09/08/2026
*पत्रकार आदित्य कुमार की स्मृति में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित*
*प्रकृति संरक्षण हेतु वृक्षारोपण हर नागरिक का कर्तव्य- सत्यनारायण प्रसाद, पूर्व विधायक*
वरिष्ठ पत्रकार आदित्य कुमार की स्मृति में एक "वृक्षारोपण कार्यक्रम" रेल क्षेत्र इमरजेंसी कॉलोनी में आयोजित हुआ। पूर्व विधायक सत्यनारायण प्रसाद के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम सर्वप्रथम उपस्थित लोगों ने कलम के धनी और सामाजिक कार्यों में गहरी अभिरुचि रखने वाले पत्रकार आदित्य कुमार उर्फ बाबा के तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें यादकर श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित उनकी पत्नी रेखा देवी भावुक हो गई सभी ने उन्हें हिम्मत दी। अपने संबोधन में पूर्व विधायक सत्यनारायण प्रसाद ने कहा कि दिवंगत आदित्य जी अच्छे पत्रकार और सामाजिक लोग थे। वे अंतिम पंक्ति के नागरिकों को मदद के लिए सदैव तैयार रहते थे। उन्होंने कहा कि पेड़़ हमारे जीवन का आधार है। पर्यावरण को हरा-भरा बनाने और धरती को बचाने के लिए आज हम सबों को अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने का संकल्प लेने की जरूरत है। कार्यक्रम में उपस्थित अभियंता संघ के अध्यक्ष इंजीनियर गिरिजा प्रसाद सिंह ने कहा कि आदित्य जी काफी सादगी पूर्ण जीवन जीते थे। उनका जीवन संघर्ष सचमुच प्रेरणा योग्य है। सर्वोदय समाज के अध्यक्ष अशोक कुमार ने कहा कि दिवंगत आदित्य जी का समाज के सभी वर्गों पर अच्छा प्रभाव था। वे दोस्तों के भी दोस्त और दुश्मनों के भी दोस्त माने जाते थे अर्थात सभी को समान भाव से लेकर चलते थे। यही कारण है कि आज उनके बच्चे समाज में प्रेरणा स्रोत बन गए हैं। कार्यक्रम के आयोजन में निगम पार्षद हर्षवर्धन अग्रवाल, लक्ष्मीकांत प्रसाद, महजबी परवेज, कोमल गुप्ता ने सराहनीय भूमिका निभाई। रेलवे डी भारत स्काउट एंड गाइड के कैडेट चंद्र रंजन, मोहम्मद सरफराज अंसारी, प्रेम आनंद, प्रिंस कुमार, सोनम कुमारी आदि शामिल होकर श्रमदान किया।