20/08/2026
हिसार कोर्ट में गैंगस्टर की हत्/ या कोर्ट परिसर में
गोलियों से भूना एक बदमाश को पुलिस ने मौके पर दबोचा बदमाशों ने 14 फायर किए; विधायक के पीए के भतीजे की हत्या समेत 31 केस थे हिसार कोर्ट परिसर में पेशी के लिए पहुंचे गैंगस्टर विनोद पानू उर्फ काना पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बाइक सवार हमलावरों ने करीब 14 राउंड फायर किए, जिसमें काना को गोली लगी, जबकि एक अन्य व्यक्ति के भी घायल होने की सूचना है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और फायरिंग करने वाले एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। काना पर हत्या समेत 31 आपराधिक मामले दर्ज बताए जा रहे हैं।