Total Prime TV

Total Prime TV Total Prime TV is a Punjab,Haryana & Himachal exclusive News Channel on Youtube. It keeps you update

31/08/2026

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस के मुताबिक, अंकित की हत्या में शामिल बताए जा रहे दो शूटर मोहित और सुमित को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है। दोनों हरियाणा के रहने वाले थे और गोगी गैंग के शूटर बताए जा रहे हैं।

शामली पुलिस का दावा है कि मोहित और सुमित को गांव खेड़ी के जंगल में घेर लिया गया था। पुलिस टीम ने दोनों को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा, लेकिन आरोप है कि उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से दोनों शूटर मारे गए। दोनों शूटरों की तस्वीरें कल से ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थीं।

दो शूटर अभी भी फरार

अंकित बालियान की हत्या में शामिल बताए जा रहे आर्यन और सत्यम अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। पुलिस दोनों की तलाश में जुटी हुई है।

बता दें कि 26 अगस्त को शामली शहर में दिनदहाड़े हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

31/08/2026

अंकित बालियान हत्याकांड: शामली एनकाउंटर में 2 शूटर ढेर, जानें क्या बोले अंकित के पिता!

31/08/2026

Ankit Balyan murder case: Two sharpshooters killed in encounter in UP’s Shamli

28/08/2026

शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या के बाद उनके घर में मातम का माहौल है. हर तरफ मायूस चेहरे, नम आंखें और गुस्सा दिख रहा है. अब अंकित बालियान के पिता ने सीएम योगी आदित्यनाथ के सामने एक मांग रख दी है. उन्होंने कहा कि जैसा उनका बेटा सड़क पर मारा है, वैसे ही हमलावरों का भी खात्मा होना चाहिए।

पिता सत्यवीर सिंह ने कहा कि उनके बेटे का न तो किसी भी व्यक्ति से कोई बातचीत थी और न ही उठना-बैठना. उसका किसी से कोई मतलब नहीं था और न ही किसी प्रकार की बातचीत. हरियाणा में ही वह रह रहा था और यहीं पर संपर्क था. उन्होंने आगे कहा कि योगी आदित्यनाथ से मांग की है कि जिस तरह हमलावरों ने उनके बेटे को सड़क पर मारा है उन हमलावरों का भी उसी तरह खात्मा होना चाहिए

28/08/2026

"30 सैकेन्ड में अंकित बालियान को मारी 20 गोलियां", खौफनाक है CCTV वीडियो

यूपी- शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान जिम से बाहर निकलते है. थोड़ी दूर खड़ी गाड़ी में जैसे ही बैठते है, चारों ओर से घेरकर उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई जाती है. अचानक सड़क पर अफरा-तफरी मच जाती है. राहगीर अपनी जान बचाने के लिए भागने लगते है. जिम में मौजूद दूसरे लोग भी यह देखने बाहर आते है कि क्या हुआ है। अंकित के जिम से बाहर आने की CCTV फुटेज में यह सब दर्ज है।

क्या अब यूपी पुलिस और एसटीएफ अंकित के हत्यारे की तलाश में जुटी है जल्द हत्यारों के एनकाउंटर सूचना आएगी

25/08/2026

कुछ दिन पहले यह Foreigner जीरकपुर के एक ठेके पर, शराब पीकर बदतमीजी कर रहा था, और अब ऐसी ही एक झलक चंडीगढ़ के 22 सेक्टर में देखने को मिल रही है

24/08/2026

छतबीड़ चिड़ियाघर के पास नाले में गिरी अनियंत्रित इनोवा कार , SSF और पुलिस ने बचाई युवकों की जान

24/08/2026

खैरा का पंजाब सरकार पर हमला, पुलिस पर ग्रामीणों से बदसलूकी के आरोप

24/08/2026

जयपुर में चलती लो-फ्लोर बस में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

जयपुर में रविवार को JCTSL की चलती लो-फ्लोर बस में अचानक आग लग गई। कालवाड़ से चांदपोल जा रही रूट संख्या 24 की बस RJ14PD 8538 के इंजन से धुआं उठने के बाद आग की लपटें निकलने लगीं। यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और सभी ने आनन-फानन में बस से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। गनीमत रही कि हादसे में किसी यात्री को नुकसान नहीं पहुंचा।

हादसे के दौरान बस में मौजूद फायर एक्सटिंग्विशर खाली मिला। आग पर काबू पाने के लिए पीछे से आ रहे पानी के टैंकर को रुकवाकर पानी डाला गया, जिससे आग फैलने से बच गई और बड़ा हादसा टल गया।

घटना के बाद JCTSL बसों के रखरखाव पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक, आग लगने वाली बस मार्च में अपनी निर्धारित संचालन अवधि पूरी कर चुकी थी, लेकिन इसके बावजूद संचालन अवधि बढ़ाए जाने की बात सामने आई है।

अब सवाल है—यदि पुरानी बसें बिना पर्याप्त तकनीकी जांच के सड़कों पर दौड़ रही हैं और फायर एक्सटिंग्विशर तक खाली हैं, तो यात्रियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी आखिर किसकी है?

24/08/2026

ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर फिल्मी अंदाज में भीषण सड़क हादसा...

Address

Karnal
Karnal
132001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Total Prime TV posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Total Prime TV:

Shortcuts

Share