Voice of people news

Voice of people news Ishwar Sharma Village bhurthain Teh.& district kathua Jammu and Kashmir Bharat

आज भाजपा जिला कठुआ अध्यक्ष सुश्री Updesh Andotra  जी की अध्यक्षता में आयोजित “सेवा संकल्प कार्यशाला” को भाजपा जम्मू कश्म...
06/09/2026

आज भाजपा जिला कठुआ अध्यक्ष सुश्री Updesh Andotra जी की अध्यक्षता में आयोजित “सेवा संकल्प कार्यशाला” को भाजपा जम्मू कश्मीर महामंत्री श्री Gopal Mahajan जी ने संबोधित किया। इस कार्यशाला में जिला कठुआ प्रभारी पूर्व मंत्री श्रीमती जी Priya Sethi -J & K जी , सह प्रभारी संजय बडू जी, विधायक डॉ भारत भूषण जी, रघुनंदन सिंह बबलू जी, इस कार्यक्रम के इंचार्ज और महामंत्री कठुआ राजेश मेहता जी, रविंदर शर्मा सीटू जी, गगन सिंह जी, प्रेमनाथ डोगरा जी व बड़ी संख्या में अपेक्षित कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के 25 वर्षों के जनसेवा एवं जन-समर्पण से प्रेरणा लेते हुए सेवा भावना को और मजबूत करने, केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा का लाभ सुनिश्चित करने को लेकर विस्तृत चर्चा की।

डायरेक्टर आयुष J&K ने कठुआ में आयुष प्रोग्राम, इंफ्रास्ट्रक्चर और डिजिटल इनिशिएटिव का रिव्यू कियाकठुआ, 5 सितंबर: डायरेक्...
06/09/2026

डायरेक्टर आयुष J&K ने कठुआ में आयुष प्रोग्राम, इंफ्रास्ट्रक्चर और डिजिटल इनिशिएटिव का रिव्यू किया

कठुआ, 5 सितंबर: डायरेक्टर आयुष, J&K, अजय कुमार टिक्कू, असिस्टेंट डायरेक्टर डॉ. राकेश रैना, सेक्शन ऑफिसर (प्लानिंग) संदीप शर्मा, NAM अकाउंट मैनेजर एकता सोनी और निषाद खजूरिया के साथ, आज कठुआ जिले का दौरा किया और आयुष इंफ्रास्ट्रक्चर, प्रोग्राम और अलग-अलग डिपार्टमेंटल इनिशिएटिव की प्रोग्रेस का रिव्यू किया।

कठुआ के डिस्ट्रिक्ट आयुष ऑफिसर, डॉ. राकेश कुमार ने डायरेक्टर आयुष और आई टीम का स्वागत किया और उन्हें जिले में आयुष डिपार्टमेंट के कामकाज और अचीवमेंट्स के बारे में जानकारी दी। डॉ. बोध पॉल ने भी असिस्टेंट डायरेक्टर और उनकी टीम का उनके आने पर स्वागत किया।

इस दौरे के दौरान, डायरेक्टर आयुष ने बिलावर के मांडली में चल रहे 50-बेड वाले इंटीग्रेटेड आयुष हॉस्पिटल का इंस्पेक्शन किया और प्रोजेक्ट की प्रोग्रेस का डिटेल में जायज़ा लिया। उन्होंने प्रोजेक्ट से जुड़े अधिकारियों से बातचीत की और PWD बिलावर के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर को निर्देश दिया कि वे तय क्वालिटी स्टैंडर्ड का पालन करते हुए, तय समय में कंस्ट्रक्शन का काम समय पर पूरा करें।

डायरेक्टर ने कठुआ के डिप्टी कमिश्नर के ऑफिस का भी दौरा किया, जहाँ जिले में आयुष सेवाओं से जुड़ी अलग-अलग रुकावटों, इंफ्रास्ट्रक्चर की ज़रूरतों और दूसरे मुद्दों पर डिटेल में चर्चा हुई। इन मुद्दों पर संबंधित अधिकारियों के साथ बातचीत की गई, जिसमें उनके समय पर समाधान और आयुष हेल्थकेयर डिलीवरी को और मज़बूत करने पर ज़ोर दिया गया।

बाद में, कठुआ जिले के आयुष डिपार्टमेंट के अधिकारियों और स्टाफ के साथ एक पूरी रिव्यू मीटिंग हुई। मीटिंग में अलग-अलग आयुष प्रोग्राम को लागू करने और उनकी प्रोग्रेस, डिपार्टमेंटल पोर्टल के काम करने के तरीके, सर्विस डिलीवरी और फील्ड-लेवल की एक्टिविटी को मज़बूत करने का रिव्यू किया गया।

A-HMIS (आयुष हॉस्पिटल मैनेजमेंट इंफॉर्मेशन सिस्टम) पोर्टल को पूरी तरह से लागू करने पर खास ज़ोर दिया गया। डॉ. अजय कुमार टिक्कू ने संबंधित स्टाफ को निर्देश दिया कि वे आयुष हेल्थकेयर सेवाओं के डिजिटल रिकॉर्ड-कीपिंग, ट्रांसपेरेंसी, मॉनिटरिंग और डिलीवरी को मजबूत करने के लिए इसे असरदार और पूरी तरह से लागू करना सुनिश्चित करें।

रिव्यू के दौरान, आयुष डायरेक्टर ने जिला कठुआ में आयुष डिपार्टमेंट द्वारा किए जा रहे काम की तारीफ की और अलग-अलग प्रोग्राम को लागू करने में अधिकारियों और स्टाफ की कोशिशों को सराहा। उन्होंने टीम से कहा कि वे आयुष मिशन के लक्ष्यों को पाने और जनता को अच्छी हेल्थकेयर सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए गति बनाए रखें और ज़्यादा कमिटमेंट के साथ काम करें।

