cityasspass

cityasspass follow us for latest updates

17/08/2026

शिव महापुराण कथा में गूंजा भगवान शिव की महिमा का गुणगान। कथा श्रवण के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, भजनों पर झूमे भक्त
करनाल, 17 अगस्त () : पुरानी अनाज मंडी स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में सावन मास के उपलक्ष्य में सात दिवसीय शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया है तथा प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण के लिए पहुंच रहे हैं।महापुराण कथा के पंचम दिवस श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की महिमा का श्रवण किया। कथा के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान शिव की कथा का आनंद लिया।कथा वाचक आचार्य रजनीश कौशिक जी महाराज ने पंचम दिवस भगवान शिव के शिवलिंग स्वरूप में प्राकट्य की कथा का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने श्रद्धालुओं को शिव पूजन की विधि बताते हुए भस्म, रुद्राक्ष और भगवान शिव के नाम की महिमा से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि भगवान शिव का नाम मनुष्य के जीवन को पवित्र करने वाला है। श्रद्धा और विश्वास के साथ भगवान शिव का स्मरण करने से मनुष्य के भीतर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।आचार्य रजनीश कौशिक महाराज ने कहा कि भगवान शिव अपने भक्तों पर सदैव कृपा बरसाते हैं। शिव भक्ति में सच्ची श्रद्धा रखने वाला व्यक्ति अहंकार और सांसारिक विकारों से दूर होकर आध्यात्मिक मार्ग की ओर अग्रसर होता है। उन्होंने कहा कि भगवान शिव की भक्ति केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं है, बल्कि शिव के आदर्शों को अपने जीवन में उतारना भी सच्ची शिव भक्ति है।कथा के दौरान भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह प्रसंग का भी वर्णन किया गया। महाराज ने शिव-पार्वती विवाह की कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को बताया कि भगवान शिव त्याग, तपस्या और सरलता के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि शिव और पार्वती का विवाह प्रेम, समर्पण और पारिवारिक जीवन के आदर्शों का प्रतीक है।वहीं श्री खाटू श्याम मंदिर के मुख्य सेवक देसराज गुप्ता ने बताया कि 13 अगस्त से 19 अगस्त तक प्रतिदिन शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जाएगा। 19 अगस्त को कथा के समापन अवसर पर मंदिर में भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बैठने, पेयजल, प्रसाद वितरण सहित अन्य व्यवस्थाएं की गई हैं।उन्होंने कहा कि शिव महापुराण केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने वाला दिव्य मार्गदर्शक है। इसके श्रवण से व्यक्ति को आध्यात्मिक शांति, मानसिक संतुलन और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है। उन्होंने श्रद्धालुओं से प्रतिदिन कथा में पहुंचकर भगवान शिव की महिमा का श्रवण करने और धर्म लाभ प्राप्त करने का आह्वान किया। इस अवसर पर मुख्य सेवक देसराज गुप्ता, राजेश गर्ग, महेंद्र गुप्ता, अनिल गर्ग, राम करण गोयल, अशोक सिंघला, विशाल गुप्ता, अरविंद गुप्ता, अनुपम त्रिपाठी, पंडित उमेश पांडे, पवन गुप्ता, राजेश सिंघला व हरीश सहित मंदिर कमेटी के पदाधिकारी, सेवादार और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

15/08/2026
15/08/2026

व्यापारी कल्याण बोर्ड हरियाणा के वाइस चेयरमैन सतीश गुप्ता ने देश व प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस पर बधाई

