AAJ News Haryana

AAJ News Haryana AAJ NEWS HARYANA

08/05/2025
जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मौलाना मसूद अजहर ने कहा है कि सुभान अल्लाह मस्जिद पर किए गए हमले में उसके परिवार के 10 सदस्य और ...
08/05/2025

जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मौलाना मसूद अजहर ने कहा है कि सुभान अल्लाह मस्जिद पर किए गए हमले में उसके परिवार के 10 सदस्य और चार करीबी सहयोगी मारे गए हैं। मृतकों में मौलाना मसूद अजहर की बड़ी बहन और उसका पति, मसूद अजहर का भतीजा और उसकी पत्नी, एक अन्य भतीजी और उसके परिवार के पांच बच्चे शामिल हैं।मसूद अजहर ने बयान जारी कर कहा, 'मेरे परिवार के लोगों को जन्नत नसीब होगी। मैं भी मर जाता तो अच्छा होता।' अजहर ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना की गई। कहा गया कि अत्याचार ने सभी नियम तोड़ दिए, अब किसी को दया की उम्मीद नहीं करनी चाहिए।

26/04/2025

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद अब भारत-पाकिस्तान सरहद के करीब पंजाब के साहोवाल गांव में खेतों से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद किए गए।

पुलिस और सेना की संयुक्त कार्रवाई में 4.5 किलो आरडीएक्स, 5 हैंड ग्रेनेड, 5 पिस्तौल, 8 मैगजीन, 220 राउंड गोलियां, 2 बैटरी और रिमोट कंट्रोल जब्त किए गए।

26/04/2025

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने सभी मीडिया चैनलों को सलाह दी है कि रक्षा अभियानों और सुरक्षा बलों की आवाजाही का सीधा प्रसारण न करें।

Ministry of Information & Broadcasting, Government of India

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में हरियाणा के करनाल के रहने वाले लेफ्टिनेंट विनय नरवाल (26) की भी मौत हुई है।...
23/04/2025

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में हरियाणा के करनाल के रहने वाले लेफ्टिनेंट विनय नरवाल (26) की भी मौत हुई है। उनकी 8 दिन पहले ही हिमांशी नरवाल के साथ शादी हुई थी।21 अप्रैल को विनय और हिमांशी हनीमून के लिए जम्मू-कश्मीर गए थे। मंगलवार को जब में पहलगाम की बैसारन घाटी में घूम रहे थे, उसी दौरान आतंकियों ने विनय पर फायरिंग कर दी। जिसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई।उनकी पत्नी हिमांशी नरवाल सुरक्षित हैं। घटना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें हिमांशी कह रही हैं, "मैं अपने पति के साथ भेलपुरी खा रही थी। एक आदमी आया और कहा ये मुस्लिम नहीं है, फिर गोली मार दी।विनय के परिवार के लोगों को मंगलवार रात को घटना की सूचना मिली। जिसके बाद वे जम्मू कश्मीर के लिए रवाना हो गए। उनका शव आज करनाल लाया जा सकता है।
विनय नरवाल मूल रूप से करनाल के भुसली गांव के रहने वाले हैं, लेकिन उनका परिवार सेक्टर-7 में रहता है। बीटेक करने के बाद, वह 3 साल पहले नेवी में लेफ्टिनेंट के पद पर भर्ती हुए थे। उनकी ड्यूटी केरल के कोच्चि में थी। शादी के लिए वह छुट्टी पर घर आए हुए थे। 19 अप्रैल को विनय और हिमांशी की रिसेप्शन पार्टी हुई थी। 21 अप्रैल को दोनों जम्मू के लिए रवाना हो गए थे

नशे की गोलिया और नशे के इंजेक्शन और MTP किट बेचने वालो पर लगेगी लगाम. इंद्री, ब्याना, गढ़ी बीरबल और घीड के मेडिकल स्टोर प...
19/04/2025

नशे की गोलिया और नशे के इंजेक्शन और MTP किट बेचने वालो पर लगेगी लगाम. इंद्री, ब्याना, गढ़ी बीरबल और घीड के मेडिकल स्टोर पर चल रहे है गढ़ बढ़ झाले.

Address

Karnal
1320,41

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when AAJ News Haryana posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share