Khabar Filhal

Khabar Filhal Trusted Digital News Source

13/05/2026

सुप्रीम कोर्ट के कड़े निर्देश के बावजूद हाईवे पर जम्मू कश्मीर में लखनपुर से रात के समय दर्जनों भूसे से भरे ओवरलोडिड ट्रक आ रहे है। ये कैसे प्रवेश कर रहे हैं, ये चालकों की जुबानी से साफ पता चल जाता है।वहीं पुलिस और मोटर वाहन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठते हैं। ऐसे भूसे से भरे ओवरलोडिड ट्रकों पर हाइवे पर चलने पर पूरी तरह से प्रतिबंधित है। क्योंकि ऐसे ट्रक रात के समय दुर्घटना का कारण बनते हैं।जम्मू कश्मीर में हाईवे पर ओवरलोडिड ट्रकों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट के कड़े निर्देशों के बावजूद लखनपुर से रात के अंधेरे में दर्जनों भूसे से भरे ओवरलोडिड ट्रक जम्मू-कश्मीर में प्रवेश कर रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि इन ट्रकों की आवाजाही खुलेआम हो रही है, लेकिन जिम्मेदार विभाग आंखें मूंदे बैठे हैं।ट्रक चालकों की जुबानी ही यह साफ हो जाता है कि आखिर ये ओवरलोडिड वाहन किस तरह बिना रोक-टोक हाईवे पर दौड़ रहे हैं। ऐसे में पुलिस और मोटर वाहन विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। नियमों के मुताबिक भूसे से भरे ओवरलोडिड ट्रकों का हाईवे पर चलना पूरी तरह प्रतिबंधित है, क्योंकि ये वाहन खासकर रात के समय बड़े हादसों की वजह बनते हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार इन ट्रकों के कारण सड़क पर जाम और दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन इसके बावजूद प्रशासन सख्त कार्रवाई करने में नाकाम साबित हो रहा है। लोगों ने मांग की है कि हाईवे पर चल रहे ओवरलोडिड ट्रकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर जिम्मेदार अधिकारियों पर भी कार्रवाई की जाए, ताकि आने वाले समय में किसी बड़े हादसे को रोका जा सके।

13/05/2026

युवा राजपूत सभा के प्रधान दिलावर सिंह को लेकर पुलिस लखनपुर से जम्मू की ओर हुई रवाना: राजपूत सभा के प्रधान दिलावर सिंह मनहास को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दिल्ली में हिरासत में लिए गए दिलावर सिंह को पुलिस अब देर रात को लखनपुर से जम्मू की ओर लेकर रवाना हो चुकी है।दिलावर सिंह की गिरफ्तारी को लेकर जम्मू संभाग में पहले ही विरोध का माहौल बना हुआ है और विभिन्न राजपूत संगठनों द्वारा लगातार प्रदर्शन और विरोध जताया जा रहा है। वहीं, उनके समर्थकों की नजरें अब जम्मू पहुंचने पर टिकी हुई हैं।सूत्रों के अनुसार सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन पूरी सतर्कता बरत रहा है। दूसरी ओर, राजपूत समाज के लोगों में इस कार्रवाई को लेकर भारी नाराजगी देखने को मिल रही है।फिलहाल पुलिस काफिला लखनपुर से जम्मू की ओर बढ़ चुका है और मामले पर सभी की नजर बनी हुई है।

