SUN News India

SUN News India Like & Follow for national and international news

पत्रकारिता संबंधित अनुभव पर चर्चा पिछले ढाई दसको मे करनाल पंचकूला आंबाला सहित 3 साल चंडीगढ़ राष्ट्रीय समाचार मे बतौर विशेष सवांददाता के अतिरिक्त नैशनल मैगजीन मे उत्तर भारत प्रभारी के साथ पत्रकारिता के जुडे रहने का अनुभव मैसेज ई मेल sunnychauhan1177@gmail

झूठी घोषणाएं करके जनता से वोट हथियाना चाहती है भाजपा : मनोज वधवाजो बिकाऊ माल था वो कांग्रेस को छोडक़र चले गए : वीरेंद्र र...
26/02/2025

झूठी घोषणाएं करके जनता से वोट हथियाना चाहती है भाजपा : मनोज वधवा

जो बिकाऊ माल था वो कांग्रेस को छोडक़र चले गए : वीरेंद्र राठौर

करनाल, 26 फरवरी ( सन न्यूज इंडिया) :

कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी मनोज वधवा डोर-टू डोर जनसंपर्क अभियान चला रहे। जनसंपर्क अभियान के दौरान मनोज वधवा लोगों से मिल रहे है और उनकी समस्याओं को सुन रहे है। मेयर प्रत्याशी मनोज वधवा ने वार्ड-17, गांव उचानी, विकास कॉलोनी गली नं.1, वार्ड-5 रामपुरा कटा बाग, वार्ड-19 सुखदेव कॉलोनी रामनगर, सेक्टर-6, गांव टिकरी कैलाश का दौरा किया और लोगों से वोट की अपील की। वहीं
बुधवार को कांग्रेस नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं के बारे में कई खुलासे किए। इस मौके पर कांग्रेस नेता दिव्यांशु बुद्धिराजा, पूर्व विधायक सुमिता, वरिष्ठ कांग्रेस नेता वीरेंद्र राठौर, मेयर प्रत्याशी मनोज वधवा मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जो बिकाऊ माल था वो कांग्रेस को छोडक़र चले गए। काग्रेस नेताओं ने कहा कि जिन नेताओं ने पार्टी में रहकर ही पार्टी के साथ दगा किया है। इन्हें भाजपा में भी कोई सम्मान मिलने वाला नहीं है।
मनोज वधवा ने कहा कि हर वार्ड में कांग्रेस मजबूत है। वह जहां भी जा रहे उन्हें जनता का भरपूर प्यार व जनसमर्थन मिल रहा है। वहीं मनोज वधवा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि झूठी घोषणाएं करके जनता से वोट हथियाना चाहती है। करनाल शहर के बहुत से प्रोजेक्ट अधूरे पड़े। भाजपा ने विकास के नाम पर केवल जनता को बहकाने का काम किया। भाजपा पहले लोकसभा, विधानसभा में अब नगर निगम में झूठी घोषणाएं कर रही है। भाजपा को अपना घोषणा पत्र जारी करने से पहले 10 साल का रिपोर्ट कार्ड पेश करना चाहिए, लेकिन अब जनता भाजपा के झांसे में नहीं आने वाली है। इस बार नगर निगम चुनाव में करनाल की जनता कांग्रेस पार्टी को जीताकर भाजपा को सबक सिखाने का काम करेगी।

वहीं मेयर प्रत्याशी मनोज वधवा की धर्मपत्नी आशा वधवा ने भी वार्ड-3 में डोर-टू डोर जाकर लोगों से मुलाकात की। इस मौके पर कांग्रेस नेता वीरेंद्र राठौर की धर्मपत्नी नीतू राठौर व अन्य कांग्रेस नेत्री उनके साथ मौजूद रही। आशा वधवा ने कहा कि मनोज वधवा का विजन करनाल को विकसित व सुंदर बनाना है। उन्होंने जनता से मेयर प्रत्याशी मनोज वधवा के पक्ष में वोट करने की अपील की।

*बुद्धिराजा शायद मुख्यमंत्री के सपनों में आते है : दिव्यांशु बुद्धिराजा*- जनता वोट की चोट से देगी भाजपा को जवाब- ⁠करनाल,...
26/02/2025

