05/08/2026
दुर्ग के पुलगांव थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन सड़क पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। फिसलनभरी सड़क पर बाइक फिसलने के बाद दो युवक गिर पड़े। इसी दौरान एक अज्ञात बस की चपेट में आने से शुभम नामक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक मामूली रूप से घायल हुआ। मृतक एक ट्रैवल कंपनी में कार्यरत था और उसकी शादी एक वर्ष पहले ही हुई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर बस की तलाश और पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है।