Hind News Live

Hind News Live देखते रहें जमीनी हकीकत हिन्द न्यूज लाइव पर
Editor in chief - Abhimanyu Singh

06/09/2026

👉 गाजियाबाद के लोनी इलाके में राशिद अली गेट पर हिंदू रक्षा दल ने हनुमान चालीसा पढ़ी, उन्होंने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सलमान को गिरफ्तार करने की मांग उठाई, पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित किया।

👉 दरअसल, सलमान ने लोनी की सड़कों में गड्ढे/जलभराव के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया, जिसके बाद विवाद शुरू हुआ। इसी दौरान एक HRD कार्यकर्ता की पिटाई कर दी गई, जिसका आरोप सलमान पर लगा। इसके बाद विधायक का फोन आने पर सलमान ने BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को टांगे तोड़ने की धमकी दे डाली।

06/09/2026

🚨CM योगी की राहत शिविर से खाली हाथ लौटी महिलाएं🚨

👉 आज CM योगी आदित्यनाथ का चित्रकूट दौरा था, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हेलीकॉप्टर द्वारा हवाई निरीक्षण करने के बाद बाढ़ से प्रभावित हुए लगभग 800 परिवारों को राहत सामग्री वितरित की गई।

👉 वहीं सैकड़ों पीड़ित परिवार इस लाभ से वंचित रह गए, महिलाओं का आरोप है उन्हें CM के कार्यक्रम स्थल पर जाने ही नहीं दिया गया, कहा हमारे घर गिर गए, अनाज आदि सब मिट्टी में मिल गया, लेकिन हमें मुख्यमंत्री जी से कुछ नहीं मिला।

👉 इतनी दूर से पहुंची महिलाओं को खाली हाथ लौटना पड़ा। वहीं एक और वीडियो वायरल है जहां रामघाट के कई व्यापारियों ने भी आरोप लगाया कि उन्हें भी CM योगी के कार्यक्रम में नहीं जाने दिया गया, जबकि हमारी दुकानों का सारा सामान पानी में बह गया था।

06/09/2026

चित्रकूट जनपद में आज 6 सितम्बर को CM योगी आदित्यनाथ का हुआ दौरा, CM योगी ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हेलीकॉप्टर के माध्यम से हवाई निरीक्षण किया, बाढ़ से प्रभावित हुए लगभग 800 परिवारों को उपलब्ध कराई गई राहत सामाग्री।

हिन्द न्यूज लाइव से लवकुश कुमार की ग्राउंड कवरेज

❤️🔱

06/09/2026
05/09/2026

🚨 स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ चिराग पासवान ने दर्ज कराई एफआईआर

👉 स्वतंत्र भारद्वाज ने एक ब्रॉडकास्ट में कहा नीशू के बाप का हमनें सर फाड़ा, वो मरने की हालत में था लेकिन मैं जेल नहीं गया क्योंकि कपिल मिश्रा अपने बड़े भाई हैं, चिराग पासवान अपने बड़े भाई हैं यहां तक कि PM मोदी भी मेरे बड़े भाई हैं।

👉 अब इस बयान को लेकर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा मैं नीशू के साथ, और जिस तरह ब्रॉडकास्ट में हमारा नाम लेकर हमें बदनाम किया गया है उसकी शिकायत हमने दर्ज कराई है।

👉 कहा साथ में फोटो खिंचाने से कोई भाई नहीं बन जाता इस तरह तमाम लोग हमारे साथ फोटो खिंचाते रहते हैं, जिस तरह से उसने अपना जुर्म कबूल किया है उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए हम सरकार से भी ऐसे लोगों पर सवाल उठाते हैं अपराधी कोई भी हो उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही होनी चाहिए।

04/09/2026

#चित्रकूट

बीते दिन भरतकूप थाना क्षेत्र ग्राम भरथौल में हुई हत्या मामले में मृतक की पत्नी ने मीडिया के सामने रोते हुए CM योगी से न्याय की गुहार लगाई है।

04/09/2026

🚨 स्वतंत्र भारद्वाज बुलंदशहर से हुआ गिरफ्तार, अपराधी कोई भी हो जब आवाज उठेगी तो सलाखों के पीछे जाना पड़ेगा, घमंड रावण का भी टूटा था।

👉 दिल्ली के जंतर मंतर में नीशू आजाद के पिता पर जानलेवा हमला करने वाले स्वतंत्र भारद्वाज ने कहा था - चाहे राहुल गांधी आ जाय, अखिलेश यादव आ जाय, चंद्रशेखर रावण आ जाय, और चाहे देश का पूरा विपक्ष सड़कों पर उतर जाय लेकिन मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा।

04/09/2026

👉 स्वतंत्र भारद्वाज ने कहा CJP के प्रोटेस्ट में मैने इसी कड़े से कई लोगों को पीटा है, नीशू के पिता का सर इसी कड़े से फोड़ा था, कुछ घंटों के लिए थाने गया और बाहर आने के बाद आन कैमरे में मैने बताया, किसी के पास यह बूता नहीं है जो किसी को मारने पीटने के बाद स्वयं कबूल करे, लेकिन मैं कबूल करता हूं।

स्वतंत्र भारद्वाज की वीडियो

swatantra bharadwaj ki video

04/09/2026

📍दिल्ली में स्वतंत्र भारद्वाज की गिरफ्तारी की मांग को लेकर संसद रोड पर थाने के सामने प्रदर्शन शुरू है।📍

👉 स्वतंत्र भारद्वाज ने जंतर मंतर में प्रोटेस्ट के दौरान नीशू आजाद के पिता को सर में मारकर घायल किया था, जिसको लेकर एक ब्रॉडकास्ट में स्वतंत्र भारद्वाज अपनी बहादुरी बताते हुए इस जुर्म को स्वयं कबूल किया था।

04/09/2026

🚨 स्वतंत्र भारद्वाज ने दी बहादुरी की मिशाल, एक ब्रॉडकास्ट में खुद कबूला अपना गुनाह।

नीशू के बाप का हम सर फाड़े, उसके सिर पर 60 टांके लगे थे, लेकिन हम जेल नहीं गए, नीशू थाने के पास रो रही थी और कह रही थी कि इंसाफ नहीं मिला तो मैं जह.. खा लूंगी, लेकिन फिर भी मैं जेल नहीं गए, क्यों क्योंकि कपिल मिश्रा अपने बड़े भाई हैं, केंद्रीय मंत्री चिराग़ पासवान अपने बड़े भाई हैं, और तो और PM नरेन्द्र मोदी भी मेरे बड़े भाई हैं, उन्होंने एक फोन किया और हम जेल नहीं गए, खुलेआम आजाद घूम रहे थे।

Address

Village+Post Parsaunja 208 Sub District Karwi Police Station Pahadi District Chitrakoot
Karwi
201206

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Hind News Live posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Hind News Live:

Shortcuts

Share