*बुद्धिराजा शायद मुख्यमंत्री के सपनों में आते है : दिव्यांशु बुद्धिराजा*

- जनता वोट की चोट से देगी भाजपा को जवाब
- ⁠
करनाल, 26 फरवरी ( सन न्यूज इंडिया) :

युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा ने मुख्यमंत्री द्वारा बुद्धिराजा के भाजपा में आने के ब्यान पर पलटवार करते हुए कहा कि शायद बुद्धिराजा मुख्यमंत्री के सपनों में आते है इसलिए वह इस तरह की बातें कर रहे है। भाजपा वालों को मुख्यमंत्री का किसी अच्छे दिमागी डॉक्टर से इलाज करवाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बुद्धिराजा कांग्रेस का सच्चा सिपाही है। मरने के बाद उनका कफन भी कांग्रेस पार्टी का होगा। वह उन नेताओं जैसे नहीं जो पार्टी को छोडक़र भाजपा की गोद में जाकर बैठ गए है।

दिव्यांश बुद्धिराजा ने कहा कि सत्ता में आकर भाजपा अहंकार में है। सत्ता का अहंकार मुख्यमंत्री के सिर चढक़र बोल रहा है। उन्होंने कहा कि अनिल विज जी सही कहते हैं मुख्यमंत्री छह महीने से उड़न खटोले पर है। वो धरातल की सच्चाई से कोसों दूर हैं।

हरियाणा में नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा मे बोखलाहट है। वह कांग्रेस के नेताओं व प्रत्याशियों पर दबाव बनाकर चुनाव जीतना चाहती है, लेकिन नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस मजबूती के साथ चुनाव मैदान में है। जनता भाजपा को वोट की चोट से सबक सीखाने का काम करेगी।

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हजारों को करवाई बीजेपी ज्वाइन, कांग्रेस नेता नरेंद्र सांगवान भी हुए भाजपा में शामिलसन न्य...
25/02/2025

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हजारों को करवाई बीजेपी ज्वाइन, कांग्रेस नेता नरेंद्र सांगवान भी हुए भाजपा में शामिल
सन न्यूज इंडिया

*मुख्यमंत्री का आह्वान 1-1 वोट भाजपा की मेयर प्रत्याशी रेनू बाला गुप्ता और भाजपा के पार्षद प्रत्याशियों को देकर कमल खिलाने का करें कार्य*

*मुख्यमंत्री बोले- निकाय चुनाव में जीत के बाद ट्रिपल इंजन की सरकार तीन गुना गति से करेगी विकास कार्य*

*करनाल शहर में आयोजित आधा दर्जन से अधिक कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की शिरकत*

