12/08/2026
UP News : अमेठी में बुलडोजर से कार्रवाई, कानपुर हत्याकांड का खुलासा, एयरपोर्ट में भरा पानी
उत्तर प्रदेश से जुड़ी आज की बड़ी और अहम खबरों पर नजर डालिए। अमेठी में हाईकोर्ट के आदेश के बाद अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई, औरैया में जंजीरों में जकड़कर देवकली धाम पहुंचे युवक का अनोखा संदेश और अमेठी में सड़क धंसने से ग्रामीणों की बढ़ती परेशानी चर्चा में रही।
फर्रुखाबाद में जीजा-साले के विवाद के बाद चाकूबाजी, कानपुर के बिठूर में फार्म हाउस हत्याकांड के खुलासे का पुलिस का दावा और कानपुर में 5.477 किलो गांजा बरामद कर दो आरोपियों की गिरफ्तारी की खबर भी सामने आई है। वहीं बहराइच के महसी में भव्य तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया।
औरैया में तेज बारिश के दौरान जर्जर दुकानों का छज्जा गिरने से अफरा-तफरी मच गई, हालांकि बड़ा हादसा टल गया। अतीक अहमद के बेटे से जुड़े वायरल वीडियो को लेकर भी सोशल मीडिया पर कई दावे किए जा रहे हैं, जिनकी जांच की जा रही है। गोरखपुर के सिकरीगंज हत्याकांड में 8 आरोपियों की गिरफ्तारी और NSA की तैयारी को लेकर भी पुलिस की कार्रवाई सामने आई है।
इसके अलावा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर का बारिश के बाद का वायरल वीडियो भी सवालों के घेरे में है। एयरपोर्ट परिसर में पानी दिखाई देने के बाद ड्रेनेज सिस्टम को लेकर चर्चा शुरू हुई। एयरपोर्ट प्रबंधन ने मामले पर अपनी सफाई दी है।
देखिए उत्तर प्रदेश की सभी बड़ी खबरें एक ही वीडियो में।
(UP News, UP News Today, UP Breaking News, Uttar Pradesh News, Uttar Pradesh Breaking News, Hindi News, Latest UP News, Amethi News, Amethi Bulldozer Action, Amethi Encroachment News, Auraiya News, Kanpur News, Bithoor Murder Case, Kanpur Crime News, Farrukhabad News, Farrukhabad Crime News, Bahraich News, Tiranga Yatra Bahraich, Gorakhpur News, Shivkumar Tiwari Murder Case, Kanpur G***a Case)