Jan Tehelka

Jan Tehelka News Channel

09/07/2026

इंद्री में ट्रक ने मारी कार को टक्कर लगा भीषण जाम

09/07/2026

बारिश: पंचकूला में बरसाती नदी ओवरफ्लो, सोनीपत में
PHC की बिल्डिंग गिरी,
फरीदाबाद में पुल धंसा

जसविंद्र हत्याकांड में पुलिस के खिलाफ प्रदर्शनकरनाल(एम.एस.निर्मल):करनाल के गांव कुचपुरा में गत रात को हुई युवक जसविंद्र ...
09/07/2026

जसविंद्र हत्याकांड में पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन
करनाल(एम.एस.निर्मल):करनाल के गांव कुचपुरा में गत रात को हुई युवक जसविंद्र की हत्या के मामले में पुलिस कार्रवाई से नाराज परिवारजन आज मृतक की अस्थियां लेकर जिला सचिवालय में पहुंचे। रायसन गांव के जसविंद्र मृतक के परिजन के लोगों ने जिला प्रशासन को इस मामले में निष्पक्ष रूप से कार्रवाई न करने पर आंदोलन छेडऩे की चेतावनी दी।
कुचपुरा में बहन के फोन आने के बाद उनके घर पहुंचे जसविंदर की जीजा और उसके परिवार के लोगों ने तेजधार हथियार से हत्या कर दी थी। हत्या के बाद पूरा परिवार फरार हो गया था। पुलिस ने हत्या के इस मामले में ऋ षिपाल और सागर को गिरफ्तार कर 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपी सागर को गंजा करके उसका पूरे बाजार में जुलुस भी निकाला। आरोपी ने कैमरे के आगे कबूल किया कि उससे गलती हो गई है। उसने ही चाकू से जसविंद्र की हत्या की थी।
उधर, जसविंद्र के परिवारजन आज उसकी अस्थि चुनने के बाद उसकी अस्थियां लेकर जिला सचिवालय पहुंच गए। इन लोगों ने करनाल मिनी सचिवालय के बाहर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर पुलिस की कार्रवाई के प्रति नाराजगी जताई। मृतक युवक के परिजनजनों ने कहा कि इस मामले में खानापूर्ति की जा रही है। पुलिस ने मुख्य आरोपी अरेस्ट नहीं किया और मामले में कईयों को बचाने के प्रयास में है। नारेबाजी कर रहे लोगों ने चेतावनी दी कि पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ धरना लगाकर आंदोलन किया जाएगा।

3600 किमी का सफर कर करनाल पहुंची सूफिया करनाल(एम.एस.निर्मल):भारत की प्रसिद्ध अल्ट्रा डिस्टेंस धाविका एवं पांच बार की विश...
09/07/2026

3600 किमी का सफर कर करनाल पहुंची सूफिया
करनाल(एम.एस.निर्मल):भारत की प्रसिद्ध अल्ट्रा डिस्टेंस धाविका एवं पांच बार की विश्व रिकॉर्ड धारक सूफिया सूफी अपने छठे विश्व रिकॉर्ड अभियान रन अक्रॉस इंडिया-कन्याकुमारी से काराकोरम के तहत 3600 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करते हुए करनाल पहुंची। करनाल के गीता द्वार पर पहुंचने पर करनाल स्ट्राइडस के पदाधिकारी प्रवेश गाबा, सुमित मान, आदि ने बुके देकर सूफिया सूफी का जोरदार स्वागत किया। करनाल स्ट्राइड्स के पदाधिकारियों ने बताया कि 5000 किलोमीटर की इस ऐतिहासिक दौड़ के जरिए वह देश के दक्षिणी छोर कन्याकुमारी से उत्तरी सीमा काराकोरम तक दौड़ लगाकर नया विश्व रिकॉर्ड स्थापित करने का प्रयास किया। उनका यह अभियान 12 मई 2026 को कन्याकुमारी से शुरू हुआ था और इसका समापन लद्दाख के काराकोरम क्षेत्र में होगा। अब तक 59 दिनों की दौड़ में सूफिया ने भीषण गर्मी, बदलते मौसम और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों का सामना करते हुए 3600 किलोमीटर से अधिक का सफर पूरा कर लिया है।
इस मौके पर प्रवेश गाबा ने बताया कि राजस्थान के अजमेर में जन्मी और विवाह के बाद हरियाणा के सोनीपत से जुड़ी सूफिया सूफी देश की सबसे सफल अल्ट्रा डिस्टेंस धाविकाओं में शामिल हैं। वह अब तक पांच विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी हैं और अपनी उपलब्धियों से देशभर के युवाओं को प्रेरित कर रही हैं। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ.बलबीर सिंह विर्क ने भी सूफिया सूफी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनका साहस, दृढ़ संकल्प और अनुशासन देश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
इस मौके पर सूफिया ने कहा कि हर किलोमीटर मुझे याद दिलाता है कि सपने एक-एक कदम बढ़ाकर ही पूरे होते हैं। यह दौड़ हर उस युवा और हर उस वीर सैनिक को समर्पित है, जिनके त्याग से हमारे सपने सुरक्षित रहते हैं।
स्मरण रहे कि सूफिया सूफी ने वर्ष 2019 में कश्मीर से कन्याकुमारी तक 4,000 किमी की दौड़ 87 दिनों में पूरी कर पहला विश्व रिकॉर्ड बनाया। वर्ष 2021 में 6,000 किमी की गोल्डन क्वाड्रिलेटरल रोड रनिंग चैलेंज 110 दिनों में पूरी कर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया। मनाली-लेह हाई एल्टीट्यूड रनिंग चैलेंज पूरा करने वाली पहली महिला धाविका बनीं। वर्ष 2023 में कतर के दक्षिणी से उत्तरी छोर तक दौड़ पूरी कर विश्व रिकॉर्ड बनाया। वर्ष 2025 में लद्दाख सिल्क रूट अल्ट्रा 122 किमी का खिताब अपने नाम किया। सूफिया का अगला लक्ष्य वर्ष 2027 में मध्य-पूर्व के देशों में अल्ट्रा रनिंग अभियान पूरा करना तथा वर्ष 2028 में लगभग 30,000 किलोमीटर लंबी रन अराउंड द वर्ल्ड ऐतिहासिक दौड़ पूरी करना है।

