Bhoomi Hakikat

Bhoomi Hakikat ज़मीनी सच्चाई 📰, आपके साथ 🤝 – तेज़ ⚡, निष्पक्ष ⚖️, स्पष्ट 🔍

15/06/2026

7 साल का हरनीत अपनी मां के साथ मामा के घर आया था। किसी ने नहीं सोचा था कि साईं बाबा मंदिर वाली बदहाल सड़क उसकी आखिरी यात्रा बन जाएगी।

एक और मासूम की जान चली गई। एक और परिवार उजड़ गया। लेकिन जिम्मेदार लोग अभी भी कुर्सियों पर बैठे हैं।

एक साल से सड़क निर्माण के नाम पर जनता को मौत का रास्ता दिया गया है। रोज जाम, रोज हादसे, रोज खतरा। फिर भी न प्रशासन जागा, न ठेकेदार पर कार्रवाई हुई, न जनता की सुरक्षा की चिंता की गई।

नारियल फोड़कर फोटो खिंचवाने वाले नेता आज जवाब दें — हरनीत की मौत का जिम्मेदार कौन है?

क्या सड़क पूरी होने का इंतजार करते-करते और बच्चों की बलि ली जाएगी?

अगर समय पर सड़क बनाई जाती, सुरक्षा इंतजाम होते और लापरवाही पर कार्रवाई होती, तो शायद आज हरनीत जिंदा होता।

29/05/2026

सिविल लाइन थाने के SHO रामलाल का हुआ तबादला करनाल के ट्रैफिक थाने में लगाए गए SHO

हरियाणा भाजपा को मिला नया प्रदेश अध्यक्ष।भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin Nabin ने Dr. Archana Gupta को हरियाणा भाजपा प्...
28/05/2026

हरियाणा भाजपा को मिला नया प्रदेश अध्यक्ष।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin Nabin ने Dr. Archana Gupta को हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया।

26/05/2026

डिम्पल अरोड़ा हत्याकांड पर बड़ा खुलासा, DSP राजीव ने बताई पूरी कहा

गांव शाहपुर में रात्रि ठहराव पर पहुंचे डीसी आनंद कुमार शर्मा, लोगों की समस्याओं का मौके पर किया समाधानएक माह में सड़क नि...
26/05/2026

गांव शाहपुर में रात्रि ठहराव पर पहुंचे डीसी आनंद कुमार शर्मा, लोगों की समस्याओं का मौके पर किया समाधान

एक माह में सड़क निर्माण के निर्देश दिए

करनाल, 26 मई। डीसी आनंद कुमार शर्मा प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार सोमवार को सायं के समय रात्रि ठहराव के लिए चिड़ाव ब्लॉक के गांव शाहपुर पहुंचे। यहां उन्होंने गांववासियों की समस्याओं को सुना और मौके पर निवारण किया। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान समयबद्ध तरीके से करवाया जाएगा और लोगों की मूलभूत जरूरतों से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। रात्रि ठहराव के दौरान सरपंच चंद्रभान ने डीसी डॉ आनंद कुमार शर्मा का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया और गांव की सामूहिक समस्याओं के बारे में अवगत कराया। इस मौके पर ब्लॉक समिति के चेयरमैन सतीश दादूपुर ने डीसी को शॉल देकर सम्मानित किया। वहीं जिला परिषद वार्ड नंबर 10 के नवनिर्वाचित सदस्य पाला राम दादूपुर ने एडीसी डॉ. राहुल रईया को सम्मानित किया।

