06/05/2026
मौलाना तौसीफ रजा को इंसाफ दिलाने हेतु जिला नौजवान कमेटी का कैंडल मार्च
कटिहार: जिला नौजवान कमेटी के तत्वावधान में मौलाना तौसीफ आलम को इंसाफ दिलाने की मांग को लेकर कटिहार के शहीद चौक पर एक शांतिपूर्ण कैंडल मार्च आयोजित किया गया। इस कैंडल मार्च की अध्यक्षता कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद इजहार अली ने की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया तथा हाथों में मोमबत्तियां लेकर इंसाफ की आवाज बुलंद की।
इस अवसर पर अध्यक्ष मोहम्मद इजहार अली ने अपने बयान में कहा:
"हम इंसाफ के लिए शांतिपूर्ण और संवैधानिक तरीके से अपनी लड़ाई जारी रखेंगे। यह कैंडल मार्च मजलूम के साथ एकजुटता का प्रतीक है और न्याय मिलने तक हमारी आवाज जारी रहेगी।"
वहीं सामाजिक कार्यकर्ता रिजवान मजहरी ने कहा:
"यह केवल एक विरोध प्रदर्शन नहीं, बल्कि समाज में न्याय और कानून की मजबूती के लिए एक जागरूकता अभियान है। हम सभी को मिलकर अन्याय के खिलाफ खड़ा होना होगा।"
कार्यक्रम पूरी तरह शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ और इस दौरान अनुशासन का विशेष ध्यान रखा गया।
इस अवसर पर जियाउल कुरेशी, मोहम्मद तौसीफ, सुल्तान मोहम्मद गुड्डू, इमरान ,तौकीर आलम ,अब्दुस सलाम सज्जाद ,वारिश आलम बबलू आलम सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।