23/08/2024
पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगाँव रेंज राजनंदगाँव श्री दीपक कुमार झा द्वारा आज दिनांक - 23.08.2024 को प्रातः 9ः30 बजे न्यू पुलिस लाईन में निरीक्षण परेड का सलामी लिया गया। परेड में उपस्थित सभी जवानों के द्वारा सलामी दी गई। परेड का नेतृत्व परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक श्री महेश्वर सिंह,व सेकेण्ड कमांडर उप. निरीक्षक अजयकांत तिवारी द्वारा किया गया। पुलिस महानिरीक्षक श्री दीपक कुमार झा द्वारा परेड में उपस्थित सभी अधिकारी/कर्मचारियों के टर्न आउट/परेड का निरीक्षण किया गया तथा बेहतर टर्नआउट वाले अधिकारी जवानों को तत्काल पुरस्कृत भी किया गया। जिसके पश्चात जिले के सभी पुलिस के राजपत्रित पुलिस अनुविभागीय अधिकारी, उप. पुलिस अधीक्षक, एवं थाना प्रभारियों को परेड पर खड़े अधिकारी/जवानों के प्लाटून को दिशा बदल की कार्यवाही, तेज चाल से धीरे चाल की कार्यवाही, जांच शास्त्र की कार्यवाही, संदेश के साथ सैल्यूट की कार्यवाही, सलामी शस्त्र की कार्यवाही बारी-बारी से कराया गया एवं बेहतर कमांड करने वाले अधिकारियों को उचित इनाम भी दिया गया, जिसके पश्चात वाहन शाखा में वाहनों का बारिकी से निरीक्षण किया गया। पुलिस महानिरीक्षक द्वारा न्यु पुलिस लाईन में स्थित शस्त्रागार, स्टोर शाखा, रीडर शाखा, एम.टी. शाखा, मोहर्रिर कक्ष, का निरीक्षण भी किया गया। पुलिस लाइन में स्थित सभागार में जिला पुलिस कबीरधाम के सभी पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों का दरबार लगाया गया। दरबार में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए पुलिस महानिरीक्षक श्री दीपक कुमार झा अपने उद्बोधन में कहे की सभी शाखाओं का रखरखाव व कार्य सराहनीय है। परेड को उच्चस्तरीय बताकर परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक श्री महेश्वर सिंह एवं सेकंड कमांडर श्री अजयकांत तिवारी को ईनाम भी दिया गया, तथा थानों में उपस्थित पंजीयो के रखरखाव में आपत्ति व्यक्त किया गया।आमतौर पर वार्षिक निरीक्षण में अनेको प्रकार की कमीयां आमतौर पर देखी जाती है, वो कबीरधाम जिले में ना के बराबर है। कबीरधाम जिले में पुलिस अधीक्षक डाॅ. अभिषेक पल्लव एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विकास कुमार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र बघेल तथा अन्य राजपत्रित अधिकारियों के कुशल नेतृत्व में जो टीम बनाकर काम किया जा रहा है, उसकी सराहना किया गया। जिसके लिये पुलिस अधीक्षक व पुरे कबीरधाम पुलिस को बधाई का पात्र बताये, दरबार में उपस्थित अधिकारी/ कर्मचारियों को सर्वप्रथम अपने शरीर को स्वस्थ व फीट रखने हेतु प्रतिदिन व्यायाम, योग या कोई भी खेल खेलने कहा गया, जिससे शरीर स्वस्थ व निरोग रह सके। निरो