रात्रि ठहराव कार्यक्रम में ग्राम पंचायत व गांव के अन्य लोगों द्वारा निजी व सामूहिक मुद्दों से संबंधित करीब 61 समस्याएं डीसी के समक्ष रखीं। इनमें मुख्यत: पक्का मकान बनवाने, पानी की निकासी, गांव में बिजली की समस्या, पेंशन बनवाने, फैमिली आईडी में आय ठीक करवाने, बीपीएल कार्ड बनवाने, बर्तन बनाने के लिए जगह, गांव में भीमराव अम्बेडकर व वाल्मीकि समाज की चौपाल के लिए जगह दिलवाने, हड्डी रोड़े की निशानदेही करवाने, तालाब से अवैध कब्जे हटवाने और सड़क निर्माण से संबंधित थीं। इनमें से अधिकांश का मौके पर ही निवारण किया गया जबकि शेष समस्याओं को संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने और एक माह में सड़क निर्माण के निर्देश दिए। इस दौरान डीसी डॉ आनंद कुमार शर्मा ने खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी को निर्देश दिए कि लड़कियों के लिए वॉलीबॉल के मैदान में लाइट की व्यवस्था जल्द से जल्द करवाएं और दोबारा से यह लोग इस समस्या की शिकायत लेकर ना आएं बल्कि कार्य पूरा होने पर धन्यवाद के लिए आएं।

एचपीवी वैक्सीनेशन लड़कियों के लिए अनिवार्य
इस अवसर पर डीसी डॉ आनंद कुमार शर्मा ने कहा सर्वाइकल कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी बचाव के लिए एचपीवी वैक्सीनेशन लड़कियों के लिए अनिवार्य है। यह टीकाकरण सुरक्षित है और इसका लड़कियों के स्वास्थ्य पर कोई साइड इफेक्ट नहीं पड़ता। सरकार द्वारा लड़कियों के बेहतरीन स्वास्थ्य के लिए एचपीवी टीकाकरण निशुल्क लगाया जा रहा है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि बेटियों को एचपीवी वैक्सीनेशन जरूर लगवाए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जनगणना 2027 के प्रथम चरण का कार्य अंतिम दौर में है और 31 मई तक यह कार्य पूरा किया जाना है, सभी नागरिक जनगणना में भाग ले व अपनी सही जानकारी दर्ज करवाएं।

इस मौके पर एडीसी डॉ. राहुल रईया, एसडीएम देवेंद्र शर्मा, डीएसपी संदीप कुमार, ब्लॉक समिति चेयरमेन सतीश दादूपुर, जिला परिषद के सदस्य पालाराम दादूपुर, गांव के सरपंच चंद्रभान सहित विभागों के अधिकारी मौजूद रहें।

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आयोजित शिक्षा विभाग की एक उच्च स्तरीय बैठक में स्कू...
20/05/2026

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आयोजित शिक्षा विभाग की एक उच्च स्तरीय बैठक में स्कूली शिक्षा और अनुशासन को लेकर कई बड़े और कड़े फैसले लिए गए हैं। इस बैठक में मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश के शिक्षा मंत्री भी मौजूद रहे, जहां छात्रों की पढ़ाई की गुणवत्ता सुधारने और उनके समग्र विकास को लेकर नई गाइडलाइंस तय की गई हैं।

बैठक के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा की कि भीषण गर्मी को देखते हुए प्रदेश के सभी स्कूलों में 25 मई से 30 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश (Summer Vacation) रहेगा। यह आदेश राज्य के सभी सरकारी और निजी स्कूलों पर लागू होगा ताकि बच्चों को चिलचिलाती धूप और लू से राहत मिल सके।

जय श्री खाटू श्याम बाबा
18/05/2026

जय श्री खाटू श्याम बाबा

करनाल: लेडी क्लर्क हत्याकांड में बड़ा खुलासा, पुलिस मुठभेड़ के बाद शूटर गिरफ्तार​ करनाल के पॉश इलाके सेक्टर-9 में बिजली वि...
17/05/2026

करनाल: लेडी क्लर्क हत्याकांड में बड़ा खुलासा, पुलिस मुठभेड़ के बाद शूटर गिरफ्तार

​ करनाल के पॉश इलाके सेक्टर-9 में बिजली विभाग की महिला क्लर्क और यूनियन लीडर डिंपल अरोड़ा (40) की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने एक जवाबी मुठभेड़ (Encounter) के बाद मुख्य शूटर को गिरफ्तार कर लिया है।
​प्रारंभिक जांच और पुलिस पूछताछ में यह बात सामने आई है कि इस सनसनीखेज हत्याकांड के पीछे मृतका के पड़ोसी का हाथ था, जिसने महज पार्किंग के मामूली विवाद के चलते शूटरों को सुपारी (Contract Killing) देकर इस वारदात को अंजाम दिलवाया।

