Breaking AbTak

Breaking AbTak Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Breaking AbTak, Digital creator, Karnal.

हर खबर सबसे पहले, सबसे सटीक!
⚡ Breaking News | Haryana | India
🎥 AI Creator | Digital Creator
📍 Karnal, Haryana
📩 News Coverage & Promotion: +91 72062 50804
Follow • Like • Share 👍

18/09/2026

👉 स्वच्छता ही सेवा एवं सेवा संकल्प अभियान के तहत विद्यार्थियों ने किया वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का एक्सपोजर विजिट
👉 इस मौके पर नगरपालिका नीलोखेड़ी की प्रधान सनमीत कौर आहूजा एवं सचिव डॉक्टर राहुल सैनी के मार्गदर्शन में स्वामी श्रद्धानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों को करनाल क्लस्टर प्लांट, शेखपुरा का एक्सपोजर विजिट करवाया गया।

Sanmeet Kaur Ahuja Sanmeet Kaur Kaka Ahuja

18/09/2026

श्री गणेश महोत्सव के अवसर पर जनकल्याण सेवा सोसाइटी की तरफ से जल सेवा एवं जोड़ा घर की सेवा लगाई गई....

Harvinder Mohan Sharma Ramesh Sharma Nilokheri BreaKing 24

18/09/2026

✨Small Wonder School के बच्चों ने सनातन धर्म मंदिर मे आयोजित श्री गणेश महोत्सव मे पहुंचकर,गणपति बप्पा जी का किया आशीर्वाद प्राप्त...🙏

Einstein World Nilokheri Times News

18/09/2026

नीलोखेड़ी मार्किट कमेटी के चेयरमैन शिवनाथ कपूर जी को वैवाहिक वर्षगाँठ की हार्दिक शुभकामनाएँ। 💐❤️

ईश्वर से प्रार्थना है कि आप दोनों का साथ सदैव यूँ ही बना रहे और आपका जीवन प्रेम, सुख, शांति एवं खुशियों से परिपूर्ण रहे।

आप दोनों को स्वस्थ एवं सुखी जीवन की ढेरों शुभकामनाएँ। 🙏🌸

17/09/2026

नशे के दुष्प्रभावों के प्रति आमजन को किया जागरूक, नशामुक्त समाज के निर्माण का दिया संदेश

करनाल, दिनांक 17 सितंबर 2026।

जिला पुलिस करनाल द्वारा पुलिस अधीक्षक श्री करन गोयल के कुशल मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देशन में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में थाना सदर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गाँव काछवा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पुलिस एवं डॉक्टरों की संयुक्त टीम द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. संतोष तथा पुलिस टीम में सहायक उप निरीक्षक जगमाल सिंह, सिपाही कर्मवीर, एसपीओ रवि चौहान एवं विक्रम ने आमजन को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

टीम ने लोगों को नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार एवं आसपास के युवाओं को नशे की गिरफ्त में आने से बचाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही नशे की लत से पीड़ित व्यक्तियों को नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करते हुए उनके पुनर्वास एवं स्वस्थ जीवन की ओर लौटने के महत्व के बारे में भी बताया गया।

पुलिस टीम ने आमजन से नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने तथा अपने आसपास नशे से संबंधित गतिविधियों की जानकारी पुलिस को देने का आह्वान किया। इस दौरान लोगों को नशामुक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान विधालय के मुख्य अध्यापक श्रीमती गुरजिंदर कौर भी मौजूद रही।

पुलिस टीम ने कहा कि नशे के खिलाफ सामूहिक जागरूकता और निरंतर प्रयासों से ही नशामुक्त समाज का निर्माण संभव है। करनाल पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।"

17/09/2026

नीलोखेड़ी विधानसभा के भाजपा मिडिया प्रमुख बने उमेश शर्मा....

17/09/2026

🙏 गणपति महोत्सव में नीलोखेड़ी मार्केट कमेटी अध्यक्ष शिवनाथ कपूर ने की पूजा-अर्चना, बोले—गणेश जी की कृपा से सिद्ध होते हैं सभी शुभ कार्य 🙏🐘

Shiv Nath Kapoor Nayab Saini
#गणपति_महोत्सव #गणेश_जी #गणपति_बप्पा_मोरया #नीलोखेड़ी #धार्मिक_आयोजन #गणेश_पूजा

17/09/2026

Pm नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर एडवोकेट एवं मनोनीत पार्षद राजेश शर्मा ने अपने निवास स्थान पर लगे दीये....

Rajesh Sharma Bhagwandass Kabirpanthi Nayab Saini

17/09/2026

नीलोखेड़ी से भाजपा मंडल उपाध्यक्ष बलकार सिंह सैनी ने भगवान परशुराम मंदिर मे चल रहे,श्री गणेश महोत्सव में पहुंचकर गणपति जी महाराज का लिया आशीर्वाद....

#नीलोखेड़ी #गणपति Balkar Saini Balbir Maratha Bhagwandass Kabirpanthi

17/09/2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर भाजपा के 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत 'आशीर्वाद का दीया' कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Address

Karnal

Telephone

+917206250804

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Breaking AbTak posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Breaking AbTak:

Shortcuts

Share