पास से चोरी का माल बरामद किया।

गैंग ने बिधनू और हनुमंत विहार थानाक्षेत्रों के ज्वैलरी शॉप्स में चोरी की थी।

डीसीपी साउथ अंकिता शर्मा ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी।

बाइट__अंकिता शर्मा(डीसीपी साउथ)

Address

Kanpur

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Dainik Janmat News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share