राजेंद्र मर्डर केस में भतीजे का बड़ा खुलासाकरनाल(निर्मल):कुटेल गांव में बेटे द्वारा अपने ही पिता की हत्या के मामले में अ...
09/07/2026

राजेंद्र मर्डर केस में भतीजे का बड़ा खुलासा
करनाल(निर्मल):कुटेल गांव में बेटे द्वारा अपने ही पिता की हत्या के मामले में अब नया मोड़ सामने आया है। पहले जहां इस घटना को पारिवारिक झगड़े में हुई दुर्घटना बताया जा रहा था। वहीं अब मृतक के भतीजे ने पुलिस को दी शिकायत में बेटे, पत्नी और मामा पर गंभीर आरोप लगाए। राजेंद्र मर्डर केस में उसके भतीजा ने कहा कि कुदाल-बेसबॉल बैट से पीटकर की थी हत्या की और पत्नी-साले समेत बेटे पर आरोप लगाए। पुलिस ने राजेन्द्रं हत्याकांड में उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया।

व्यापारी से मांगी 1 करोड़ की फिरौतीकरनाल(निर्मल):करनाल शहर में एक कारोबारी को वॉट्सएप कॉल और ऑडियो मैसेज के जरिए रोहित ग...
09/07/2026

व्यापारी से मांगी 1 करोड़ की फिरौती
करनाल(निर्मल):करनाल शहर में एक कारोबारी को वॉट्सएप कॉल और ऑडियो मैसेज के जरिए रोहित गोदारा गैंग द्वारा 1 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी गई। आरोपियों ने परिवार समेत जान से मारने की धमकी दी। धमकी देने वाले ने कारोबारी के बेटे की पढ़ाई और गतिविधियों तक की जानकारी होने की कही गई।रोहित गोदारा गैंग ने की वॉट्सएप कॉल कर ऑडियो मैसेज भेजा है। इस धमकी से परिवार में दहशत है।

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पोर्टल की मॉनिटरिंग के निर्देशकरनाल(एम.एस.निर्मल):गुरुवार को जिला नगर आयुक्त सलोनी शर्मा ने नगर निगम...
09/07/2026

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पोर्टल की मॉनिटरिंग के निर्देश
करनाल(एम.एस.निर्मल):गुरुवार को जिला नगर आयुक्त सलोनी शर्मा ने नगर निगम की सफाई शाखा के अधिकारियों एवं जिला की नगर पालिका सचिवों के साथ शहर की स्वच्छता व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पोर्टल, शत-प्रतिशत कचरा पृथक्करण, शिकायत निवारण प्रणाली, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण तथा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्र के संचालन सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करने तथा निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए।
जिला नगर आयुक्त ने निर्देश दिए कि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पोर्टल की प्रतिदिन गहन निगरानी की जाए तथा सभी सूचनाएं नियमित रूप से अपडेट की जाएं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय तथा मुख्यालय स्तर पर इस पोर्टल की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है। इसलिए सभी अधिकारी पूर्ण सतर्कता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करें तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें।
उन्होंने कहा कि नगर निगम एवं नगर पालिकाओं की सेनिटेशन टीम शत-प्रतिशत कचरा पृथक्करण सुनिश्चित करने की दिशा में तेजी से कार्य करें। इसके लिए उन्होंने अधिकारियों एवं नगर पालिका सचिवों को वार्डवार लक्ष्य सौंपे। उन्होंने निर्देश दिए कि सूचना, शिक्षा एवं संचार गतिविधियों के माध्यम से प्रत्येक वार्ड में विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाए। विशेष रूप से गृहिणियों को स्रोत स्तर पर गीले एवं सूखे कचरे को अलग-अलग रखने के लिए प्रेरित किया जाए।

