18/05/2022
⚫⚫⚫⚫⚫⚫⚫⚫⚫⚫⚫⚫
प्रेस नोट
⚫⚫⚫⚫⚫⚫⚫⚫⚫⚫⚫⚫
*ऊधमसिहनगर पुलिस का नकबजनों पर प्रहार 04 गिरफ्तार व लाखों का माल बरामद*
# # # # # # # # # # # # # # # # # # # # # # # # #
दिनांक 03.05.2022 की रात्रि में वादी मुकदमा डा0 ईश्वर अग्रवाल पुत्र प्रदीप पैगिया निवासी आईसीआईसीआई बैंक के पीछे बाजपुर रोड काशीपुर थाना आईटीआई , ऊधमसिंहनगर ने रात्रि के समय अज्ञात चोरों द्वारा अस्लाह से लैस होकर घर के पीछे का दरवाजा तोड़कर बेखौफ होकर वादी के घर में घुसकर आलामारी का लाक तोड़कर चांदी के आभूषण व वर्तन आदि चोरी कर लेने के सम्बन्ध में वादी द्वारा दिए गये प्रार्थना पत्र के आधार पर दिनांक 03.05.2022 को थाना हाजा पर मु.एफआईआर नम्बर 171/22 धारा 457/380 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया ।
बदमाशों द्वारा अस्लाह से लैस होकर बेखौफ होकर उक्त वारदात को अंजाम देने के कारण वादी एवं आसपास के लोगों में काफी रोष व भय का वातावरण था । घटना की गम्भीरता एवं आमजनमानस में व्याप्त भय के माहौल को देखते हुए श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय ऊधमसिहनगर डा0मंजुनाथ टीसी के आदेशानुसार श्रीमान पुलिस अधीक्षक काशीपुर श्री चन्द्रमोहन सिह के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी महोदय काशीपुर श्री वीर सिह के पर्यवेक्षण में घटना के अनावरण हेतु प्रभारी निरीक्षक आईटीआई श्री आशुतोष कुमार सिह के नेतृत्व में तत्काल विभिन्न पुलिस टीमों का गठन किया गया ।
गठित पुलिस टीमों द्वारा अज्ञात अभियुक्त गणों की तलाश व माल बरामदगी हेतु अथक प्रयास व मेहनत करते हुए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज , एसओजी से प्राप्त सर्विलांस सम्बन्धी जानकारी व प्रभावी पतारसी सुरागरसी से आज दिनांक - 18.05.2022 को मुकदमा उपरोक्त की घटना में संलिप्त निम्नलिखित 04 अभियुक्तों को मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र से प्रातः 07.40 बजे घटना उक्त में चोरी किए गये लगभग 01 लाख रुपये के चांदी के वर्तन व सिक्कों तथा एक अवैध तमंचा व 02 कारतूस व 02 चाकूओं के साथ गिरफ्तार किया गया है।
(1)छुट्टन पुत्र स्व0 सोहन लाल निवासी ग्राम सैवियाकला थाना पटवाई जिला रामपुर उ0प्र0 हाल निवासी प्रकाश सिटी से आगे खड़कपुर देवीपुरा थाना आईटीआई
(2)चन्द्रपाल सैनी उर्फ पण्डित पुत्र लालमन सैनी निवासी समदा , रामसहाय का मझरा थाना मूंढापाण्डे जिला मुरादाबाद हाल निवासी महुवाखेड़ागंज थाना आईटीआई , ऊधमसिहनगर
(3) विनोद कश्यप पुत्र धर्मपाल निवासी ग्राम सैजनी थाना बनियाढेर जिला सम्भल उ0प्र0
(4)मौ0यासीन पुत्र फूल मियां निवासी ग्राम हरिहरपुर थाना बगदा जिला बूंगा उत्तर 24 परगना , पश्चिम बंगाल हाल निवासी खजूरिया खास , दिल्ली।
