Re-Times India

Re-Times India Latest news, Education, knowledge, , entertainment

24/08/2026

ब्रेकिंग
मैनपुरी डीएम डॉक्टर इंद्रमणि त्रिपाठी ने कहा ई रिक्शा और ओमनी वेन से यदि बच्चे स्कूल जाते हुए दिखे तो तत्काल ऐसे वाहनों को सीज करने की कार्रवाई कराई जाए।

16/08/2026

ये किसी पूजा और श्रद्धा है

12/08/2026

*गाजीपुर ब्रेकिंग* भारत की महान न्याय व्यवस्था

*35 साल पुराने मारपीट के मामले में 4 पुलिसकर्मियों को 3-3 वर्ष की सजा*

गाजीपुर में स्पेशल कोर्ट ईसी एक्ट ने राष्ट्रपति पदक से सम्मानित शिक्षक कुबेरनाथ सिंह से मारपीट के 35 वर्ष पुराने मामले में चार पुलिसकर्मियों को दोषी करार देते हुए 3-3 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है।

दोषियों में रिटायर्ड एसआई सुदामा यादव, कांस्टेबल धर्मदेव, भीम सिंह और ईश नारायण शामिल हैं।

मामला मरदह थाना क्षेत्र का 14 अप्रैल 1991 का बताया जा रहा है। कोर्ट से सजा सुनाए जाने के बाद दोषी पुलिसकर्मियों को जेल भेज दिया गया।

07/08/2026

पटना के महावीर आरोग्य संस्थान में घोर लापरवाही: कान का इलाज कराने आई युवती का काटना पड़ा हाथ, शादी भी टूटी
​बिहार के शिवहर की रहने वाली 20 वर्षीय रेखा अपने कान का इलाज कराने पटना के महावीर आरोग्य संस्थान आई थीं। परिवार के अनुसार, ऑपरेशन के बाद नर्स ने गलती से नस (Vein) की जगह आर्टरी (Artery) में इंजेक्शन लगा दिया। इसके बाद रेखा ने तेज दर्द और असहनीय तकलीफ की शिकायत भी की, लेकिन आरोप है कि अस्पताल के स्टाफ ने उनकी बात पर ध्यान नहीं दिया।
​लापरवाही के चलते इंफेक्शन इतना गंभीर रूप से फैल गया कि डॉक्टरों को युवती का हाथ काटना पड़ा। इस दर्दनाक हादसे के कारण नवंबर 2026 में होने वाली उनकी शादी भी टूट गई है। पीड़िता के परिवार का यह भी गंभीर आरोप है कि जब वे इस मामले में एफआईआर (FIR) दर्ज कराने थाने गए, तो पुलिस ने मामला दर्ज करने से साफ इनकार कर दिया।

07/08/2026

वर्दी में बुजुर्ग मौलाना के पांव छूने वाले संभल के थाना प्रभारी सुधीर पवार पर गाज, एसपी ने हटाया

'गजनी' फेम और 'महाभारत' के अश्वत्थामा प्रदीप रावत का निधन, मुंबई में हुआ अंतिम संस्कार​भारतीय सिनेमा ने अपना एक और दिग्ग...
06/08/2026

'गजनी' फेम और 'महाभारत' के अश्वत्थामा प्रदीप रावत का निधन, मुंबई में हुआ अंतिम संस्कार
​भारतीय सिनेमा ने अपना एक और दिग्गज अभिनेता खो दिया है। 'गजनी' में अपने खौफनाक विलेन के किरदार और बी.आर. चोपड़ा की 'महाभारत' में अश्वत्थामा की भूमिका से घर-घर में पहचान बनाने वाले अभिनेता प्रदीप रावत अब हमारे बीच नहीं रहे।
​ब्लड कैंसर से एक लंबी और कठिन जंग लड़ने के बाद 74 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया। बुधवार, 5 अगस्त को मुंबई में उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहाँ उनके बेटे ने नम आँखों से पिता को मुखाग्नि दी। अंतिम यात्रा में बॉलीवुड और टीवी जगत के कई नामी सितारे, परिवारजन और करीबी दोस्त उन्हें अंतिम विदाई देने पहुँचे। प्रदीप रावत पंचतत्व में विलीन हो चुके हैं, लेकिन सिनेमा में उनके बेहतरीन अभिनय की छाप हमेशा अमर रहेगी।

06/08/2026

बाढ़ में स्कूल का निरीक्षण करने कौन जाता हैं मीडिया के साथ

06/08/2026

मध्यप्रदेश में दो दशक से विकास के दावों के बीच सागर में जान जोखिम में डाल स्कूल जाने को मजबूर बेटियां।

05/08/2026

राम मंदिर चढ़ावा मामले पर सीएम योगी का बयान: "साधु-संतों की कोई संलिप्तता नहीं, विपक्ष कर रहा सनातन को बदनाम"

04/08/2026

बीजेपी के रोड शो में हनुमान बने कलाकार का सपा दफ्तर में सम्मान, अखिलेश यादव बोले—'हम देते रहेंगे सम्मान'

Address

Kanpur

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Re-Times India posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share