13/05/2026

कठुआ: हीरानगर के पक्का कोठा क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेंदुआ एक रिहायशी घर में घुस गया। तेंदुए के घर में छिपे होने की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। खौफ के चलते कोई भी उसे बाहर निकालने की हिम्मत नहीं जुटा सका। बाद में ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन्यजीव विभाग को दी। इसके बाद विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद तेंदुए को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया।
वन्यजीव विभाग की टीम के सदस्यों ने बताया कि सुबह आठ बजे सूचना मिली थी कि एक तेंदुआ घर के कमरे में छिपा हुआ है। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया। तेंदुआ जिस स्थान पर छिपा था वहां सीधे ट्रैंक्युलाइजर गन का निशाना लगाना मुश्किल हो रहा था। इसके चलते कमरे की दीवार को एक हिस्से से तोड़ा गया। इसके बाद ट्रैंक्युलाइजर गन से शॉट देकर तेंदुए को बेहोश किया गया और सभी सुरक्षा मानकों का पालन कर उसे सुरक्षित निकाला गया।रेस्क्यू टीम के अनुसार तेंदुए के गले में कोई तार फंसा हुआ था जिससे उसे हल्की चोट लगी थी।मौके पर ही उसे प्राथमिक उपचार दिया गया। विभागीय
अधिकारियों ने बताया कि उपचार के बाद तेंदुए को मांडा क्षेत्र में छोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि इलाके में पहले भी कई बार तेंदुए के दिखने की शिकायतें सामने आती रही हैं। पूर्व में वन विभाग द्वारा लोगों को सतर्क रहने के लिए पटाखे वितरित किए गए थे लेकिन इससे पहले कभी तेंदुआ आबादी के बीच घर में घुसता नहीं देखा गया था। गांव में यह पहली ऐसी घटना मानी जा रही है।वन्यजीव विभाग की टीम ने ग्रामीणों से अपील की है कि सामान्य परिस्थितियों में तेंदुआ इंसानों पर हमला नहीं करता लेकिन लोगों को अपने मवेशियों की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने सलाह दी कि घरों और पशुशालाओं के आसपास घनी झाड़ियां न उगने दें। रात के समय पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था रखें।

11/05/2026

कठुआ में नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार, करोड़ों की अवैध संपत्तियों पर चला बुलडोजर: नशा मुक्त अभियान” के तहत कठुआ पुलिस ने बनी के बाग लोवांग में लगभग 3.750 किलोग्राम वजन के 115 अफीम के पौधे जब्त किए गए ये कार्रवाई जिला कठुआ पुलिस क एसएसपी मोहिता शर्मा के समग्र पर्यवेक्षण में बाग लोवांग पुलिस स्टेशन बनी क्षेत्र में अफीम की खेती को सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया गत दिवस पुलिस स्टेशन बनी में विश्वसनीय सूत्रों से सूचना मिली कि हिदायतुल्ला मलिक, पुत्र अब्दुल राशिद, निवासी बाग लोवांग, तहसील बनी, जिला कठुआ, नामक एक व्यक्ति मादक पदार्थ (पोस्त) की अवैध खेती और बिक्री में लिप्त है और उसने बाग लोवांग स्थित अपनी भूमि में पोस्त (पोस्त के पौधे) उगाए हैं। पुलिस स्टेशन बनी के एसएचओ के नेतृत्व में और एसपी ऑपरेशंस अपर कठुआ और डीएसपी पीसी बनी के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने कार्रवाई शुरू की।
इस संबंध में, पुलिस स्टेशन बानी में एफआईआर संख्या 36/2026 धारा 8/18 एनडीपीएस अधिनियम के तहत दर्ज की गई है और जांच शुरू कर दी गई है।कठुआ पुलिस कानून का पालन करने और समुदाय की सुरक्षा को प्रभावित करने वाली ऐसी अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए प्रतिबद्ध है। अफीम की खेती और इसका अवैध व्यापार गंभीर अपराध हैं, और जम्मू-कश्मीर पुलिस कठुआ अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी।एसएसपी कठुआ जनता से ऐसी किसी भी अवैध गतिविधि के बारे में जानकारी देने और समुदाय में शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए पुलिस विभाग के साथ सहयोग करने का आग्रह करते हैं।

