Brs News

Brs News To create awareness in society about the happening around them For News,Media and Advertisement
contact [email protected] & Contact number 9466504120

सीआईए-1 करनाल की कार्रवाई, अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार, कब्जे से एक देसी पिस्तौल बरामद #करनालजिला पुलिस करनाल द्वारा...
27/06/2026

सीआईए-1 करनाल की कार्रवाई, अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार,
कब्जे से एक देसी पिस्तौल बरामद

#करनाल
जिला पुलिस करनाल द्वारा अपराध एवं अवैध हथियार रखने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कारवाई करते हुए सीआईए-1 करनाल की टीम ने मुख्य सिपाही अमित कुमार की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए एक आरोपी को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक अवैध पिस्तौल .32 बोर बरामद की गई है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए अनुसंधान अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत थाना मधुबन करनाल के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने आरोपी अंकुश पुत्र रविंदर निवासी हरि नगर कॉलोनी, जिला पानीपत को गिरफ्तार किया है। मामले में सीआईए-1 स्टाफ की टीम ने गुप्त सूचना एवं सतर्क निगरानी के आधार पर रिंग रोड करनाल से आरोपी को काबू कर विधि अनुसार गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक पिस्तौल .32 बोर बरामद की गई। टीम द्वारा गिरफ्तार आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

🌺🕉️ नीलांचल पर्वत की उस पावन धरा को कोटि-कोटि प्रणाम, जहाँ साक्षात् आदिशक्ति जगज्जननी माँ कामाख्या विराजमान हैं। 🕉️🌺नारा...
27/06/2026

🌺🕉️ नीलांचल पर्वत की उस पावन धरा को कोटि-कोटि प्रणाम, जहाँ साक्षात् आदिशक्ति जगज्जननी माँ कामाख्या विराजमान हैं। 🕉️🌺

नारायण!
आज संपूर्ण ब्रह्मांड माँ की दिव्य चेतना और सृजन शक्ति के महापर्व ‘अम्बुवाची’ के आनंद में सराबोर है। ✨

🌿 अम्बुवाची केवल एक मेला नहीं है,
यह प्रकृति के मातृत्व, नारीत्व के सम्मान और ईश्वर की सृजन शक्ति का जीवंत उत्सव है। इन पावन दिनों में माँ भगवती रजस्वला होती हैं। मंदिर के कपाट बंद रहते हैं, बाहरी शोर थम जाता है, और यही वह समय होता है जब प्रत्येक साधक को अपने भीतर के पट खोलने चाहिए।

━━━━━━━━━━━━━━━

🔮 तंत्र साधना और मंत्र की अद्भुत शक्ति 🔮

नारायण!
माँ कामाख्या तंत्र, मंत्र एवं साधना की आदि अधिष्ठात्री हैं। अम्बुवाची काल में की गई साधना कभी निष्फल नहीं होती।

🌺 कैसे करें ध्यान?
🔸 शांत चित्त से लाल आसन पर बैठें।
🔸 पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख रखें।
🔸 माँ के तेजोमय स्वरूप का ध्यान हृदय चक्र में करें।

📿 महामंत्र जाप 📿

इस दिव्य काल में श्रद्धापूर्वक माँ के इस मंत्र का मानसिक जाप करें—

🔱 ॐ ह्रीं क्लीं हूँ मातंग्यै फट् स्वाहा॥ 🔱

अथवा

🔱 ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे॥ 🔱

✨ यह जाप जीवन की नकारात्मक ऊर्जा, तंत्र-बाधाओं एवं मानसिक विकारों को दूर कर आत्मबल, शांति और आध्यात्मिक चेतना प्रदान करता है।

━━━━━━━━━━━━━━━

🙏 आइए, इस पावन बेला में हम सब माँ के चरणों में अपनी चेतना को समर्पित करें। माँ भगवती आप सभी का कल्याण करें, आपके जीवन में सुख, समृद्धि और आध्यात्मिक प्रकाश का संचार करें।

🌺 नारायण! नारायण! 🌺

🚩 जय माँ कामाख्या 🚩
🔱 हर हर महादेव 🔱
🕉️ जय महाकाल 🕉️

✍️ — महंत दिव्यानंद गिरी जी महाराज

━━━━━━━━━━━━━━━




21 जून को होने वाली NEET परीक्षा में नागपुर के छात्र को अबू धाबी में मिला परीक्षा केंद्र😀 छात्र के पास ना तो पासपोर्ट है...
21/06/2026

21 जून को होने वाली NEET परीक्षा में नागपुर के छात्र को अबू धाबी में मिला परीक्षा केंद्र😀 छात्र के पास ना तो पासपोर्ट है ना वीजा
शायद
AIR FORCE की सेवाएं इसलिए ही ली गईं है की OUT OF INDIA टाईम पर पहुंच सके 🤣🤣

🚨 ब्रेकिंग न्यूज —निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद का बड़ा दावा। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बीजेप...
19/06/2026

🚨 ब्रेकिंग न्यूज —

निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद का बड़ा दावा।

निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बीजेपी सरकार में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने दावा किया है कि ,

समाजवादी पार्टी के दो दर्जन से ज़्यादा सांसद उनके संपर्क में हैं, यह वही संजय निषाद हैं जिनके बेटे को अखिलेश यादव ने सांसद बनाया।

गोरखपुर जैसी कड़ी सीट पर उपचुनाव में जीत दिला दी थी।

आज संजय निषाद कह रहे हैं कि सपा के दो दर्जन से ज्यादा लोकसभा सांसद उनके संपर्क में हैं।

आज अगर संजय निषाद बीजेपी से अलग हो जाएँ तो उनके ख़ुद के सारे नेता साथ छोड़ कर कहीं और चले जाएँगे।

हरियाणा कांग्रेस ने संगठन की घोषणा हरियाणा कांग्रेस की 100 से ज्यादा ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा,17 जिलों में नई जिम्मेदारि...
17/06/2026

हरियाणा कांग्रेस ने संगठन की घोषणा
हरियाणा कांग्रेस की 100 से ज्यादा ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा,
17 जिलों में नई जिम्मेदारियां। कांग्रेस ने अंबाला, भिवानी, चरखी दादरी, फतेहाबाद, गुरुग्राम, हिसार, जींद, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, महेंद्रगढ़, नूंह, पलवल, पंचकूला, पानीपत, रेवाड़ी, रोहतक, सोनीपत और यमुनानगर समेत कई जिलों में ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किए हैं
करनाल जिले में सबसे अधिक 10 ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं,
जबकि महेंद्रगढ़ में 8 और कुरुक्षेत्र में 8 ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा की गई है।

दादी की प्रेरणा, पोते का संकल्प,संघर्ष, सेवा और देशप्रेम ❤️
01/06/2026

दादी की प्रेरणा, पोते का संकल्प,
संघर्ष, सेवा और देशप्रेम ❤️

Address

547, Old Char Chaman
Karnal
132001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Brs News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Brs News:

Shortcuts

Share