04/08/2026
*थाना मऊ पुलिस टीम ने दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार किया*
पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री अरुण कुमार सिंह निर्देशन में अपराध पर अंकुश लगाने हेतु अपराधियों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में प्रभारी निरीक्षक मऊ श्री श्रीप्रकाश यादव के मार्गदर्शन में निरीक्षक श्री अंजनी कुमार सिंह व उनकी टीम ने युवती के साथ के साथ दुष्कर्म करने तथा गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने के आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार किया ।
*संक्षिप्त विवरण-*
उल्लेखनीय है कि थाना मऊ अन्तर्गत एक निवासिनी युवती द्वारा थाना मऊ पर सूचना दी गयी कि दिनांक 24.07.2026 को आरोपी मनीष ने उसके साथ दुष्कर्म किया गया । युवती के माता पिता के उलहना देने पर मनीष के पिता बरमदीन व माता द्वारा गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दिये। इस सूचना पर थाना मऊ में मु0अ0सं0 धारा 64(1),352/351(3)बीएनएस, बनाम 1.मनीष 2.बरमदीन व मनीष की मां अज्ञात पंजीकृत किया गया। दौराने विवेचना पीडिता का बयान माननीय न्यायालय में अन्तर्गत धारा 183 बीएनएसएस कराए गए । आज दिनाँक 03.08.2026 को निरीक्षक श्री अंजनी कुमार सिंह व उनकी टीम ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी मनीष उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया
*गिरफ्तार करने वाली टीम-*
1.अपराध निरीक्षक श्री अंजनी कुमार सिंह
2.आरक्षी विशाल यादव