11/05/2026

कठुआ में प्यार बना मौत की वजह, दोस्त ही निकला कातिल दो भाइयों की दर्दनाक मौत से इलाके में सनसनी
कठुआ जिले के परलीवंड क्षेत्र में प्रेम प्रसंग को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी वारदात में बदल गया, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। एकतरफा प्यार और आपसी रंजिश ने दो सगे भाइयों की जान ले ली।जानकारी के अनुसार आरोपी पार्थ वर्मा ने अपने ही दोस्त नकुल सिंह पर क्रिकेट बैट से हमला कर उसकी हत्या कर दी। वारदात के दौरान जब नकुल का छोटा भाई निखिल अपने भाई को बचाने पहुंचा तो आरोपी ने उस पर भी बेरहमी से हमला कर दिया।गंभीर रूप से घायल निखिल को इलाज के लिए AIIMS जम्मू में भर्ती कराया गया था, जहां जिंदगी और मौत से जूझने के बाद उसने भी आज सुबह दम तोड़ दिया।बताया जा रहा है कि आरोपी और मृतक युवक एक ही लड़की से प्यार करते थे। इसी प्रेम प्रसंग ने दोस्ती को दुश्मनी में बदल दिया और आखिरकार दो परिवारों की खुशियां उजड़ गईं।
घटना के बाद पूरे क्षेत्र में मातम और गुस्से का माहौल है। पुलिस ने आरोपी पार्थ वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ दोहरे हत्या का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।वहीं,मृतकों की मां ने पुलिस प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाते हुए आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।कठुआ की इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर युवाओं में बढ़ता गुस्सा और जुनून किस दिशा में जा रहा है।

08/05/2026

कठुआ शहर में दोस्ती,प्यार और ईर्ष्या की एक ऐसी खौफनाक कहानी सामने आई है जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया।प्रेम विवाद में एक युवक ने अपने ही दोस्त को क्रिकेट बैट से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया, जबकि बीच-बचाव करने आए छोटे भाई को भी बेरहमी से घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले का सनसनीखेज खुलासा किया है।कठुआ के राजबाग इलाके के वार्ड नंबर 10 में 6 मई को हुई इस दिल दहला देने वाली वारदात में 18 वर्षीय नकुल सिंह की हत्या कर दी गई, जबकि उसका 16 वर्षीय छोटा भाई निखिल गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी।कठुआ की एसएसपी मोहिता शर्मा के मुताबिक, आरोपी की पहचान 19 वर्षीय पार्थ वर्मा उर्फ सुमित के रूप में हुई है, जो मृतक का करीबी दोस्त था।जांच में सामने आया कि दोनों के बीच एक लड़की को लेकर विवाद चल रहा था। इसी प्रेम संबंध को लेकर दोनों में तीखी बहस हुई, जो देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई।पुलिस के अनुसार आरोपी घटना वाले दिन सुबह करीब 11:40 बजे नकुल के घर पहुंचा था।बहस बढ़ने पर आरोपी ने कमरे में पड़ा क्रिकेट बैट उठाया और नकुल के सिर पर कई वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।वारदात के दौरान जब नकुल का छोटा भाई निखिल घर पहुंचा तो आरोपी ने उसे भी गवाह खत्म करने की नीयत से क्रिकेट बैट से बेरहमी से पीटा।घटना के बाद आरोपी खून से सना बैट वहीं छोड़कर मृतक का मोबाइल फोन लेकर फरार हो गया।पुलिस ने तकनीकी निगरानी और लापता मोबाइल फोन की ट्रैकिंग के जरिए आरोपी तक पहुंच बनाई।लगातार पूछताछ के बाद आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल क्रिकेट बैट और चोरी किया गया मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है।घायल निखिल सिंह का इलाज एम्स जम्मू में चल रहा है,जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है और उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है।पुलिस का कहना है कि मामले की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है और आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की तैयारी की जा रही है।दोस्ती से शुरू हुआ यह रिश्ता आखिरकार खून-खराबे में बदल गया।एक प्रेम विवाद ने एक परिवार से उसका बेटा छीन लिया, जबकि दूसरा जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है।फिलहाल पूरा कठुआ इस सनसनीखेज वारदात से सदमे में है।