03/08/2026

ओपीएस विद्या मंदिर में प्रथम सोपान स्काउट्स एवं गाइड्स प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ
करनाल, 3 अगस्त () : ओपीएस विद्या मंदिर करनाल में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, हरियाणा के तत्वावधान में तीन दिवसीय प्रथम सोपान स्काउट्स एवं गाइड्स प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। यह शिविर 3 से 5 अगस्त तक आयोजित किया जा रहा है। इसमें ओपीएस विद्या मंदिर, डीपीएस करनाल, एसडी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल तथा एसडी गर्ल्स स्कूल के स्काउट्स एवं गाइड्स के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) सियाराम मुख्य अतिथि तथा डीपीएस करनाल की प्रधानाचार्या सविता सलूजा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। वरिष्ठ गाइड लीडर शीला ने भी विशेष रूप से कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. जसजीत सूद के मार्गदर्शन में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में मुख्य वक्ता डॉ. विक्रम सिंह चौहान ने विद्यार्थियों को स्काउट्स एवं गाइड्स के उद्देश्य, प्रतिज्ञा, नियम, अनुशासन, सेवा-भाव, नेतृत्व क्षमता तथा टीमवर्क के महत्व की विस्तृत जानकारी दी। मुख्य अतिथि सियाराम ने विद्यार्थियों को स्काउटिंग के आदर्शों को जीवन में अपनाने की प्रेरणा देते हुए कहा कि सेवा, अनुशासन और नेतृत्व एक सच्चे स्काउट एवं गाइड की पहचान हैं। वहीं वरिष्ठ गाइड लीडर शीला ने प्रशिक्षण के विभिन्न सत्रों में विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए सेवा-भाव, टीमवर्क एवं नेतृत्व क्षमता के विकास पर विशेष बल दिया। प्रशिक्षण शिविर के प्रथम दिवस प्रतिभागियों को स्काउट प्रतिज्ञा एवं नियम, ध्वज शिष्टाचार, गांठें (नॉट्स), प्राथमिक उपचार, टीम निर्माण तथा विभिन्न स्काउट गतिविधियों का सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। विद्यार्थियों ने सभी गतिविधियों में पूरे उत्साह एवं अनुशासन के साथ भाग लेते हुए सीखने के प्रति विशेष रुचि दिखाई। विद्यालय की चेयरपर्सन सुषमा बंसल, प्रबंध निदेशक अमन बंसल तथा अकादमिक निदेशक पूर्ति बंसल ने प्रशिक्षण शिविर के सफल आयोजन पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे शिविर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सेवा-भाव एवं आत्मनिर्भरता का विकास करते हैं तथा उन्हें जीवन की चुनौतियों का आत्मविश्वास के साथ सामना करने के लिए तैयार करते हैं। अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. जसजीत सूद ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों का आभार व्यक्त किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

18/07/2026

सिद्धक स्टेशनरी कैथल रोड करनाल 15 अगस्त के लिए होलसेल रेट पर तिरंगा झंडा, हैंड बैंड ,हेयर बैंड,व हर तरह की सजावट का सामान उपलब्ध है एक बार विजिट करें