करनाल, 25 फरवरी- हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की उपस्थिति में मंगलवार को करनाल में हजारों लोग भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। इसके साथ-साथ कांग्रेस नेता नरेंद्र सांगवान ने भी भाजपा का दामन थाम लिया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उन्हें पटका पहनाकर भाजपा में शामिल करवाया। इसके साथ-साथ अनेकों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा को ज्वाइन किया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने करनाल में अलग-अलग जगह आधा दर्जन से अधिक कार्यक्रमों में शिरकत की और भाजपा मेयर प्रत्याशी रेनू बाला गुप्ता व भाजपा के पार्षद उम्मीदवारों को विजयी बनाने की अपील की।
मुख्यमंत्री नायब सैनी मंगलवार को करनाल में मेयर पद की भाजपा प्रत्याशी रेणु बाला के समर्थन में करनाल के मेरठ रोड स्थित डिवाइन हाल, सैक्टर 9 में पंजाबी भवन,राजीव पुरम,
इब्राहिम मंडी एवं चार खंबा चौंक पर जनसभाएं की।
मुख्यमंत्री ने इन जनसभाओं में कहा कि इन सभाओं में उमड़ी भीड़ को देखकर मे दावे के साथ कह सकता हूं कि इस बार करनाल में सभी 21 कमल खिलेंगे जिनमें से दो कमल तो आपने बिना चुनाव लडे खिला दिए जिसके लिए आप बधाई के पात्र हैं। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा करनाल में भी ट्रिपल इंजन की सरकार बनेगी और यहां किसी भी प्रकार की समस्या नहीं रहने दी जाएगी।
इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सैनी ने होटल डिवैंचर में अनूप भारद्वाज द्वारा आयोजित कश्यप समाज की सभा को भी सम्बोधित किया और उन्होंने इस मौके पर कश्यप समाज को आश्वासन दिया कि आपके समाज के सभी काम प्राथमिकता के आधार पर पूरे किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने इन जनसभाओं में अपने सम्बोधन में कहा कि
सरकार तीन गुना तेज गति से काम करेगी। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के नेताओं को धरातल की जानकारी नहीं है। कांग्रेस नेता कमरों में बैठकर सिर्फ ट्वीट करते हैं। कांग्रेस अब ट्वीट की पार्टी बनकर रह गई है। जनसभा के दौरान कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने भाजपा का दामन थामा। इस पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने भाजपा ज्वाइन की है, इनमें से कोई नेता 30 साल से तो कोई 40 साल से कांग्रेस की सेवा कर रहा था। लेकिन कांग्रेस की कारगुजारियों से तंग आकर ये नेता भाजपा का कमल थाम रहे हैं। इससे साफ हो गया है कि कांग्रेस की जड़ें बिल्कुल हिल चुकी हैं। अब कांग्रेस के पास कुछ नहीं बचा। इस निकाय चुनाव में भी कांग्रेस दिल्ली की तरह हरियाणा निकाय चुनाव में भी जीरो पर आउट होने वाली है।
*इनके लिए मांगा समर्थन*
। मुख्यमंत्री ने इन जनसभाओं मे वार्ड 8 व वार्ड 11 से निर्विरोध चुने गए पार्षदों के लिए वार्ड वासियों को बधाई देते हुए करनाल नगर निगम के मेयर प्रत्याशी रेणु बाला के अतिरिक्त वार्ड नंबर 1 से सुदेश रानी, वार्ड 2 से बेबी,वार्ड 3 से राजेश कुमार, वार्ड 4 से भूपेंद्र नौतना, वार्ड 5 से सुभाष चंद, वार्ड 6 से रजनी प्रोचा, वार्ड 7 से जोगिंदर शर्मा, वार्ड 9 से सुजाता अरोड़ा, वार्ड 10 से पायल अरोड़ा, वार्ड 12 से मोनिक गर्ग, वार्ड 13 से अमित आहुजा, वार्ड 14 से अमृत लाल जोशी, वार्ड 15 से कंचन वर्मा, वार्ड 16 से रानी, वार्ड 17 से ममता देवी, वार्ड 18 से हरजीत सिंह लाडी, वार्ड 19 से राजेश अग्घी एवं वार्ड 20 से सुधीर यादव के लिए समर्थन मांगा।
क्षइस मौके पर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, पूर्व विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता, इंद्री विधायक एवं चीफ व्हिप रामकुमार कश्यप,करनाल विधायक जगमोहन आनंद, जिला प्रभारी भारत भूषण जुआल ने भी सम्बोधित किया।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में भाजपा की सरकार बनने पर ट्रिपल इंजन की सरकार प्रदेश में तीन गुना गति से कार्य करेगी। उन्होंने जनता से अपील की कि आगामी 2 मार्च को नगर निगम चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की मेयर प्रत्याशी रेनू बाला गुप्ता व भाजपा के सभी प्रत्याशियों को 1-1 वोट देकर विजयी बनाए और कमल खिलाने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा भाईचारा खराब करने का कार्य किया है। 2014 से पहले करनाल शहर की क्या स्थिति थी, इस बात का अंदाजा करनालवासी आसानी से लगा सकते हैं और आज करनाल में तेज गति से विकास कार्य हो रहे हैं।

*देशभर में नॉन स्टॉप बन रही भाजपा की सरकार*
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि देशभर में नॉन स्टॉप भाजपा की सरकार बन रही है। हाल ही में दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। इसी तरह आने वाले नगर निकाय चुनाव में न केवल करनाल बल्कि जिन-जिन जिलों में चुनाव हो रहे हैं, वहां भाजपा उम्मीदवार जीत दर्ज करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन काल में हरियाणा ने विकास के रास्ते पर तरक्की की है। आज बिना भेदभाव के हर क्षेत्र में विकास कार्य हो रहे हैं।