पूछताछ में अभियुक्तगणों द्वारा घटना में खैरूल नाम के एक अन्य अभियुक्त के संलिप्त होने की बात बताई गयी है जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। इस प्रकार अभियुक्तगणों द्वारा एक योजना के तहत आपराधिक षडयन्त्र रचकर अवैध अस्लहों से लैस होकर उक्त घटना को अंजाम दिया गया है जिनके विरुद्ध मुकदमे में धारा 411/120 बी आईपीसी व 25 आर्म्स एक्ट की बढोत्तरी की गयी है । गिरफ्तार अभियुक्तगणों के पूर्व आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है तथा सभी अभियुक्त गणों को माननीय न्यायालय पेश किया जायेगा ।
*गिरफ्तार अभियुक्तगणों का विवरण*
(1)छुट्टन पुत्र स्व0 सोहन लाल निवासी ग्राम सैवियाकला थाना पटवाई जिला रामपुर उ0प्र0 हाल निवासी प्रकाश सिटी से आगे खड़कपुर देवीपुरा थाना आईटीआई
(2)चन्द्रपाल सैनी उर्फ पण्डित पुत्र लालमन सैनी निवासी समदा , रामसहाय का मझरा थाना मूंढापाण्डे जिला मुरादाबाद हाल निवासी महुवाखेड़ागंज थाना आईटीआई , ऊधमसिहनगर
(3) विनोद कश्यप पुत्र धर्मपाल निवासी ग्राम सैजनी थाना बनियाढेर जिला सम्भल उ0प्र0
(4)मौ0यासीन पुत्र फूल मियां निवासी ग्राम हरिहरपुर थाना बगदा जिला बूंगा उत्तर 24 परगना , पश्चिम बंगाल हाल निवासी खजूरिया खास , दिल्ली ।
*बरामद माल का विवरण*
1-चांदी के गिलास -12
2-चांदी के लोटे-2
3-चांदी के सिक्के -6
4-एक तमंचा 315 बोर मय 02 जिन्दा कारतूस
5- दो अदद अवैध चाकू
*गिरफ्तार अभियुक्त चन्द्रपाल उर्फ सैनी उपरोक्त का आपराधिक इतिहास*
1-एफआईआर नं0- 06/18 धारा 394 आईपीसी थाना कटघर , मुरादाबाद
2-एफआईआर नं0- 80/18 धारा 41/102 सीआरपीसी थाना कटघर मुरादाबाद
3-एफआईआर नं0 81/18 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना कटघर मुरादाबाद
4 - एफआईआर नं0 838/19 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना कटघर मुरादाबाद
5 - एफआईआर नं0 173/20 धारा 392 आईपीसी थाना डिलारी मुरादाबाद
6 - एफआईआर नं0 527/17 धारा 341/392 आईपीसी थाना भोजपुर मुरादाबाद
7 - एफआईआर नं0 1456/20 धारा 323,376,377,498ए,504,506 आईपीसी 3/4 द0प्र0अधि0 थाना मझोला मुरादाबाद
*पुलिस टीम का विवरण*
1-श्री वीर सिह , क्षेत्राधिकारी काशीपुर
2-श्री आशुतोष कुमार सिंह सिह ,प्रभारी निरीक्षक थाना आईटीआई
3-उ0नि0 श्री प्रदीप कुमार भट्ट
4-उ0नि0 श्री विजय सिह
5-उ0नि0 श्री रविन्दर बिष्ट एसओजी काशीपुर
6-कानि0 ध्यान सिह
7-कानि0अमित राणा
8-कानि0 नवीन भट्ट
9-कानि0 मुकेश कुमार
10-कानि0उमेश तोमक्याल
11-कानि0जितेन्द्र सिह
12-कानि0जितेन्द्र राय
13-कानि0 ललित चौधरी
14-एसओजी कानि0गिरीश काण्डपाल
15-एसओजी कानि0 विनय कुमार