10/07/2026

उजाला सिग्नस अमृतधारा माई हॉस्पिटल में एडवांस कार्डियोलॉजी सेंटर की शुरुआत
देश के प्रतिष्ठित हृदय रोग विशेषज्ञों की टीम से मजबूत हुआ कार्डियोलॉजी विभाग
ओपन हार्ट सर्जरी, कार्डियोथोरेसिक एवं वैस्कुलर सर्जरी (CTVS) सहित समग्र हृदय चिकित्सा सुविधाओं की शुरूआत
करनाल। ह्रदय रोग के इलाज के लिए अब हरियाणा के मरीजों को बड़े शहरों का रूख कर खर्चीले स्वास्थ्य सेवाओं की मार नहीं झेलनी होगी। इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए उजाला सिग्नस अमृतधारा माई हॉस्पिटल, करनाल ने अपने एडवांस कार्डियोलॉजी सेंटर की शुरूआत की है। अस्पताल ने देश के प्रतिष्ठित कार्डियोलॉजिस्ट और कार्डियोथोरेसिक सर्जन को अपनी टीम से जोड़कर मरीजों के लिए अत्याधुनिक हृदय उपचार की सुविधाएं शुरू कर दी हैं। इसके साथ ही अस्पताल में ओपन हार्ट सर्जरी, कार्डियोथोरेसिक एवं वैस्कुलर सर्जरी (CTVS) सहित समग्र हृदय चिकित्सा सेवाओं की शुरुआत हो चुकी है।
इस विस्तार के साथ अब करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल, पानीपत, जींद, यमुनानगर, अंबाला तथा आसपास के जिलों के मरीजों को जटिल हृदय रोगों के इलाज के लिए दिल्ली या अन्य महानगरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।
डॉ. चंद्र मोहन मित्तल के जुड़ने से मिलेगी उन्नत हृदय सर्जरी सेवाएँ
ग्रुप सीनियर डायरेक्टर - कार्डियोथोरेसिक एवं वैस्कुलर सर्जरी (CTVS) के रूप में देश के जाने-माने कार्डियक सर्जन डॉ. चंद्र मोहन मित्तल अब उजाला सिग्नस समूह का हिस्सा बन चुके हैं।
AIIMS नई दिल्ली से एमबीबीएस, एमएस एवं एम.सीएच. (CTVS) करने वाले डॉ. मित्तल को 19 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे अब तक 4,500 से अधिक जटिल हृदय एवं वैस्कुलर सर्जरी कर चुके हैं तथा 19,000 से अधिक कार्डियक मामलों के उपचार में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं।
उन्हें FRCS (यूके), FACS (यूएसए), FACC (यूएसए) सहित कई अंतरराष्ट्रीय फेलोशिप प्राप्त हैं। वे गोल्ड मेडलिस्ट हैं तथा उनकी पुस्तक Recent Advances in Cardiothoracic Surgery चिकित्सा जगत में काफी चर्चित है। उनके नाम 30 से अधिक अंतरराष्ट्रीय शोध पत्र प्रकाशित हैं। उन्हें Texas Heart Institute Award, Marquis Who's Who in the World तथा Human Care Award of Excellence-2024 जैसे प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त हो चुके हैं। बताया जा रहा है कि उनकी देखरेख में अस्पताल का कार्डियोलाजी विभाग सीटीवीएस सेवाओं के विस्तार कर रहा है।
डॉ. चंद्र मोहन मित्तल ने कहा कि "आज हृदय रोग तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में समय पर सही उपचार और विशेषज्ञ सर्जरी उपलब्ध होना बेहद जरूरी है। हमारा प्रयास है कि हरियाणा के मरीजों को महानगरों में जाने की आवश्यकता न पड़े और उन्हें विश्वस्तरीय हृदय उपचार अपने ही क्षेत्र में उपलब्ध हो।"
डॉ. नरेश कुमार गोयल के नेतृत्व में मजबूत होगी एडवांस इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजी
उजाला सिग्नस अमृतधारा माई हॉस्पिटल के एडवाइजर- कार्डियोलॉजी और फोर्टिस अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग के एचओडी डॉ. नरेश कुमार गोयल देश के अग्रणी इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट हैं। उन्हें दो दशकों से अधिक का अनुभव है तथा वे 20,000 से अधिक कार्डियक कैथेटराइजेशन एवं जटिल एंजियोप्लास्टी सफलतापूर्वक कर चुके हैं। उन्होंने TAVI, LVAD, स्ट्रक्चरल हार्ट डिजीज प्रोग्राम, लीडलेस पेसमेकर तथा हार्ट फेल्योर क्लिनिक जैसी अत्याधुनिक सेवाओं को शुरू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसके साथ ही उन्होंने हरियाणा में ग्रामीण एवं अर्ध-शहरी क्षेत्रों तक आधुनिक हृदय उपचार पहुंचाने के लिए कई आउटरीच कार्यक्रमों का नेतृत्व भी किया है।
इस अवसर पर डॉ. गोयल ने कहा, "आज कम उम्र में भी हृदय रोग तेजी से बढ़ रहे हैं। समय पर जांच, आधुनिक इंटरवेंशनल तकनीक और विशेषज्ञ उपचार से हजारों मरीजों की जान बचाई जा सकती है। हमारा उद्देश्य हरियाणा के लोगों को गुणवत्तापूर्ण एवं किफायती कार्डियक केयर उपलब्ध कराना है।"

30/06/2026

मेहनत करने वालों के लिए नेटवर्किंग में अवसरों की कोई कमी नहीं : प्रदीप कुमार
डाउफिन ट्रेवल मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड (डीटीएम) की ओर से मेरठ में भव्य चैक वितरण एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। हरियाणा और उत्तर प्रदेश के निसिंग, करनाल, कुरुक्षेत्र, पानीपत, झज्जर, रेवाड़ी और चरखी दादरी सहित विभिन्न जिलों से हजारों पुरुष-महिलाओं ने भाग लिया।
- देश में कई कंपनियां 1-2 साल में पैसा दोगुना करने का झूठा सपना दिखाकर गुमराह करती हैं
- बैंक भी राशि दोगुनी करने में लगभग 10 साल लेते हैं, तो कोई कंपनी इतने कम समय में कैसे कर सकती है
- लोगों से लालच से बचने और समझदारी से निर्णय लेने की अपील
- DTM का उद्देश्य ईमानदारी और व्यवस्थित नेटवर्किंग से लोगों को आगे बढ़ाना
- हेल्थ पैकेज खरीदकर पहले लेवल से 14वें लेवल तक पहुंचने पर सदस्य करोड़ों तक की आय अर्जित कर सकते हैं
- 1 रुपये से 1 करोड़ रुपये तक की उपलब्धि पर भुगतान सीधे बैंक खातों में
- विभिन्न लेवल पूरे करने वाले सदस्यों को मंच पर लाखों के प्रतीकात्मक चैक और ट्रॉफियां दी गईं

Address

Sadar Bazar , Ragnuath Mandir
Karnal
132001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when cityasspass posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to cityasspass:

Shortcuts

Share