Milan Samachar

Milan Samachar For News, Media and Online Advertisement Contact Milan Samachar & Contact Number - 9896197784, 92551

For News, Media and Online Advertisement Contact Milan Samachar & Contact Number - 9896197784, 9255105900

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए नगर पार्षदों का सहयोग जरुरी:सुधाविधायक ने जारी किए 8 हेल्पलाईन नम्बर, जरुरतमंद व...
27/04/2021

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए नगर पार्षदों का सहयोग जरुरी:सुधा
विधायक ने जारी किए 8 हेल्पलाईन नम्बर, जरुरतमंद व्यक्ति को विधायक की तरफ से सेफरान होटल में खाना, रहमत सेवा फाउंडेशन की तरफ से नि:शुल्क उपलब्ध करवाएं जाएंगे आक्सीजन सिलेंडर, विधायक सुभाष सुधा व नप चेयरमैन उमा सुधा ने वीसी से की नगर पार्षदों से मन की बात, अब समय है एकजुट होकर फिर से आमजन की सेवा करने का
कुरुक्षेत्र 26 अप्रैल विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए नगर के सभी पार्षदों को एकजूट होकर काम करने की जरुरत है। इस कठिन समय में सभी नगर पार्षदों को एक बार फिर से लोगों की सेवा करने के लिए अपनी कमर कसनी होगी। इस शहर में कोरोना से संक्रमित लोगों की सहायता करने तथा उनकी समस्यों का समाधान करने में दिन-रात काम किया जाएगा। इतना ही नहीं विधायक ने अपनी टीम के सदस्यों के 8 मोबाईल नम्बर को हेल्पलाईन नम्बर के रुप में सेवा शुरु कर दी है।
विधायक सुभाष सुधा सोमवार को देर सायं दूरभाष पर थानेसर विधानसभा क्षेत्र में कोरोना के प्रबंधों और लोगों के सहयोग को लेकर की गई तैयारियों को लेकर नगर पार्षदों व अधिकारियों से चर्चा की है। इससे पहले विधायक सुभाष सुधा और नगर परिषद की अध्यक्षा उमा सुधा ने सैक्टर-7 आवास कार्यालय से शहर के नगर पार्षदों और अधिकारियों से वीसी के जरिए कोरोना के कठिन दौर में सहयोग करने, लोगों की सहायता करने तथा हर सम्भव प्रबंध करने में आगे आने की अपील की है। विधायक सुभाष सुधा ने सभी नगर पार्षदों से कोविड-19 के विषय में चर्चा की और उनके वार्डों में आ रही समस्याओं के बारे में विस्तार से पूछा और उनका समाधान करने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। विधायक ने सभी नगर पार्षदों से अपील की है कि जिन वार्डों में कोरोना के मरीज ठीक हो रहे है, उन सभी लोगों को प्लाजमा डोनेट करने के लिए प्रेरित करे।
विधायक ने कहा कि कोविड-19 हेल्पलाईन नम्बर भी जारी कर दिए गए है। इन हेल्पलाईन नम्बर के जरिए सभी अस्पतालों से टाईअप करके लोगों की समस्या का समाधान करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि थानेसर में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर अधिकारियों से नियमित रुप से फीडबैक रिपोर्ट ली जा रही है और इस जिले में स्वास्थ्य सेवाओं और सुविधाओं से सम्बन्धित दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। किसी भी व्यक्ति को घबराने की जरुरत नहीं है अपितू स्वयं व अपने परिवार को सुरक्षित रखने की जरुरत है। इसके लिए सभी को कोविड-19 की गाईडलाईन की पालना करनी होगी।
बाक्स
विधायक ने जारी किए 8 हेल्पलाईन नम्बर
विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि थानेसर के लोगों को कोरोना के इस कठिन दौर में हर प्रकार सुविधा और सहायता उपलब्ध करवाने के लिए 8 हेल्पलाईन नम्बर जारी किए है। इन हेल्पलाईन नम्बर पर थानेसर का कोई भी व्यक्ति फोन करके अपनी समस्या रख सकता है, जिसका तुरंत समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हेल्पलाईन नम्बर में अरुण गुलाटी-79880-09692, राजू सेठी-92157-51664, पवन सैनी-94169-11627, अमन भार्गव-93501-00321, रविन्द्र सैनी-99920-29956, बलकार-99963-95660, रवि खरबंदा-98969-52900, मयंक मक्कड़-99911-78777 है।
बाक्स
जरुरतमंद व्यक्ति को विधायक की तरफ से सेफरान होटल में खाना
विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि कोरोना काल के इस संकट में जिस व्यक्ति के पास खाना नहीं है, उस जरुरतमंद व्यक्ति को खाना उपलब्ध करवाया जाएगा। इसके लिए विधायक ने होटल सेफरान में व्यवस्था की है और यहां पर कर्मचारियों की डयूटी लगाई है। यह कर्मचारी जरुरतमंद व्यक्ति को खान उपलब्ध करवाने में मदद करेंगे और जरुरतमंद व्यक्ति की पहचान करेंगे।
बाक्स
रहमत सेवा फाउंडेशन की तरफ से नि:शुल्क उपलब्ध करवाएं जाएंगे आक्सीजन सिलेंडर
विधायक सुभाष सुधा के विशेष अनुरोध करने पर रहमत सेवा फाउंडेशन की तरफ से जररुतमंदों को नि:श्ुाल्क आक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध करवाएं जाएंगे। इसके लिए जरुरतमंद व्यक्ति फाउंडेशन के सदस्य अमन मक्कड़-98134-20000 व जसप्रीत सिंह-98960-28879 पर सम्पर्क कर सकता है।

3 मई को एडीआर सैंटर में होगा टीकाकरण शिविर का आयोजन।करनाल 23 जनवरी, सुश्री जसबीर, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट-सह-सचिव, जिला...
23/04/2021

3 मई को एडीआर सैंटर में होगा टीकाकरण शिविर का आयोजन।
करनाल 23 जनवरी, सुश्री जसबीर, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट-सह-सचिव, जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण, करनाल ने बताया कि माननीय न्यायमूर्ति श्री राजन गुप्ता, न्यायाधीश, पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय और कार्यकारी अध्यक्ष, हरियाणा राज्य कानूनी सेवा प्राधिकरण, पंचकुला ने गत 26 मार्च को एक परियोजना शुरू की अर्थात् बीमारी को रोकें, मास्क पहनें, पास न जाएं, अपनी नाक को ढकें । इसलिए, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, करनाल ने स्वास्थ्य विभाग के साथ कोविड जागरूकता के साथ-साथ हरियाणा राज्य में कोविड राहत गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए करनाल कोर्ट, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अधिवक्ताओं और पैरा लीगल वालंटियर्स के कर्मचारियों के लिए एडीआर केंद्र में 3 मई को टीकाकरण शिविर आयोजित करेगा ।
सुश्री जसबीर, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने आगे बताया है कि 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी व्यक्ति स्वैच्छिक आधार पर टीकाकरण का लाभ उठा सकते हैं ताकि कोविड महामारी को बढऩे से रोका जा सके। करनाल कोर्ट के सभी अधिवक्ताओं, पैरा लीगल वॉलिंटियर्स व कर्मचारियों से अनुरोध है कि वे शिविर में ज्यादा से ज्यादा टीकाकरण करवाएं, यह टीकाकरण विशुद्घ स्वैच्छिक आधार पर किया जाएगा।

27/05/2019
08/05/2017

Address

Karnal
132001

Telephone

9896197784

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Milan Samachar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Milan Samachar:

Share