*संकल्प पत्र के एक-एक वायदे को करेंगे पूरा*
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार ने 100 दिन में संकल्प पत्र के 18 वायदों को पूरा किया है जबकि 10 वायदों पर कार्य चल रहा है, जो पाईपलाइन में हैं। संकल्प पत्र में 240 वायदे किए गए हैं। उन्होंने कहा कि मैं हरियाणा की जनता को विश्वास दिलाता हूं कि संकल्प पत्र के एक-एक वायदे को पूरा किया जाएगा। हरियाणा विकास की राह पर और तेज गति से आगे बढ़ेगा और पीएम नरेंद्र मोदी के सपनों को साकार करेगा।

*करनाल आज भी सीएम सिटी*
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि करनाल पहले भी सीएम सिटी था और आज भी सीएम सिटी है। मैं भले ही आज करनाल से विधायक नहीं हूं लेकिन मैं यहां का विधायक रहा हूं। आज भी करनाल उनके दिल के नजदीक है। करनाल के विकास में कोई कमी न पहले आने दी गई थी और न आगे आने दी जाएगी।

*जनता के लिए 24 घंटे तत्परः विधायक जगमोहन आनंद*
करनाल के विधायक जगमोहन आनंद ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का करनाल में पहुंचने पर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि आपने और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने जो सीख दी थी, उस पर चलते हुए कार्य कर रहा हूं। जनता के लिए और उनके कार्यों के लिए 24 घंटे तत्पर हूं और आगे भी रहूंगा। इसका रिपोर्ट कार्ड जनता से ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने करनाल को अपना दिल कहा है। आज भी करनाल को सीएम सिटी जितना मान-सम्मान मिल रहा है। जनता ने जो विश्वसास उन पर जताया है, उस पर आगे भी खरा उतरता रहूंगा।
कार्यक्रमों के दौरान पूर्व मंत्री शशिपाल मेहता, पूर्व विधायक रमेश कश्यप, अशोक भंडारी, भगवान दास अग्घी,अशोक खुराना, सुनील गोयल,संजय बठला,तिरलोचन सिंह ,भारत भूषण कपूर, प्रवेश गाबा, सुनील बिंदल, रानी काम्बोज, चारों मंडलों के मंडल अध्यक्ष नवीन बत्रा, मोहन लोधी, गौरव खुराना, मोहित सचदेवा,सुभाष कश्यप व अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी मनोज वधवा के करनाल की जनता से सात वचनघोषणापत्र जारी करने के मौक़े पर एकजुट दिखी कांग्रेसपत्रक...
25/02/2025

कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी मनोज वधवा के करनाल की जनता से सात वचन
घोषणापत्र जारी करने के मौक़े पर एकजुट दिखी कांग्रेस
पत्रकारों से बातचीत करते हुए भावुक हुए मनोज वधवा
सन न्यूज इंडिया
करनाल, 25 फरवरी। कांग्रेस मेयर प्रत्याशी मनोज वधवा घोषणा पत्र जारी करने के मौक़े पर तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता एवं नेता एक मंच पर नजर आए। मेयर प्रत्याशी मनोज वधवा ने मेनिवेस्टों के माध्यम से करनाल की जनता को सात वचन किये। मनोज वधवा ने बताया कि पहले वचन में मेयर आपके द्वार कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। जिससे जनता और प्रशासन के बीच की दूरी खत्म होगी। कार्यक्रम के माध्यम से मेयर आपके वार्ड में सीधे लोगों से जुड़ेंगे और समस्याएं सुनकर समाधान सुनिश्चित करेंगे। दूसरा वचन- रिश्वतखोरी व कमीशनखोरी को जड़ से खत्म करने का वचन। मनोज वधवा ने करनाल की जनता को भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन, हर निर्णय पारदर्शी बिचौलियों की भूमिका खत्म और जनता को उनका हक बिना किसी बाधा के देने का वादा किया। तीसरा वचन आवारा कुत्तों व बंदरों के आतंक से निजात दिलाने का है। जिसमें शहर के लोगों को आवारा कुत्तों व बंदरों की समस्याएं से छुटकारा दिया जाएगा। चौथा वचन में पक्की गलियां, साफ पानी और बेहतर सीवरेज उपलब्ध करवाएं जाएंगे। हर मोहल्ले में पक्की सडक़े,साफ पानी बेहतर सीवरेज सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी, ताकि करनाल शहर को स्वच्छ सुंदर व विकसित बनाया जा सके। पांचवा वचन में ट्रैफिक समस्या का स्थायी समाधान किया जाएगा। जिसमें शहर सुचारू यातायात के लिए आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, स्मार्ट सिग्नल सिस्टम और प्रभारी प्रबंधन लागू किया जाएगा, ताकि शहर जाम और अव्यवस्था की समस्या जड़ से खत्म हो सके। छट्टे वचनं कच्ची कॉलोनियों को पक्का करने का है। जिसमें कच्ची कॉलोनियों को पक्का कर उनकी रजिस्ट्री, पक्की सडक़, जन आपूर्ति और सीवरेज जैसी बुनियादी सुविधाओं से विकसित किया जाएगा। सातवां वचन समयबद्ध 7 दिन में हर समस्या का सामाधान करने दिया। प्रत्येक समस्या, जैसे प्रॉपर्टी आईडी, फैमिली आईडी या अन्य मामलों का समाधान सात दिन के अंदर-अंदर सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि लोगों को लाइनों में धक्के ना खाने पड़े। मनोज वधवा ने जनता से अपील करते हुए कहा कि उन्हें एक मौका दें। वह शहर के विकास को गति देने का काम करेंगे। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान मनोज वधवा भावुक भी हुए। इस अवसर पर पूर्व विधानसभा स्पीकर कुलदीप शर्मा, पूर्व मंत्री जय प्रकाश गुप्ता, पूर्व विधायक सुमिता सिंह, पूर्व विधायक राकेश कांबोज, युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता वीरेंद्र राठौर, सुरेश गुप्ता, डॉ. सुनील पंवार, पराग गाबा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बॉक्स
कांग्रेस पार्टी का करनाल को लेकर संकल्प पत्र
अवैध कॉलोनियों की 50 प्रतिशत आबादी को निगम में शामिल करवा के एजेंडे में डलवाया जाएगा, ताकि उनका विकास हो सके। शामलात एवं नगर निगम की जमीन पर कम्युनिटी हॉल एवं पार्क बनाए जाएंगे। बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर के नाम पर शहर में 5 बड़ी लाइब्रेरी खोली जाएगी। वार्ड स्तर पर सरकारी डिस्पेंसरियां का निमार्ण करवाया जाएगा। जहां मुफ्त ईलाल/जांच व फ्री दवाईयों की व्यवस्था करवाई जाएगी। प्रॉपर्टी टैक्स को ठीक करवाया जाएगा, ताकि जनता को परेशानी ना हो। गांव की जमीन पर स्टेडियम एवं चौपाल बनाए जाएगे। लाल डोरे की जमीन पर हाउस टैक्स माफ किया जाएगा। सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाया जाएगा और सफाई कर्मचारियों को सुविधाएं दी जाएगी। वरिष्ठ नागरिकों को नगर निगम से संबधित घर पर विशेष सुविधाएं दी जाएंगी।
शहर को ग्रीन और क्लीन करने के संकल्प को पूरा करने के लिए हर वर्ष लाखों की संख्या में वृक्षारोपण किया जाएगा। इसके अलावा भी घोषणापत्र में कई वादे कांग्रेस ने किए हैं।
फोटो : 25केएनएलपी5
कैप्शन : करनाल में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान अपना घोषणा पत्र जारी करते कांग्रेस नेता।

*शहर के विकास के लिए करें भाजपा के पक्ष में मतदान-रेणुबाला गुप्ता**मेयर प्रत्याशी रेणु बाला ने श्री कृष्ण कृपा धाम में न...
23/02/2025

*शहर के विकास के लिए करें भाजपा के पक्ष में मतदान-रेणुबाला गुप्ता*

*मेयर प्रत्याशी रेणु बाला ने श्री कृष्ण कृपा धाम में नतमस्तक हो पाया विजय श्री का आशीर्वाद*