07/05/2026

दिल्ली एनसीआर में लूटपाट की तीन घटनाओं में कथित रूप से शामिल आरोपियों को लखनपुर में पुलिस ने दबोचा: दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में तीन लूट की घटनाओं में कथित रूप से शामिल तीन आरोपियों काे लखनपुर पुलिस के सहयोग से दिल्ली पुलिस ने वीरवार देर शाम को दबोच लिया गया। तीन आरोपियों का दिल्ली पुलिस पीछा कर रही थी,जो दिल्ली के नार्थ द्वारिका में लूटमार की वारदातों को अंजाम देने के बाद कश्मीर के सोपोर भाग गए थे। वहां से वापस दिल्ली जा रहे थे,लेकिन इनका पीछा दिल्ली पुलिस कर रही थी। इससे पहले दिल्ली पुलिस ने लखनपुर पुलिस को सूचित किया। सूचना के बाद लखनपुर पुलिस ने दिल्ली पुलिस को आरोपियों को दबोचने में सहायता की। जिसमें एक काले रंग की महिंद्रा टीयूवी300 पंजीकरण संख्या एचआर36 एबी-0126) के संबंध में विशिष्ट सूचनाओं के आधार पर वीरवार देर शाम लखनपुर में पुलिस ने टोल प्लाजा पर एक विशेष नाका लगाया गया।नाका चेकिंग के दौरान जम्मू की ओर से आ रहे संदिग्ध वाहन ने चेकिंग से बचने के प्रयास में वैकल्पिक मार्ग किड़ियां की ओर अपना रूट बदल लिया। हालांकि नाका दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भागथली में थोड़ी देर दबोच लिया। पुलिस द्वारा पीछा करते समय आरोपियों ने मार्ग में कई वाहनों को टक्कर भी मारी। जिससे कुछ वाहनों का नुकसान भी हुआ है। आरोपियों की पहचान. हिमांशु (24 वर्ष), पुत्र रतन सिंह, निवासी तिंत, तहसील एवं जिला रेवाड़ी, हरियाणा, अंशुल, पुत्र सुंदर सिंह, निवासी वार्ड नंबर 9, चरखी दादरी, हरियाणा और साहिल डब्बर (28 वर्ष), पुत्र बलराज कुमार, निवासी वार्ड नंबर 9, चरखी दादरी, हरियाणा के रूप में हुई है। भागथली के बाद गिरफ्तार व्यक्तियों को वाहन सहित टोल प्लाजा के पास लखनपुर ले जाया गया, जहां दिल्ली पुलिस टीम के समन्वय से पूछताछ और आगे की जांच चल रही है।

07/05/2026

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। दिल्ली में करोड़ों की चोरी और बड़ी वारदातों में शामिल आरोपियों को संयुक्त अभियान के दौरान दबोच लिया गया। जानकारी के अनुसार, दिल्ली और हरियाणा नंबर की संदिग्ध गाड़ियों को रोककर जांच की गई जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए साहिल और हिमांशु समेत 3 आरोपियों को हिरासत में लिया।लखनपुर थाना में आरोपियों से लगातार पूछताछ जारी है। बताया जा रहा है कि ये आरोपी दिल्ली में हुई बड़ी चोरी और अन्य संगीन वारदातों से जुड़े हो सकते हैं। संयुक्त ऑपरेशन में कठुआ पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से बड़ी कामयाबी मिली है।पुलिस अब आरोपियों के नेटवर्क, इस्तेमाल की गई गाड़ियों और अन्य साथियों के बारे में गहन जांच कर रही है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और भी कड़ी कर दी गई है।

