A.N GTv Bharat

A.N GTv Bharat सम्पादक ANG TV भारत

पुरे भारत में न्यूज़ चैनल में जुड़ने के लिए संपर्क करें
ब्यूरो प्रमुख वा पत्रकार
अनुभवि को वरियता।
सम्पादक :-अमन सिंह
मोबाइल :-8318221185

सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि आज दिनांक 14.09.2026 को लावारिश हालत में बंदी माता घाट के किनारे थाना चौबेपुर कानपुर...
14/09/2026

सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि आज दिनांक 14.09.2026 को लावारिश हालत में बंदी माता घाट के किनारे थाना चौबेपुर कानपुर नगर गंगा जी में तैरती हुई अवस्था में एक अज्ञात महिला उम्र करीब 25 वर्ष का शव सड़ी गली अवस्था में मिला है जिसके बाएं हाथ पर अंग्रेजी अवस्था निखिल नाम का गोदना गुदा है जिसको मोर्चरी हाउस भेजा गया है जिस किसी को इस अज्ञात महिला शव के बारे में जानकारी मिले कृपया नीचे दिए नंबर पर संपर्क करे। थाना प्रभारी निरीक्षक महोदय थाना चौबेपुर कानपुर नगर मो0नं0 9454403722 जांच करता म0उ0नि0 राखी यादव थाना चौबेपुर मो0नं0 8279313561





11/09/2026

ब्रेकिंग...

बिठूर थाना क्षेत्र के कोठारी चौराहे पर हुआ भीषण एक्सीडेंट

इको कार और क्रेटा में हुई जबरदस्त टक्कर

इको कार में बैठी सवारियाँ हुई चुटहिल📰📰📰📰





https://youtu.be/G8awQsb9Lnw
07/09/2026

https://youtu.be/G8awQsb9Lnw





🚨 चौबेपुर में फिर चली गोलियां, ग्रामीणों में दहशत!कानपुर नगर के च...

👉  #कानपुर नजीराबाद के कौशलपुरी होटल अमर ग्रांड में जुए का भंडाफोड़, भाजपा नेता सहित 9 गिरफ्तार👉 इस जुए को पकड़ने में अह...
05/09/2026

👉 #कानपुर नजीराबाद के कौशलपुरी होटल अमर ग्रांड में जुए का भंडाफोड़, भाजपा नेता सहित 9 गिरफ्तार

👉 इस जुए को पकड़ने में अहम भुमिका उपनिरीक्षक धीरेंद्र प्रताप सिंह की रही है🗞️🗞️📰📰📰





कानपुर में 100 सबइंस्पेक्टर का तबादला: लखनऊ, प्रयागराज समेत कई जिलों में भेजे गएपुलिस विभाग में ग्रीष्मकालीन स्थानांतरण ...
04/09/2026

कानपुर में 100 सबइंस्पेक्टर का तबादला: लखनऊ, प्रयागराज समेत कई जिलों में भेजे गए
पुलिस विभाग में ग्रीष्मकालीन स्थानांतरण सत्र-2026 के तहत कानपुर नगर कमिश्नरेट में तैनात 100 उपनिरीक्षकों (दरोगाओं) का तबादला कर दिया गया है। पुलिस आयुक्त कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार सभी स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।
तबादला सूची में दरोगाओं को कानपुर देहात, लखनऊ, प्रयागराज, गोरखपुर, गोतमबुद्ध नगर और आगरा समेत अन्य स्थानों पर भेजा गया है। इनमें थाना स्तर के साथ पुलिस लाइन और अन्य शाखाओं में तैनात उपनिरीक्षक भी शामिल हैं। आदेश में संबंधित पुलिसकर्मियों को नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।





जुआ खेल रहे 06 लोगों को जूही पुलिस ने किया गिरफ्तार...?कानपुर पुलिस आयुक्त कानपुर नगर एवं अपर पुलिस आयुक्त कानपुर नगर के...
22/08/2026

जुआ खेल रहे 06 लोगों को जूही पुलिस ने किया गिरफ्तार...?