करनाल 23 फरवरी
करनाल नगर निगम भाजपा मेयर प्रत्याशी रेणु बाला गुप्ता ने अपने चुनावी जनसम्पर्क अभियान के दौरान कृष्ण कृपा धाम, बाल्मीकि बस्ती,ब्लडी, अल्फा सिटी,सैकटर 4,में विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत की।
इस दौरान मेयर प्रत्याशी रेणु बाला ने सभी समर्थकों के साथ कृष्ण कृपा धाम में भगवान श्री कृष्ण के सामने नतमस्तक होकर उनसे विजय श्री का आशीर्वाद प्राप्त किया।
उन्होंने कैलाश गांव में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को विश्वास दिलाते हुए कहा कि जैसे पिछड़े दस वर्षों में निगम की सरकार ने विकास कार्य किए हैं उससे भी ज्यादा तेज गति में नगर में विकास की गंगा बहेगी। उन्होंने कहा कि पूर्व के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपने कार्यकाल में सड़कों की कनेक्टिविटी बढ़ाते हुए फोर लाइन सड़कों को बनाने से आज कैलाश गांव बिल्कुल शहर के नजदीक हो गया इसी प्रकार प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पूरे प्रदेश में विकास कार्यों की झड़ी लगा दी है।
उन्होंने कहा कि शहर की सरकार में दो कमल खिल चुके हैं और बाकी के 19 कमल खिलाने के लिए आपने 2 मार्च को अधिक से अधिक मतदान करते हुए सभी भाजपा प्रत्याशियों को भारी मतों से विजई बनाते हुए शहर में भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार बनानी है।
इस मौक़े पर उनके साथ भारी संख्या में कार्यकर्ता व लोग साथ रहे।

*भाजपा राज में करनाल की जनता ठगा हुआ महसूस कर रही : मनोज वधवा*                            *कांग्रेस का हर प्रत्याशी जीत ...
23/02/2025

*भाजपा राज में करनाल की जनता ठगा हुआ महसूस कर रही : मनोज वधवा*

*कांग्रेस का हर प्रत्याशी जीत दर्ज करेगा : अशोक अरोड़ा*

करनाल, 23 फरवरी () :
नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस से मेयर पद के प्रत्याशी मनोज वधवा लगातार जनसंपर्क कर रहे है। रविवार को कांग्रेस प्रत्याशी मनोज वधवा ने वार्ड-15, वार्ड-4, वार्ड 14, रविवार मार्केट, वार्ड-7 अशोक नगर गली न. 8, वार्ड-6 ऋषि नगर दुन वैली कॉलेज रोड, वार्ड-14 न्यू रमेश नगर, सुभाष गेट, वार्ड नं 16 वाल्मीकि बस्ती सहित विभिन्न जगहों का दौरा किया और वार्ड पार्षदों के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया।
लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को जाना।

जनसंपर्क अभियान के दौरान वार्ड 6 में आयोजित कार्यक्रम में मेयर प्रत्याशी मनोज वधवा के साथ कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा ने भी शिरकत की और कांग्रेस प्रत्यासियों के लिए प्रचार किया।

अशोक अरोड़ा ने कहा कि कांग्रेस का हर प्रत्याशी मजबूत है और लगातार जीत की ओर बढ़ रहा है। कार्यक्रम में पहुंचने पर लोगों द्वारा फूल मालाओं से व फूलों की वर्षा कर मेयर प्रत्याशी मनोज वधवा व कांग्रेस के नेताओं का जोरदार स्वागत किया।

जनसंपर्क अभियान के दौरान संबोधित करते हुए मनोज वधवा ने कहा भाजपा विकास के दावे तो कर रही है, लेकिन धरातल पर कुछ नजर नहीं आ रहा। जितने भी प्रोजेक्ट शहर में लगाए गए थे, सभी अधूरे पड़े है।
स्मार्ट सिटी और शहर के विकास के नाम पर भ्रष्टाचार हुआ है। कुत्तों की नसबंदी, गाय के चारे व गोबर में भी भ्रष्टाचार किया गया। आज शहर की जनता अपने आप को ठगा महसूस कर रही है।

मनोज वधवा ने कहा कि उन्होंने डिप्टी मेयर रहते हुए करनाल शहर के विभिन्न मुद्दों को उठाने व योजनाएं लागू करवाने काम किया है। करनाल शहर विकास के क्षेत्र में आगे बढ़े इसके लिए उन्होंने रोडमैप तैयार किया है।

16/02/2025
Daily Savera Times The Savera Times Office Kunjpura Road Near Reliance Showroom Opposite Surya Hospital
04/02/2025

Daily Savera Times The Savera Times Office Kunjpura Road Near Reliance Showroom Opposite Surya Hospital

Address

Karnal
Karnal
132001

Telephone

+919518499999

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when SUN News India posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to SUN News India:

Share