Voice Expose

Voice Expose Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Voice Expose, Media/News Company, Katihar.

Voice Expose
"सच्चाई की आवाज़, आपके बीच"
हम हैं बिहार और सीमांचल की हर छोटी बड़ी ख़बर की पहली आवाज़।
ताज़ा खबरें, जन मुद्दे, ज़मीनी रिपोर्टिंग — सब कुछ निष्पक्ष और निर्भीक।
Mob:8809520850

रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की सगाई आज, लखनऊ में जश्न का माहौलटीम इंडिया के उभरते सितारे और फिनिशर के रूप में मशहूर ...
08/06/2025

रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की सगाई आज, लखनऊ में जश्न का माहौल

टीम इंडिया के उभरते सितारे और फिनिशर के रूप में मशहूर क्रिकेटर रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज की आज लखनऊ में सगाई हो रही है। यह रिंग सेरेमनी एक भव्य आयोजन के तौर पर राजधानी लखनऊ के एक पांच सितारा होटल में आयोजित की गई है। समारोह दोपहर एक बजे से शुरू होगा, जिसकी तैयारियां बीते कई दिनों से जोरों पर चल रही थीं। इस खास मौके पर करीब 300 से ज्यादा मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद है। इसमें कई दिग्गज राजनेताओं, क्रिकेट और सामाजिक क्षेत्र से जुड़ी हस्तियों के पहुंचने की संभावना है।

प्रिया सरोज वाराणसी की रहने वाली हैं और वर्तमान में जौनपुर जिले की मछलीशहर लोकसभा सीट से सांसद हैं। उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव में शानदार जीत दर्ज की थी। प्रिया के पिता तूफानी सरोज समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं और वर्तमान में विधायक हैं। वे तीन बार लोकसभा सांसद भी रह चुके हैं और पूर्वांचल की राजनीति में उनकी गहरी पकड़ मानी जाती है।

रिंकू सिंह की शादी से पहले की यह सगाई समारोह सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बनी हुई है, और फैंस उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।

Address

Katihar
855113

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Voice Expose posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share