06/05/2026

कठुआ शहर में दिलदहला देने वाला सनसनीखेज मामला आया सामने: कठुआ शहर में दिन दहाड़े अपने घर में संदिग्ध हालत में दो भाई मिले खून से लथपथ, जिसमें एक की मौत हो चुकी है, दूसरा गंभीर रूप से घायल,हत्या की आशंका: कठुआ शहर के वार्ड नंबर 10 में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिसमें दो भाईयों जिनकी उम्र 16 और 18 वर्ष के है, अपने घर में संदिग्ध हालात में खून से लथपथ पाए गए,जिसमें एक मौत हो गई है,जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। जिसमें एक भाई की आंखें बुरी तरह से नोच दी गई हैंं, मामले में हत्या की आशंका जताई जा रही है ,यह दिल दहला देने वाली घटना कठुआ के वार्ड नंबर 10 के निवासी बलबीर सिंह के घर में दिनदहाड़े हुई जब दोनों भाई निखिल सिंह और नकुल सिंह अकेले घर में थे। इस घटना के बाद जब दोनों की मां घर पहुंची तो उसने हृदय विदारक दृश्य देखा, जिसमें उसके दोनों लाल घर के बेड पर खून से लथपथ पड़े थे, उसकी चीख निकल गई और वह बेसुध हो गई, इधर-उधर सहायता के लिए भागने लगी, इसी बीच पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है । कठुआ शहर में इस तरह की ये पहली घटना है। हालांकि बताया जा रहा है कि दोनों पर किसी ने जानलेवा हमला कर हत्या करने का प्रयास किया है, जिसमें एक की मौत हो गई है,बहरहाल पुलिस इस सारे मामले की जांच कर रही है और जल्द ही पुलिस ने इस रहस्यमय मामले को सुलझाने का दावा किया है, हत्या के पीछे क्या कारण है या किस ने इस वारदात को अंजाम दिया है, इसका जल्द खुलासा किया जाएगा

05/05/2026

कठुआ शहर में शहीदी चौक से बाजार नगरी अड्डा रोड तक रोजाना लगने वाला जाम अब लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन चुका है। यह सिर्फ असुविधा नहीं बल्कि ट्रैफिक मैनेजमेंट पर भी सवाल खड़े कर रहा है। मुख्य कारण सुबह और शाम के समय यहां भारी ट्रैफिक दबाव रहता है जगह जगह अवैध पार्किंग से रास्ता और तंग हो जाता है रेहड़ी-फड़ी दुकानदारों द्वारा सड़क किनारे अतिक्रमण स्कूल टाइम और ऑफिस टाइम में स्थिति और गंभीर हो जाती है लोगों की परेशानियां रोजाना ऑफिस,स्कूल जाने वालों को देरी का सामना एंबुलेंस और इमरजेंसी वाहनों को निकलने में दिक्कत कई बार छोटे-छोटे विवाद भी हो जाते हैं।

03/05/2026

कठुआ में नशा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, पारलीवंड में पुलिस की दबिश 3 हिरासत में
कठुआ: शहर के पारलीवंड इलाके में शनिवार देर शाम पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध घर में दबिश दी। करीब तीन घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है।पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई नशीले पदार्थों खासकर "चिट्टा" की तस्करी और सप्लाई से जुड़े इनपुट मिलने के बाद की गई। पारलीवंड क्षेत्र पहले भी नशा तस्करी के मामलों को लेकर सुर्खियों में रहा है, जहां कई बार चिट्टा बरामदगी और तस्करों की गिरफ्तारी हो चुकी है।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार्रवाई के दौरान पुलिस के कई जवान मौके पर तैनात रहे और संदिग्ध मकान के भीतर गहन तलाशी अभियान चलाया गया। वहीं घर के बाहर भी सुरक्षा कड़ी रखी गई ताकि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति फरार न हो सके।पुलिस ने इस कार्रवाई को नशा मुक्त अभियान का हिस्सा बताते हुए कहा कि जिले भर में इस तरह की दबिश आगे भी जारी रहेगी। साथ ही आम जनता से अपील की गई है कि नशे के खिलाफ इस मुहिम में पुलिस का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत दें।

Address

Police Lines Road, Opposite Girls College
Kathua
184101

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Khabar Filhal posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Khabar Filhal:

Share