Mohit rohit patrakar

Mohit rohit patrakar Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Mohit rohit patrakar, Digital creator, Karhal.

03/07/2026
भक्ति के रंग में रंगा गम्भीरा: श्रीराम कथा के शुभारंभ पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गजों ने दी उपस्थितिकरहल (मैनपुरी)। क्षेत्र क...
17/05/2026

भक्ति के रंग में रंगा गम्भीरा: श्रीराम कथा के शुभारंभ पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गजों ने दी उपस्थिति
करहल (मैनपुरी)। क्षेत्र के ग्राम पंचायत गम्भीरा में शनिवार को 'श्री राम कथा' एवं भव्य सम्मान समारोह का ऐतिहासिक शुभारंभ हुआ। भक्ति और अध्यात्म के इस संगम में क्षेत्रीय राजनीति के दिग्गजों सहित भारी संख्या में श्रद्धालु सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया।
आयोजन के मुख्य आकर्षण रहे अतिथियों का आयोजक आशुतोष तिवारी (भोले) ने भारतीय परंपरा के अनुसार भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों को फूल-माला, पटका और पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। परीक्षित परिवार से श्रीमती कमलेश देवी, अरविंद दुबे एवं विकास दुबे ने सभी आगंतुकों का अभिवादन स्वीकार किया। कथा व्यास आचार्य श्री शिवम् द्विवेदी ने मधुर भजनों और श्रीराम महिमा के वर्णन से पांडाल में मौजूद भक्तों को भाव-विभोर कर दिया।
भाजपा जिलाध्यक्ष ममता सिंह राजपूत ने कहा कि श्रीराम का आदर्श हमें समाज को साथ लेकर चलने की प्रेरणा देता है। ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति का ज्ञान होता है। भाजपा नेता अनुजेश प्रताप सिंह यादव ने कहा कि धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। विधायक प्रतिनिधि अंकुर अग्निहोत्री ने कहा कि जनसेवा और धर्म एक ही सिक्के के दो पहलू हैं तथा भगवान राम के दिखाए रास्ते पर चलना ही सच्ची मानवता है।
आयोजक आशुतोष तिवारी ‘भोले’ ने कहा कि क्षेत्र की सुख-शांति और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस कथा का आयोजन किया गया है।
इस दौरान विमल (जिला कोषाध्यक्ष), प्रदीप तिवारी, आलोक अग्निहोत्री, कल्पेंद्र भारती (मंडल अध्यक्ष), धर्मेंद्र यादव (प्रबंधक), आयुष बंसल, उदयवीर कश्यप, श्याम सुंदर तिवारी (पूर्व प्रधान), उमेश चंद्र शुक्ला (पूर्व प्रधान), राज बहादुर सिंह (पूर्व प्रधान), हरेंद्र सिंह तोमर (प्रधान), प्रदीप यादव (प्रधान), खेतपाल यादव (प्रधान), हरगोविंद दुबे, आशीष दुबे, राधेश्याम शुक्ला, वीरेंद्र शुक्ला, विनोद शुक्ला, संतोष शुक्ला, रजनीश शुक्ला, सौरभ शुक्ला, अवनीश तिवारी, अंकुर दुबे, प्रशांत दुबे, धर्मेंद्र दुबे, अजमेर खान, अनूप यादव, सतीश यादव, हीरालाल यादव, मनीष तिवारी, गौरव यादव समेत समस्त दुबे परिवार एवं ग्राम पंचायतवासी मौजूद रहे।
#गम्भीरा #करहल #मैनपुरी #श्रीरामकथा #रामकथा #धार्मिक_आयोजन #ममता_सिंह_राजपूत #अनुजेश_प्रताप_सिंह_यादव #आशुतोष_तिवारी #गांव_की_शान #सनातन_संस्कृति ्रीराम

Address

Karhal
205264

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Mohit rohit patrakar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share