24/05/2026
*⚜️ आज का राशिफल ⚜️*
*दिनांक : 24 मई 2026*
🐐🐂👨👩👧👦🌸🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष-(चू चे चो ला ली लू ले लो अ)
आज आप खाली समय का आनंद ले सकेंगे। रियल एस्टेट और वित्तीय लेन-देन के लिए अच्छा दिन है। रिश्तेदारों और दोस्तों से अचानक उपहार मिलेगा। आज कुछ ऐसा दिन है जब चीजें उस तरह नहीं होंगी, जैसी आप चाहते हैं। रोज़मर्रा की शादीशुदा ज़िन्दगी में आज का दिन मिठाई जैसा है। टीवी पर फ़िल्म देखना और अपने नज़दीकी लोगों के साथ गप्पें मारना - इससे बेहतर और क्या हो सकता है? अगर आप थोड़ी कोशिश करें तो आपका दिन कुछ इसी तरह गुज़रेगा।
वृषभ-(इ उ एओ वा वी वू वे वो)
आज आप मानसिक और शारीरिक तौर पर थकान महसूस कर सकते हैं, थोड़ा-सा आराम और पौष्टिक आहार आपके ऊर्जा-स्तर को उठाए रखने में अहम साबित होगा। परिवार के किसी सदस्य के बीमार पड़ने की वजह से आपको आर्थिक परेशानी आ सकती है, हालांकि इस वक्त आपको धन से ज्यादा उनकी सेहत की चिंता करनी चाहिए। लोगों और उनके इरादों के बारे में जल्दबाज़ी में फ़ैसला न लें। हो सकता है कि वे दबाव में हों और उन्हें आपकी सहानुभूति व विश्वास की ज़रूरत हो। सोशल मीडिआ पर अपने प्रिय के पिछले 2-3 संदेश देखिए, आपको एक ख़ूबसूरत एहसास होगा। इस राशि के छात्र आज मोबाइल पर सारा दिन बर्बाद कर सकते हैं। आज आप महसूस करेंगे कि शादी का बंधन वाक़ई स्वर्ग में बनाया जाता है। बाग़बानी करना आपके लिए सुकून भरा हो सकता है - इससे पर्यावरण को भी लाभ पहुँचेगा।
मिथुन- (क की कू घ ङ छ के को ह)
आज ज़िंदगी का भरपूर लुत्फ़ उठाने के लिए अपनी महत्वाकांक्षाओं को क़ाबू में रखें। योग का सहारा लें, जो आध्यात्मिक, मानसिक और शारीरिक तौर पर स्वस्थ रखकर दिल और दिमाग़ को बेहतर बनाता है। आज किया गया निवेश आपकी समृद्धि और आर्थिक सुरक्षा में इज़ाफ़ा करेगा। शाम का वक़्त दोस्तों के साथ बिताना दिलचस्प तो रहेगा ही, साथ ही छुट्टी साथ बिताने की योजनाओं पर भी चर्चा हो सकेगी। आपको अपनी रसिक कल्पनाओं पर अधिक ग़ौर करने की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि संभव है कि वे आज सच हो जाएँ। दिन की शुरुआत भले ही थोड़ी थकाऊ रहे लेकिन जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा आपको अच्छे फल मिलने लगेंगे। दिन के अंत में आपको अपने लिए समय मिल पाएगा और आप किसी करीबी से मुलाकात करके इस समय का सदुपयोग कर सकते हैं। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ प्यार को महसूस कर सक