​मुठभेड़ के बाद दबोचा गया शूटर

​पुलिस सूत्रों के अनुसार, वारदात के बाद से ही सीआईए (CIA) और स्थानीय पुलिस की कई टीमें सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी का पीछा कर रही थीं। घेराबंदी के दौरान जब पुलिस ने आरोपी को रुकने का इशारा किया, तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं, जिसके बाद मुख्य शूटर को घायल अवस्था में दबोच लिया गया।

​ वारदात की पूरी कहानी: CCTV में कैद हुआ था खौफनाक मंजर

​यह पूरी घटना शुक्रवार दोपहर करीब 1:15 बजे की है, जब डिंपल अरोड़ा सेक्टर-12 स्थित बिजली विभाग (UHBVN) के कार्यालय से लंच के लिए अपने घर लौटी थीं।
​रेकी कर रहा था बदमाश: सीसीटीवी फुटेज से खुलासा हुआ कि हेलमेट पहने बाइक सवार शूटर दोपहर 12:15 बजे से ही इलाके में चक्कर काट रहा था और डिंपल के आने का इंतजार कर रहा था।
​नजदीक से मारी गोली: जैसे ही डिंपल ने घर के बाहर अपनी स्कूटी खड़ी की और उसे लॉक करने लगीं, शूटर ने कपड़े में छुपाकर रखी पिस्टल निकाली और बेहद नजदीक से उनके सिर में गोली मार दी। डिंपल मौके पर ही गिर गईं और शूटर बाइक पर फरार हो गया।
​अस्पताल में तोड़ दम: शुरुआत में पड़ोसियों को लगा कि वह भीषण गर्मी के कारण बेहोश होकर गिर गई हैं, लेकिन सिर से खून बहता देख तुरंत पुलिस को सूचित किया गया और उन्हें कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

​ पार्किंग विवाद में दी गई थी 'सुपारी'

​बिजली विभाग के कर्मचारियों और यूनियन सदस्यों के भारी आक्रोश के बाद पुलिस कप्तान (SP) नरेंद्र बिजारणिया के नेतृत्व में टीमों ने गहनता से जांच शुरू की। पुलिस जांच में जो थ्योरी सामने आई है, उसने सबको चौंका दिया है:
​हत्या की वजह: मृतका डिंपल अरोड़ा का उनके पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति के साथ काफी समय से गाड़ी पार्क करने को लेकर विवाद चल रहा था। यह विवाद इस हद तक बढ़ गया कि पड़ोसी ने रंजिश पाले रखी और डिंपल को रास्ते से हटाने के लिए पेशेवर अपराधियों को मोटी रकम देकर हत्या की सुपारी दे डाली।

​ पुलिस की आगामी कार्रवाई

​पुलिस ने शूटर के पास से वारदात में इस्तेमाल हथियार और बाइक बरामद कर ली है। फिलहाल पुलिस मुख्य साजिशकर्ता (पड़ोसी) और इस वारदात में शामिल अन्य मददगारों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही पूरी साजिश का आधिकारिक तौर पर पूरी तरह पर्दाफाश कर दिया जाएगा

पंचायती राज संस्थाओं के उपचुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न: उपायुक्त   मतदान के दौरान डीसी व एसपी ने मतदान केंद्रों का किय...
10/05/2026

पंचायती राज संस्थाओं के उपचुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न: उपायुक्त

मतदान के दौरान डीसी व एसपी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, स्थिति का लिया जायजा