कानपुर पुलिस आयुक्त कानपुर नगर एवं अपर पुलिस आयुक्त कानपुर नगर के आदेशानुसार व पुलिस उपायुक्त दक्षिण एवं अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिण के निकट निर्देशन में सहायक पुलिस आयुक्त बाबूपुरवा के कुशल पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में चलाये जा रहे अपराध रोकथाम व अपराधियों की धर पकड़ अभियान के दौरान दिनांक 21.08.2026 को स्वदेशी कॉटन मिल परिसर में जुआ खेल रहे 06 नफर अभियुक्तगण 1. नौशाद पुत्र स्व० मुन्ना निवासी 127/202 जूही गढ़ा हमीरपुर रोड थाना जूही कानपुर नगर उम्र करीब 33 वर्ष, 2. विकास गौतम पुत्र श्री प्रकाश चन्द्र गौतम निवासी 127/213 जूही बारादेवी चौराहा हमीरपुर रोड थाना जूही कानपुर नगर उम्र करीब 33 वर्ष, 3. हसन पुत्र स्व० लईक निवासी 127/605 सफेद कालोनी थाना किदवईनगर कानपुर नगर स्थायी पता 133/41 एन ब्लॉक किदवईनगर थाना किदवईनगर कानपुर नगर उम्र करीब 22 वर्ष, 4. रईश पुत्र स्व० शकील निवासी 137/566 नटवन टोला थाना किदवईनगर कानपुर नगर उम्र करीब 20 वर्ष, 5. नीरज कुमार पुत्र स्व० कमलेश कुमार निवासी 127/213 जूही बारादेवी श्यामलदास का हाता थाना जूही कानपुर नगर उम्र करीब 35 वर्ष 6. राजेश पुत्र रामबाबू गुप्ता निवासी नायरा पेट्रोल पंप के पास बारादेवी चौराहा थाना जूही कानपुर नगर, स्थायी पता सी-681 सी ब्लाक बर्रा विश्व बैक थाना बर्रा कानपुर नगर उम्र करीब 38 वर्ष मय माल फड़ 4500 रुपये व 1700 रुपये जामा तलाशी (कुल 6200 रुपये) एवं 52 अदद ताश के पत्ते, 04 अदद मोबाइल फोन, 03 अदद मोटरसाइकिल (अन्तर्गत धारा 207 एमवी एक्ट सीज) के अन्तर्गत धारा 13 सार्वजनिक अधिनियम गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-1.उ0नि0श्री विपिन कुमार चौकी प्रभारी मिलेट्री कैम्प थाना जूही कानपुर नगर.उ0नि0 विनोद सिंह चौकी प्रभारी बीट जूही थाना जूही कानपुर नगर.उ0नि0भूपेश राठी थाना जूही कानपुर नगर.उ0नि0 श्री विकास भारद्वाज थाना जूही कानपुर नगर.उ0नि0 राजेन्द्र कुमार थाना जूही कानपुर नगर.उ0नि0 शुभम यादव थाना जूही कानपुर नगर.का0अंकित कुमार थाना जूही कानपुर नगर का0देवेन्द्र थाना जूही कानपुर नगर. का0दिनेश प्रजापत थाना जूही कानपुर नगर.का0अनुज कुमार थाना जूही कानपुर नगर।

कानपुर में 25 हजार का इनामी धोखेबाज गिरफ्तार, कंपनी के नाम पर करता था ठगी📰📰कल्याणपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 25 हजार क...
19/08/2026

कानपुर में 25 हजार का इनामी धोखेबाज गिरफ्तार, कंपनी के नाम पर करता था ठगी📰📰

कल्याणपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 25 हजार के इनामी शातिर को दबोचा📰📰

आरोपी वीएसीएल इंडिया रियल स्टेट लि. के नाम से फर्जी कंपनी बनाकर करता था धोखाधड़ी🗞️📰

प्रदेश के कई जिलों में भोले-भाले लोगों को प्लॉट और जमीन देने के नाम पर ऐंठे लाखों रुपये🗞️📰

कंपनी का पैसा हड़प कर वापस नहीं करता था, एजेंटों के जरिए फैलाया था जाल

आरोपी की पहचान वृजेन्द्र सिंह चौहान उर्फ विजेन्द्र निवासी कन्नौज के रूप में हुई है

पुलिस ने क्राउन होटल के पास दामोदर नगर बर्रा से किया गिरफ्तार, काफी समय से चल रहा था फरार

आरोपी पर कानपुर नगर, आजमगढ़ समेत 19 मुकदमे दर्ज, गैंगस्टर एक्ट भी शामिल

गिरफ्तारी टीम में उ0नि0 मनोज कुमार सिंह, जय सिंह व का0 निशांत कुमार शामिल रहे





15/08/2026

कानपुर ब्रेकिंग न्यूज़........... थाना सचेंडी के पास कटरा घनश्याम का लड़का शनि सिंह पुत्र संतोष सिंह वह दोपहर के समय अपने दोस्तों के साथ नहर के पास गया था। पानी का अंदाजा न होने के कारण वह अचानक गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते तेज बहाव में ओझल हो गया। साथियों के शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हुए और पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही थाना सचेंडी की पुलिस बल मौके पर पहुंची। पानी का तेज बहाव होने के कारण साधारण तैरने वालों को दिक्कत आई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत मोटरबोट/स्टीमर और एक्सपर्ट गोताखोरों की टीम बुलाई गई। थाना प्रभारी सचेंडी और अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर बचाव कार्य की निगरानी कर रहे हैं।





https://youtu.be/BeYwULdXNKU
14/08/2026

https://youtu.be/BeYwULdXNKU





# YouTube वीडियो डिस्क्रिप्शनकानपुर नगर: नागरिक सुरक्षा कोर, प्रख...

कानपुर कमिश्नरेट पुलिस पर तबादला आदेश के पालन को लेकर सवाल उठ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि 30 जून 2026 को जारी इंस्पे...
14/08/2026

कानपुर कमिश्नरेट पुलिस पर तबादला आदेश के पालन को लेकर सवाल उठ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि 30 जून 2026 को जारी इंस्पेक्टरों की तबादला सूची में बेकनगंज थाना प्रभारी मतीन खान का नाम शामिल था, लेकिन डेढ़ महीने बाद भी उन्हें रिलीव नहीं किया गया। वह अब भी थाने की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। वहीं, इंस्पेक्टर मतीन खान पर पहले भी भ्रष्टाचार के आरोप लग चुके हैं। इस मामले को लेकर पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।📰📰📰🗞️




[Kanpur news, Kanpur police, Kanpur breaking news, Uttar Pradesh police, UP police transfer, inspector transfer order]

Address

GANGA BAIRAJ Road KANPUR
Kanpur
208002

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when A.N GTv Bharat posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category