2 बच्चों से मारपीट को लेकर आयोग अध्यक्षा का छापाकरनाल(एम.एस.निर्मल):हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्षा तृ...
09/07/2026

2 बच्चों से मारपीट को लेकर आयोग अध्यक्षा का छापा
करनाल(एम.एस.निर्मल):हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्षा तृप्ति श्योराण ने वीरवार को करनाल स्थित प्लेस ऑफ सेफ्टी का औचक निरीक्षण कर 2 बच्चों के साथ कथित मारपीट के मामले की मौके पर जांच की। शिकायतकर्ता से दूरभाष पर बातचीत में सामने आया कि अप्रैल माह में शिकायत दिए जाने के बावजूद मधुबन थाना पुलिस ने अब तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की।
निरीक्षण के दौरान मौके पर उपस्थित पुलिस कर्मी किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों की समुचित जानकारी नहीं दे सके, जिस पर अध्यक्षा ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने डीएसपी सोनू नरवाल को तत्काल प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही बच्चों को अगले दिन बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत करने तथा जिले के सभी बाल कल्याण पुलिस अधिकारियों का विशेष प्रशिक्षण आयोजित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि किशोर पुलिस इकाई को और अधिक सशक्त बनाया जाए।
निरीक्षण के दौरान आयोग की अध्यक्षा ने संरक्षण गृह का निरीक्षण किया इस दौरान कमरों की स्थिति संतोषजनक पाई गई, लेकिन बाथरूम एवं शौचालयों में गंदगी और दुर्गंध मिलने पर तत्काल सुधार के निर्देश जारी किए गए।
इसके उपरांत अध्यक्षा ने बाल भवन का भी औचक निरीक्षण किया। बच्चों को परिवार से पुन:जोडऩे एवं गैर-संस्थागत देखरेख के विकल्पों पर अपेक्षित कार्य न होने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की और बाल कल्याण समिति को ऐसे सभी मामलों की तत्काल समीक्षा कर पात्र बच्चों के पारिवारिक पुनर्स्थापन की प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए।
अध्यक्षा ने स्पष्ट किया कि बच्चों के अधिकारों के उल्लंघन अथवा संबंधित मामलों में प्रशासनिक लापरवाही किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी तथा आयोग ऐसे मामलों में त्वरित एवं कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करेगा।

एंबुलेंस कर्मियों का प्रदर्शन, 3 माह से नहीं मिला वेतन करनाल(निर्मल):करनाल में सीएमओ ऑफिस के बाहर एंबुलेंस कर्मचारियों न...
09/07/2026

एंबुलेंस कर्मियों का प्रदर्शन, 3 माह से नहीं मिला वेतन
करनाल(निर्मल):करनाल में सीएमओ ऑफिस के बाहर एंबुलेंस कर्मचारियों ने हरियाणा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने एकजुट होकर नारेबाजी की और अपनी मांगों को लेकर सीएमओ को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि 3 माह से वेतन नहीं मिलने और दूर ड्यूटी से नाराजगी है। प्रदर्शनकारियों ने मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

मांगों को लेकर 5 जिलों के रोडवेज कर्मियों का प्रदर्शनकरनाल(निर्मल):हरियाणा रोडवेज कर्मचारी साझा मोर्चा के आह्वान पर कर्म...
09/07/2026

मांगों को लेकर 5 जिलों के रोडवेज कर्मियों का प्रदर्शन
करनाल(निर्मल):हरियाणा रोडवेज कर्मचारी साझा मोर्चा के आह्वान पर कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर करनाल में सडक़ों पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया। जींद, कैथल और करनाल समेत 4 से 5 जिलों से कर्मचारी मंडल आयुक्त कार्यालय पहुंचे और परिवहन मंत्री अनिल विज के नाम ज्ञापन सौंप कर मांगे पूरी करने की अपील की। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने कंडक्टरों का पे-ग्रेड बढ़ाने की मांग उठाई। पिछले 10 साल से बोनस लंबित है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुई तो वह आंदोलन छेडऩे का ऐलान किया। इस मौके पर मंत्री आवास का घेराव करने की चेतावनी भी दी गई।

Address

Old Tehsil Complex, G T Road
Karnal

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Jan Tehelka posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share