जिला परिषद वार्ड नंबर 10 से पाल सिंह हुए विजयी,

सरपंच पद के लिए सरवन माजरा में अन्नु रानी, रिसालवा में मीना कुमारी हुई विजयी

औंगध में पंच पद के लिए रेणु देवी हुई विजयी

कुंजुपरा में सरपंच पद के उपचुनाव के लिए मतगणना लंबित

करनाल, 10 मई। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ आनंद कुमार शर्मा ने कहा कि जिला में पंचायती राज संस्थाओं के उपचुनाव के लिए 10 मई को मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया है। इस उपचुनाव में जिला परिषद के वार्ड नम्बर 10 के पार्षद, इंद्री उपमंडल के गांव सरवन माजरा में सरंपच, गांव कुंजपुरा में सरपंच, असंध उपमंडल के गांव रिसालवा में सरपंच व चिड़ाव खण्ड के गांव औंगध में पंच पद का चुनाव शामिल रहा है। उन्होंने बताया कि कुंजपुरा गांव में सरपंच पद के उपचुनाव के मतों की गणना को छोडक़र बाकी सभी उक्त पदों के मतों की गणना मतदान की समाप्ति के उपरांत की गई और मौके पर ही परिणाम भी घोषित किए गए।
उपायुक्त डॉ आनंद कुमार शर्मा ने पंचायती राज संस्थाओं के उपचुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के दृष्टिगत मतदान केंद्रों का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजराणिया भी उनके साथ मौजूद रहे। उन्होंने कुंजपुरा, चिड़ाव व दादूपुर में मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी जगह मतदान शांतिपूर्ण ढंग से चला।
उन्होंने बताया कि जिला परिषद के वार्ड नम्बर 10 के पार्षद, इंद्री उपमंडल के गांव सरवन माजरा में सरंपच, गांव कुंजपुरा में सरपंच, असंध उपमंडल के गांव रिसालवा में सरपंच व चिड़ाव खण्ड के गांव औंगध में पंच पद के लिए मतदान सम्पन्न हो गए हैं।

उन्होंने उपचुनाव के परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि उक्त सभी पदों के उप चुनाव के दृष्टिगत प्रशासन की ओर से कुल 53 मतदान केंद्र बनाए गए थे। इनमें जिला परिषद वार्ड नंबर 10 के उपचुनाव के लिए 41 मतदान केंद्र शामिल हैं। जिला परिषद के वार्ड नंबर 10 के इन सभी मतदान केंद्रों पर 35455 मतदाताओं में से 14656 मतदाताओं ने मतदान किया जोकि 41.34% प्रतिशत रहा। मतदान के संपन्न होने के उपरांत स्थानीय पंचायत भवन के सभागार में मतगणना की गई और मौके पर ही परिणाम घोषित किया गया। इस उपचुनाव में पाल सिंह 384 वोट के अंतर से विजयी हुए। इस मौके पर डीसी डॉ आनंद कुमार शर्मा, एडीसी डॉ राहुल रईया, ए सी यू टी सोहम शैलेन्द्र, डीडीपीओ कंचनलता और बीडीपीओ मोनिका मौजूद रहीं।

उन्होंने यह भी बताया कि खंड इंद्री की सरवन माजरा ग्राम पंचायत में सरपंच पद के लिए हुए उपचुनाव में अन्नु रानी सबसे अधिक 676 वोट प्राप्त कर 538 वोट से चुनाव में जीत गई। खंड असंध की ग्राम पंचायत रिसालवा में Iहुए सरपंच पद के चुनाव में मीना कुमारी ने शानदार जीत दर्ज की। मीना कुमारी को 349 मत प्राप्त हुए। ग्राम पंचायत कुंजपुरा के चुनाव में तीन महिला प्रत्याशी मैदान में है, लेकिन हाईकोर्ट के आदेश के कारण मतदान के बाद मतगणना नहीं हुई। जबकि ओंगद गांव के वार्ड नंबर 11 में पंच पद के उप चुनाव में रेणु देवी ने सर्वाधिक 43 वोट के अंतर से जीत हासिल की।

करनाल नगर परिषद उपचुनाव में वार्ड 10 से पाला राम बाल्मीकि 384 वोटों से विजयी हुए।
10/05/2026

करनाल नगर परिषद उपचुनाव में वार्ड 10 से पाला राम बाल्मीकि 384 वोटों से विजयी हुए।

Address

SCO-207 Sector-12 Part-1, First Floor
Karnal
132001

Telephone

+917027618984

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bhoomi Hakikat posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Bhoomi Hakikat:

Share