AR News Purnea

AR News Purnea Purnea East local update 24/7 hrs .
अपना रिपोर्टर । निडर पत्रकारिता। मुद्दा आपका आवाज हमारा ।

25/08/2026

Purnea ke ek hospital mein admit hai
एक भाई को ब्लड का सख्त जरूरत है कोई भी ग्रुप चलेगा प्लीज हेल्प Contact NO 9113166639

18/08/2026

🚨 गोपालगंज में मस्जिद के इमाम की हत्या से सनसनी

गोपालगंज के उचकागांव थाना क्षेत्र के ओरना बाजार स्थित मस्जिद में इमाम का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

🔎 पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

लापता की तलाश 13 अगस्त 2026 को सुबह 8 से 9 बजे के बीच अपनी बीबी से यह बोल के निकला में दोस्त के घर जारहा हूँ पैसे दे ने ...
16/08/2026

लापता की तलाश 13 अगस्त 2026 को सुबह 8 से 9 बजे के बीच अपनी बीबी से यह बोल के निकला में दोस्त के घर जारहा हूँ पैसे दे ने उसके बाद से मोबाईल बंद बता रहा है आप लोगों से अपील है इस व्यक्ति को जहां भी देखें इस नो0 9572747575
नाम अब्दुस सलाम
पिता मंज़ूर आलम
पता मजगामा गांव वार्ड नं 11पोस्ट मजगामा पंचायत लखना थाना कसबा जिला पूर्णियां बिहार

उम्र 30 साल
ज़्यादा से ज़्यादा शेर करें
news PURNEA

11/08/2026

बिहार में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए SDPI ने लॉन्च की महिला विंग WIM

अररिया में वुमेन इंडिया मूवमेंट (WIM) की पहली बिहार राज्य समिति गठित, राखी कुमारी बनीं प्रदेश अध्यक्षअब्दुल सलाम और डॉ. ...
10/08/2026

अररिया में वुमेन इंडिया मूवमेंट (WIM) की पहली बिहार राज्य समिति गठित, राखी कुमारी बनीं प्रदेश अध्यक्ष

अब्दुल सलाम और डॉ. आफ़ताब आलम तैमी की सरपरस्ती में राज्य समिति का गठन

अररिया, 10 अगस्त 2026:

महिलाओं को संगठित, सशक्त और नेतृत्व के लिए तैयार करने के उद्देश्य से देशभर में सक्रिय महिला संगठन वुमेन इंडिया मूवमेंट (WIM) ने बिहार में अपने संगठनात्मक विस्तार की औपचारिक शुरुआत कर दी है। इसी क्रम में आज 10 अगस्त 2026 को अररिया में वुमेन इंडिया मूवमेंट (WIM) की पहली बिहार राज्य समिति का गठन किया गया।

राज्य समिति का गठन मूवमेंट की राष्ट्रीय समिति सदस्य रूना लैला, सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI), बिहार के प्रभारी अब्दुल सलाम और सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया, बिहार के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. आफ़ताब आलम तैमी की सरपरस्ती में संगठनात्मक प्रक्रिया के तहत किया गया।

बैठक में बिहार में महिलाओं को संगठित करने, महिलाओं के बीच नेतृत्व को बढ़ावा देने तथा शिक्षा, आर्थिक आत्मनिर्भरता, सुरक्षा, सम्मान, समान प्रतिनिधित्व, संवैधानिक अधिकार और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर व्यापक स्तर पर काम करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में सर्वसम्मति से राखी कुमारी को वुमेन इंडिया मूवमेंट (WIM), बिहार की प्रदेश अध्यक्ष, अंजुम खातून को महासचिव, सहराना को उपाध्यक्ष, शमा कौसर को सचिव और क़मर जहां को कोषाध्यक्ष चुना गया।

नवनिर्वाचित पदाधिकारी

प्रदेश अध्यक्ष: राखी कुमारी
महासचिव: अंजुम खातून
उपाध्यक्ष: सहराना
सचिव: शमा कौसर
कोषाध्यक्ष: क़मर जहां

राज्य समिति की सदस्य

1. फरहाना
2. शाइस्ता
3. इशरत जहां
4. नुसरत
5. क़मर जहां
6. राखी कुमारी
7. ग़ज़ाला
8. अल्फ़त बानो
9. शाहीन परवीन
10. शहनाज़ खातून
11. परवीन खातून
12. जाहिदा
13. शाइस्ता परवीन
14. बबीता देवी
15. फरहाना नाज़

वुमेन इंडिया मूवमेंट की राष्ट्रीय समिति सदस्य रूना लैला और सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया, बिहार के प्रभारी अब्दुल सलाम ने नवनिर्मित वुमेन इंडिया मूवमेंट (WIM), बिहार राज्य समिति को बधाई देते हुए कहा कि किसी भी समाज का वास्तविक विकास महिलाओं की सक्रिय, सम्मानजनक और निर्णायक भागीदारी के बिना संभव नहीं है। महिलाओं को केवल प्रतिनिधित्व देने के बजाय उन्हें संगठन, नेतृत्व और निर्णय लेने की प्रक्रिया में प्रभावी भूमिका देना समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि वुमेन इंडिया मूवमेंट (WIM) बिहार में महिलाओं के बीच जागरूकता और नेतृत्व निर्माण की एक मजबूत बुनियाद तैयार करेगा। संगठन को राज्य के विभिन्न जिलों और प्रखंड स्तर तक पहुंचाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम किया जाएगा।

सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया, बिहार के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. आफ़ताब आलम तैमी ने नवनिर्वाचित समिति को बधाई देते हुए कहा कि महिलाओं को आगे बढ़ने के समान अवसर उपलब्ध कराना एक न्यायपूर्ण और लोकतांत्रिक समाज की बुनियादी शर्त है।

उन्होंने कहा कि बिहार की महिलाएं शिक्षा, सामाजिक सेवा, प्रशासन, कारोबार और विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। आवश्यकता इस बात की है कि उन्हें एक संगठित मंच, नेतृत्व का अवसर और अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने का मजबूत माध्यम उपलब्ध कराया जाए।

उन्होंने नवनिर्मित समिति से अपील की कि वुमेन इंडिया मूवमेंट (WIM) को बिहार के गांवों, कस्बों और प्रखंड स्तर तक पहुंचाया जाए तथा अधिक से अधिक महिलाओं को संगठन से जोड़कर उन्हें नेतृत्व के लिए तैयार किया जाए।

नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष राखी कुमारी ने कहा कि बिहार में वुमेन इंडिया मूवमेंट (WIM) की शुरुआत महिलाओं के लिए एक नए और मजबूत नेतृत्व मंच की शुरुआत है। हमारी कोशिश होगी कि महिलाओं की वास्तविक समस्याओं को समझते हुए जमीनी स्तर पर उनके समाधान के लिए काम किया जाए।

उन्होंने कहा कि वुमेन इंडिया मूवमेंट (WIM) महिलाओं को शिक्षा, आर्थिक आत्मनिर्भरता, सुरक्षा, सम्मान, अधिकारों के प्रति जागरूकता और नेतृत्व विकास के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए लगातार अभियान चलाएगा।

महासचिव अंजुम खातून ने कहा कि वुमेन इंडिया मूवमेंट (WIM) का उद्देश्य केवल एक राज्य समिति तक सीमित रहना नहीं है, बल्कि बिहार के प्रत्येक जिले और प्रखंड में महिलाओं को संगठित करना तथा स्थानीय स्तर पर मजबूत महिला नेतृत्व तैयार करना है।

उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में सदस्यता अभियान, महिलाओं के बीच जागरूकता कार्यक्रम, नेतृत्व प्रशिक्षण और सामाजिक मुद्दों से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से संगठन का विस्तार किया जाएगा।

नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष सहराना ने कहा कि महिलाओं को उनके अधिकारों और क्षमताओं के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें सामाजिक और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए तैयार करना वुमेन इंडिया मूवमेंट (WIM) की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल होगा।

उन्होंने कहा कि महिलाओं की आवाज को मजबूत बनाने के लिए संगठन जमीनी स्तर पर लगातार काम करेगा।

सचिव शमा कौसर ने कहा कि महिलाओं के अधिकार, सम्मान, सुरक्षा और सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना संगठन की प्राथमिकताओं में शामिल होगा। उन्होंने कहा कि नवनिर्मित टीम पूरी एकजुटता और प्रतिबद्धता के साथ बिहार में वुमेन इंडिया मूवमेंट (WIM) को मजबूत बनाने के लिए काम करेगी।

बैठक में नवनिर्मित राज्य समिति ने संकल्प लिया कि बिहार में वुमेन इंडिया मूवमेंट (WIM) को एक मजबूत, सक्रिय, संगठित और जमीनी स्तर पर सक्रिय महिला संगठन के रूप में विकसित किया जाएगा तथा महिलाओं की आवाज को लोकतांत्रिक और संवैधानिक मंचों तक मजबूती से पहुंचाया जाएगा।

वुमेन इंडिया मूवमेंट (WIM) की बिहार की नवनिर्मित समिति ने राज्य की महिलाओं से अपील की कि वे शिक्षा, अधिकार, सम्मान, आत्मनिर्भरता और नेतृत्व की इस मुहिम से जुड़ें तथा एक समान, न्यायपूर्ण, लोकतांत्रिक और सशक्त समाज के निर्माण में अपनी निर्णायक भूमिका निभाएं।

संगठित महिलाएं • सशक्त नेतृत्व • समानता पर आधारित भारत

03/08/2026

पूर्णिया mp पप्पु यादव पर हुआ जान लेवा हमला

पूर्णिया: सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI) की जिला कमेटी की बैठक आज जिला अध्यक्ष आबिद हुसैन की अध्यक्षता में सम्...
02/08/2026

पूर्णिया: सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI) की जिला कमेटी की बैठक आज जिला अध्यक्ष आबिद हुसैन की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन की मजबूती, सदस्यता अभियान को गति देने तथा पार्टी की नीतियों और विचारों को जन-जन तक पहुँचाने पर विस्तार से चर्चा की गई।

पूर्णिया छात्र आंदोलन पर पुलिस का एक्शन तेज, FIR में नामजद आरोपियों की तलाश जारी..
27/07/2026

पूर्णिया छात्र आंदोलन पर पुलिस का एक्शन तेज, FIR में नामजद आरोपियों की तलाश जारी..

25/07/2026

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया मंत्री पद से इस्तीफा

17/07/2026

अररिया ज़िला के जोगबनी का वीडियो बताया जा रहा है
कहीं मैडम जी का पैर में कीचड़ ना लगजाए बच्चों से पानी में बेंच रख कर बनवाया पुल; अररिया के जोगबनी नगर के प्राथमिक विद्यालय खजूरबाड़ी का यह वीडियो वायरल हो रहा है।

Address

Kasba

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when AR News Purnea posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share