01/05/2026
जबलपुर बर्गी डैम हादसा: डूबने से ठीक पहले क्रूज के अंदर का वीडियो आया सामने
मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित बर्गी डैम में गुरुवार शाम हुए क्रूज हादसे से ठीक पहले का वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि डूबने से कुछ पल पहले तक सैलानी म्यूजिक की धुन पर मस्ती में झूमे हुए थे, लेकिन गौर करने वाली बात यह है कि ज्यादातर लोगों ने सुरक्षा के लिए लाइफ जैकेट नहीं पहनी थी। हादसे में बचकर लौटे लोगों ने बताया कि मौसम तेजी से बिगड़ रहा था और लहरें उठ रही थीं, इसके बावजूद कैप्टन ने क्रूज को किनारे लगाने के बजाय आगे बढ़ाना जारी रखा। इसी लापरवाही के कारण क्रूज अनियंत्रित होकर गहरे पानी में समा गया। यह वीडियो पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा मानकों की बड़ी पोल खोल रहा है।