Taraori Breaking News

Taraori Breaking News सब पर नज़र, सब की खबर, "खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें" : 80598-77776
Taraori Breaking News
(1)

03/08/2026
तरावड़ी ब्रेकिंग न्यूज़ की ओर से बड़े भाई Surendar Rinku Bansal जी को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं
03/08/2026

तरावड़ी ब्रेकिंग न्यूज़ की ओर से बड़े भाई Surendar Rinku Bansal जी को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं

03/08/2026

इतना सुंदर एयरपोर्ट इंडिया में तो नहीं हो सकता

02/08/2026

तरावड़ी में 4 अगस्त से 11 अगस्त तक होगा भव्य श्री ब्रह्म पुराण कथा का आयोजन

तरावड़ी। शहर के श्री महाकाली महाकालेश्वर सिद्धपीठ मंदिर में 4 अगस्त से 11 अगस्त तक प्रतिदिन दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक भव्य श्री ब्रह्म पुराण कथा का आयोजन किया जाएगा।

आयोजन समिति ने जानकारी देते हुए बताया कि कथा का शुभारंभ 4 अगस्त को प्रातः 10:00 बजे नगर खेड़े से निकाली जाने वाली भव्य कलश यात्रा के साथ होगा। कलश यात्रा नगर खेड़े से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए कथा स्थल श्री महाकाली महाकालेश्वर सिद्धपीठ मंदिर पहुंचेगी।इस पावन अवसर पर काशीपुरी से पधार रहे बाल व्यास ऋषभदेव जी महाराज श्रद्धालुओं को श्री ब्रह्म पुराण कथा की अमृत वर्षा से भावविभोर करेंगे।

02/08/2026

तरावड़ी अनाज मंडी में 5 सितंबर से 11 सितम्बर तक श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन, वृंदावन धाम से पधारेंगे अनिरुद्धाचार्य जी महाराज

तरावड़ी। ब्रह्मलीन परम श्रद्धेय बाबा बंसी वाले जी की असीम कृपा एवं शिव शक्ति इंटर एक्सपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड के सौजन्य से तरावड़ी शहर की अनाज मंडी में 5 सितम्बर से 11 सितम्बर तक भव्य श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा।

आयोजन समिति ने बताया कि कथा के दौरान वृंदावन धाम से पधार रहे परम श्रद्धेय श्री अनिरुद्धाचार्य जी महाराज अपनी अमृतवाणी से श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराएंगे। कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 3:00 बजे से प्रभु इच्छा तक रहेगा।

कथा के शुभारंभ अवसर पर 5 सितम्बर को प्रातः 9:00 बजे तरावड़ी नगर खेड़े से भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कथा स्थल, अनाज मंडी पहुंचेगी। इस भव्य कलश यात्रा में 1100 महिलाएं कलश धारण कर धर्म और आस्था का अद्भुत संदेश देंगी।
आयोजन समिति ने बताया कि कथा स्थल के निकट श्रद्धालुओं के लिए भंडारे एवं जलपान की समुचित व्यवस्था की गई है, ताकि दूर-दराज़ से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।आयोजको की ओर समस्त क्षेत्रवासियों से आग्रह है कि वे अपने परिवार सहित अधिक से अधिक संख्या में इस दिव्य एवं पुण्यमयी श्रीमद्भागवत कथा में पहुंचकर कथा श्रवण करें और धर्म लाभ एवं पुण्य के भागी बनें।

02/08/2026

तरावड़ी अनाज मंडी में 5 सितंबर से श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन, वृंदावन धाम से पधारेंगे कथाव्यास अनिरुद्धाचार्य जी महाराज

ब्रह्मलीन परम श्रद्धेय बाबा बंसी वाले जी की असीम कृपा से तरावड़ी अनाज मंडी में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन शिव शक्ति ग्लोब इंटर एक्सपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड के सौजन्य से 5 सितंबर से 11 सितम्बर तक किया जाएगा।आयोजन समिति ने जानकारी देते हुए बताया कि कथा के शुभारंभ अवसर पर 5 सितंबर को प्रातः 9:00 बजे नगरखेड़े में पूजन होगा। इसके पश्चात प्रातः 10:00 बजे भव्य शोभायात्रा नगरखेड़े से प्रारंभ होकर कथा स्थल तक पहुंचेगी।

दोपहर 3:00 बजे से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ होगा। इस पावन अवसर पर वृंदावन धाम से पधार रहे कथाव्यास अनिरुद्धाचार्य जी महाराज श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा की अमृत वर्षा से आध्यात्मिक ज्ञान प्रदान करेंगे।

आयोजन समिति ने समस्त क्षेत्रवासियों से आग्रह किया है कि वे अपने परिवार सहित अधिक से अधिक संख्या में इस दिव्य धार्मिक आयोजन में पहुंचकर श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करें तथा पुण्य लाभ प्राप्त करें।

31/07/2026

प्रधानमंत्री मोदी लाइव
प्रधानमंत्री मोदी का नया वीडियो संदेश, कहां गाली देने वाले बच्चों को माफ करना चाहता हूं

31/07/2026

नगर निगम कमिश्नर सलोनी शर्मा करनाल के वार्ड नम्बर 14 में निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण करने के लिए पहुंची इस अवसर पर अधिकारियों सहित वार्ड पार्षद अमृतलाल जोशी उपस्थित रहे और हमारा प्रयास रहेगा कि करनाल के सभी वार्डों में दौरा किया जाएगा

Address

Karnal
132116

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Taraori Breaking News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Taraori Breaking News:

Shortcuts

Share