katni Today News

Directions Website

katni Today News सटीक, निष्पक्ष, विश्वसनीय

18/09/2026

katnitoday

MP News: मात्र 350 रु के लेन-देन पर ट्रक ड्राइवर की बेरहमी से हत्या, 2 आरोपी गिरफ्तारकटनी। कटनी जिले में इंसानियत को शर्...
24/04/2026

MP News: मात्र 350 रु के लेन-देन पर ट्रक ड्राइवर की बेरहमी से हत्या, 2 आरोपी गिरफ्तार

कटनी। कटनी जिले में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है, जहां महज 350 रुपए और एक मोबाइल के लिए ट्रक चालक की निर्मम हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले का 12 दिन में खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अब भी फरार है।

लिफ्ट लेकर रची खौफनाक साजिश

यह वारदात 10-11 अप्रैल की दरम्यानी रात स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र के छपरा नेशनल हाईवे पर हुई। जबलपुर निवासी ट्रक चालक राकेश दाहिया के ट्रक में आरोपियों ने लिफ्ट ली। रास्ते में साथ बैठकर शराब पीने के बाद आरोपियों ने ड्राइवर से पैसे मांगे।

जब राकेश ने पैसे देने से इनकार किया, तो विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने ट्रक में रखे व्हील पाना और मुक्कों से उसके सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

मौके पर ही हुई मौत, लूटकर फरार

गंभीर चोट लगने से राकेश दाहिया की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी उसकी जेब से केवल 350 रुपए और मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए।

CCTV फुटेज से मिला सुराग

घटना के बाद पुलिस और एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। हाईवे पर लगे CCTV फुटेज खंगालने के बाद पुलिस संदिग्धों तक पहुंची।

2 आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारी

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बंधी निवासी रोहित कोल (21) को हिरासत में लिया। उसकी निशानदेही पर अमन चौबे उर्फ भूत (22) को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल व्हील पाना और लूटा गया मोबाइल बरामद कर लिया है।

दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। वहीं तीसरे आरोपी मनोज की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

हाईवे पर खड़े ट्रक में मिला था शव

11 अप्रैल की सुबह डायल 112 को छपरा नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रक में खून से लथपथ शव मिलने की सूचना मिली थी। मृतक की पहचान सिहोरा निवासी राकेश दाहिया के रूप में हुई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

कटनी टुडे न्यूज
katni Today News



मनु मिश्रा बने कांग्रेस के  जिला प्रभारीभोपाल/ मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठनात्मक बदलाव करते हुए कटनी जिले के लिए न...
22/04/2026

मनु मिश्रा बने कांग्रेस के जिला प्रभारी

भोपाल/ मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठनात्मक बदलाव करते हुए कटनी जिले के लिए नए जिला प्रभारी की नियुक्ति की है। राष्ट्रीय महासचिव हरीश चौधरी के अनुमोदन के बाद प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने दमोह के वरिष्ठ नेता मनु मिश्रा को कटनी का नया जिला प्रभारी नियुक्त किया है।
मनु मिश्रा पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष रह चुके हैं तथा उन्हें लंबा राजनीतिक और संगठनात्मक अनुभव प्राप्त है। पार्टी नेताओं का मानना है कि उनकी नियुक्ति से कटनी जिले में कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।
सूत्रों के अनुसार मनु मिश्रा का आगामी सप्ताह में कटनी आगमन संभावित है, जहां वे संगठनात्मक बैठकें लेकर कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।
बताया गया है कि हाल ही में भोपाल में जिलाध्यक्षों एवं जिला प्रभारियों की अलग-अलग समीक्षा बैठकों के बाद यह निर्णय लिया गया। वहीं पूर्व जिला प्रभारी वीरेन्द्र द्विवेदी को अब छतरपुर जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
यह नियुक्ति आगामी संगठनात्मक गतिविधियों और चुनावी तैयारियों को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
#कटनी

केंद्रीय जेल में विचाराधीन बंदी ने की आत्महत्या, जेल प्रशासन में मचा हड़कंपजबलपुर। नेताजी सुभाषचंद्र बोस केंद्रीय जेल मे...
20/04/2026

केंद्रीय जेल में विचाराधीन बंदी ने की आत्महत्या, जेल प्रशासन में मचा हड़कंप
जबलपुर। नेताजी सुभाषचंद्र बोस केंद्रीय जेल में एक विचाराधीन बंदी द्वारा आत्महत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जेल परिसर के भीतर हुई इस घटना से जेल प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार केंद्रीय जेल के अस्पताल खंड स्थित वार्ड नंबर-3 के शौचालय में बंदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक बंदी की पहचान गुड्डू उर्फ राजा के रूप में हुई है, जो लंबे समय से विचाराधीन कैदी के रूप में जेल में निरुद्ध था।
घटना की जानकारी मिलते ही ड्यूटी पर तैनात जेल प्रहरियों ने तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया। इसके बाद केंद्रीय जेल प्रशासन द्वारा निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ कर दी।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल बंदी द्वारा आत्महत्या किए जाने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।
इधर जेल प्रबंधन एवं पुलिस विभाग संयुक्त रूप से इस बात की जांच कर रहे हैं कि बंदी तक फांसी लगाने की सामग्री कैसे पहुंची तथा अस्पताल वार्ड में निगरानी व्यवस्था में कहीं कोई लापरवाही तो नहीं हुई।
घटना के बाद जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी प्रणाली पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं।
#जबलपुर
#क्राइम
#जबलपुरन्यूज़
#कटनी

शिवी मिश्रा ने 97% अंकों के साथ लहराया परचमकटनी: माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश (MPBSE) द्वारा हाई स्कूल सर्टिफिकेट प...
18/04/2026

शिवी मिश्रा ने 97% अंकों के साथ लहराया परचम
कटनी: माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश (MPBSE) द्वारा हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इस वर्ष के नतीजों में छात्राओं ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया है।
इसी क्रम में, शिवी मिश्रा (पिता: प्रॉमिस मिश्रा) ने अपनी शैक्षणिक प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए 97% अंक (485/500) प्राप्त किए हैं। शिवी ने हिंदी और गणित जैसे कठिन विषयों में 100 में से 99 अंक प्राप्त कर अपनी विशिष्ट योग्यता (Distinction) साबित की है। उनके लगभग सभी विषयों में 90 से अधिक अंक रहे हैं।
परीक्षा परिणाम 'बेस्ट फाइव' पद्धति के आधार पर तैयार किया गया है, जिसमें शिवी को प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण घोषित किया गया। उनकी इस शानदार उपलब्धि पर उनके परिवार और शिक्षकों में हर्ष का माहौल है।

हट्टा कटनी मार्ग पर ओम साईं राम बस पलटी......कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत बमनी गांव के पास सड़क हादसा...ओम साईं राम बस ...
16/04/2026

हट्टा कटनी मार्ग पर ओम साईं राम बस पलटी......

कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत बमनी गांव के पास सड़क हादसा...
ओम साईं राम बस जो भोपाल से कटनी जाते समय बमनी के पास अनियंत्रित होकर पलट गई... 3/4 यात्री घायल हुए जिन्हें 108 की मदद से भेजा गया ...कुम्हारी थाना प्रभारी ब्रजेंश पांडे पुलिस स्टाफ के साथ मौके पर



कटनी टुडे न्यूज
@कटनी

Thought of the daykatni Today News
13/04/2026

Thought of the day


katni Today News

Address

Near Main Railway Station
Katni
483501

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when katni Today News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share