मीटिंग कठुआ के जिला आयुष ऑफिसर, डॉ. राकेश कुमार के धन्यवाद प्रस्ताव के साथ खत्म हुई, जिन्होंने डायरेक्टर आयुष और आए हुए अधिकारियों को उनके कीमती गाइडेंस, कंस्ट्रक्टिव फीडबैक और जिले में आयुष सेवाओं को और मजबूत करने के लिए लगातार सपोर्ट के लिए धन्यवाद दिया।

उझ दरिया से अवैध खनन करके पंजाब को ले जा रहे सैकड़ों ट्रकों को ग्रामीणों ने बमियाल के पास रोक लिया।- पंजाब के ग्रामीणों क...
06/09/2026

उझ दरिया से अवैध खनन करके पंजाब को ले जा रहे सैकड़ों ट्रकों को ग्रामीणों ने बमियाल के पास रोक लिया।

- पंजाब के ग्रामीणों की इस तरह की कार्रवाई से कठुआ के रावी दरिया के बाद अब उझ दरिया भी खनन माफिया के सक्रिय होने का हुआ बड़ा खुलासा

- इसका खुलासा सुबह रोके गए ट्रकों के चालकों ने ग्रामीणों के समक्ष किया

- अवैध खनन से भरे ट्रकों को ग्रामीणों ने उनके गांव की लिंक सड़कों पर गुजरने के कारण जर्जर किये जाने पर रोषस्वरूप रोका।

हैरानी इस बात की है कि रात से रतड़वां के पास रोके गए ट्रकों को अभी शाम होने तक ना तो क्रशरों के मालिक और ना ही पुलिस और ना ही खनन विभाग छुड़ाने आया, जिससे साफ जाहिर होता है कि सभी ट्रक में भरा खनन मैटेरियल अवैध रूप से खनन करके यहां से पंजाब को ले जाया जा रहा था, ग्रामीणों की इस कार्रवाई से पंजाब के साथ साथ कठुआ खनन और पुलिस विभाग पर सवाल उठ गए हैं। जबकि 3 दिन पहले कठुआ डीसी कार्यालय में भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रेमनाथ डोगरा ने रावी दरिया में प्रतिदिन 200 से 300 डंपर जहां से अवैध खनन करके पंजाबी ले जाने की शिकायत की थी और इस पर रोक लगाने की मांग थी उन्होंने ग्रामीणों की ओर से की गई शिकायत में वहां की लिंक सड़कों में भारी लोडेड डंपरों के गुजरने पर भी रोक लगाने की मांग की थी

रोड़ है या नहर यह आप लोग ही वता सकते हैं कयोकि हम ,,,,,
06/09/2026

रोड़ है या नहर यह आप लोग ही वता सकते हैं कयोकि हम ,,,,,

  आज के दर्शन बाबा शिवो जी गोरन
06/09/2026

आज के दर्शन बाबा शिवो जी गोरन

05/09/2026

जै कारों से गुजां राधा कृष्ण मदिर जखोल final part

05/09/2026

जन्म अष्टमी के शुभ अवसर पर गाँव जखोल में राधा कृष्ण मदिर में महा उत्सव

बडगाम में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई,मुठभेड़ में एक आतंकी ढेरजम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाब...
05/09/2026

बडगाम में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई,मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है।सेना,जम्मू-कश्मीर पुलिस,सीआरपीएफ के संयुक्त अभियान के दौरान अशदार गली के घने जंगलों में हुई मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया है।जानकारी के मुताबिक सुरक्षा एजेंसियों को इनपुट मिला था कि पुलवामा जिले के पाखेरपोरा इलाके से संदिग्ध आतंकवादियों का एक समूह बडगाम के यूसमर्ग की तरफ बढ़ रहा है।इस खुफिया सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने अशदार गली इलाके में संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया।तलाशी अभियान के दौरान जवानों ने संदिग्ध गतिविधि देखी। सुरक्षाबलों ने जब संदिग्धों को चुनौती दी, तो आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी।इसके बाद इलाके में मुठभेड़ शुरू हो गई। दोनों तरफ से हुई भीषण गोलीबारी में एक आतंकवादी मारा गया। मौके से एक एके राइफल भी बरामद की गई है।चिनार कोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि अभियान अभी जारी है।सुरक्षा बलों को आशंका है कि एक और आतंकवादी इसी इलाके में छिपा हो सकता है। उसकी तलाश में जंगलों में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।फिलहाल मारे गए आतंकवादी की पहचान नहीं हो पाई है। सुरक्षा बल पूरे इलाके में सतर्कता के साथ सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।यानी बडगाम के जंगलों में हुई इस कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को ढेर कर दिया है,जबकि दूसरे संभावित आतंकी की तलाश अब भी जारी है।

05/09/2026

देखिए कैसे महिंद्रा पिकअप में की जा रही थी पशुओं की तस्करी, गौ रक्षा दल की टीम ने मढ़ीन पुलिस के सहयोग से पकड़ी गाड़ी

04/09/2026

श्री कृष्ण जन्म अष्टमी के पावन पर्व पर गाँव धन्नी में राधा कृष्ण मदिर में महा उतस्ब।

Address

Kathua

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Voice of people news posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

l="false"> Add listing
  • Login
  • Subscribe

    We will notify you when anything happens in Kathua.