Satya News Express.

Satya News Express. Jiyo Aur Jeene Do

02/10/2022

कानपुर के घाटमपुर में शनिवार रात 40 श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में गिर गई। हादसे में 25 लोगों की मौत हो गई। 10 से ज्यादा घायल हैं। गांव वालों की मदद से पुलिस रेस्क्यू में जुटी है। बताया जा रहा है कि सभी श्रद्धालु उन्नाव के फतेहपुर स्थित चंद्रिका देवी मंदिर में दर्शन कर लौट रहे थे। ट्रैक्टर-ट्रॉली पर करीब 50 लोग सवार थे।
SP आउटर तेज स्वरूप सिंह ने बताया कि सभी लोग घाटमपुर के कोर्था गांव के रहने वाले हैं। घायलों को भीतरगांव सीएचसी में भर्ती कराया गया। गंभीर घायलों को कानपुर के हैलट हॉस्पिटल रेफर किया गया है।
मृतकों के परिजन को 2-2 लाख मुआवजे का ऐलान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों को PMNRF से 2 लाख रुपए और घायलों को 50,000 रुपए की मुआवजा देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर दुख जताया है। वहीं] रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शमी का पौधा भगवान शिव को बेहद प्रिय है. सावन में भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए शिवलिंग पर शमी पत...
18/07/2022

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शमी का पौधा भगवान शिव को बेहद प्रिय है. सावन में भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए शिवलिंग पर शमी पत्र अर्पित किए जा सकते हैं. भगवान शिव को शमी पत्र अर्पित करना बेहद शुभ माना गया है.

16/07/2022

मध्यप्रदेश में लगातार बारिश से नदियां उफान पर हैं। अब तक प्रदेश में 13 इंच बारिश हो चुकी है। यह सामान्य (11 इंच) से 2 इंच ज्यादा है। नर्मदापुरम में तवा डैम के 13 में से 7 गेट 5-5 फीट तक खोलकर आज भी पानी छोड़ा जा रहा है। शुक्रवार को 11 गेट खोलना पड़े थे। तव डैम से पानी छोड़े जाने पर नर्मदापुरम, धार, अलीराजपुर, हरदा, देवास, सीहोर, रायसेन और खंडवा जिले में नर्मदा किनारे रह रहे लोगों को अलर्ट जारी किया गया है। ​​​मरोड़ा, सोनतलाई, मेहराघाट, सांगाखेड़ा कला, बांद्राभान, रायपुर गांव तवा नदी से लगे हैं।

14/07/2022

लखनऊ के सबसे बड़े मॉल LuLu Mall में नमाज पढ़ने का वीडियो वायरल होने के बाद अखिल भारतीय हिंदू महासभा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. साथ ही मॉल के अंदर हनुमान चालीसा पाठ करने की धमकी दी गई है.

12/07/2022

उन्नाव मिश्रा जर्दा के यहाँ सेल्सटैक्स विभाग ने 10 बजे रात्रि मे छापा मारा परिवार के सभी सदस्यों को बैठा कर पूछताछ कर रहे और मिश्रा बन्धु के छोटे भाई को कार (UP78FX4607 MAHINDRA MARAZZO भारत सरकार लिखा हुआ) मे बैठा कर घुमा रहे ड्राईवर और एक सदस्य ने उसको पहले बियर पिलाया और उसके बाद उसको शराब पिलाया और उसको नशे मे आजाद मार्ग पर बोला CI******ES और गुट्खा ले कर आओ उसने गाडी से उतर कर समान लेते हुए मुझसे अपनी आपबीती बताया और जा कर गाड़ी मे बैठ जब तक मै उस गाड़ी तक जा पाता और photos ले पाता उनलोगो दोनो को शक हो गया वो इतनी तेजी से गाड़ी ले कर फरार हो गया!
अब सरकारी अधिकारी इतना गिर चुके है की वो अपने पद का गलत फायदा उठाने लगे है कौन से संविधान मे या कानून मे लिखा है आप किसी को शराब पिला कर उससे पूछताछ करो!

महाराष्ट्र के पूर्व CM उद्धव ठाकरे ने सोमवार को अपने आवास 'मातोश्री' में शिवसेना के सांसदों की बैठक बुलाई थी। इस बैठक मे...
12/07/2022

महाराष्ट्र के पूर्व CM उद्धव ठाकरे ने सोमवार को अपने आवास 'मातोश्री' में शिवसेना के सांसदों की बैठक बुलाई थी। इस बैठक में 19 में से 12 सांसद शामिल हुए। जो 7 सांसद इस मीटिंग से दूर रहे, उनसे भास्कर ने बात की और जानना चाहा कि वे उद्धव ठाकरे के बुलाने के बावजूद इस मीटिंग में शामिल क्यों नहीं हुए।
सांसदों ने अजीबोगरीब दलील दी। किसी ने कहा कि उनकी तबीयत खराब थी, तो किसी ने कहा कि वे बाढ़ में फंस गए थे। एक सांसद ने तो मीडिया पर ही झूठी खबर फैलाने का आरोप लगा दिया।

25/08/2021

Address

Kanpur
208001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Satya News Express. posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Satya News Express.:

Share