04/08/2026
देखते ही देखते आग का गोला बना फर्नीचर शोरूम!
एक चिंगारी... और लाखों का नुकसान!
कानपुर के गोविंद नगर स्थित गौरव फर्नीचर शोरूम में कथित तौर पर शॉर्ट सर्किट से आग लगने के बाद अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
हालांकि, तब तक शोरूम में रखा बड़ी मात्रा में फर्नीचर और अन्य सामान जलकर खाक हो गया। आग से लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। राहत की बात यह रही कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
Anant News