Tribal Today

Tribal Today Tribal Today – लाहौल-स्पीति की ज़मीन से जुड़ा सामाजिक मीडिया न्यूज़ चैनल, जो शिक्षा, संस्कृति और जन-सरोकारों की बात करता है
(3)

प्रेस विज्ञप्तिकुकुमसेरी महाविद्यालय में एसबीआई ने लगाया वित्तीय जागरूकता शिविरकेलांग, 09 सितंबर, 2026.....राज्य स्तरीय ...
09/09/2026

प्रेस विज्ञप्ति

कुकुमसेरी महाविद्यालय में एसबीआई ने लगाया वित्तीय जागरूकता शिविर

केलांग, 09 सितंबर, 2026.....राज्य स्तरीय अभियान के अंतर्गत भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), उदयपुर शाखा द्वारा राजकीय महाविद्यालय कुकुमसेरी, उदयपुर में विद्यार्थियों को वित्तीय सेवाओं एवं डिजिटल लेन-देन के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह राज्य स्तरीय अभियान एसएलबीसी (State Level Bankers’ Committee), शिमला द्वारा आरंभ किया गया है।

शिविर के दौरान विद्यार्थियों को प्रधानमंत्री विद्यालक्ष्मी योजना के तहत शिक्षा ऋण की सुविधा एवं प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। बैंक प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए शिक्षा ऋण प्राप्त करने की विभिन्न सुविधाओं से अवगत करवाते हुए योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

इसके साथ ही विद्यार्थियों को डिजिटल लेन-देन के सुरक्षित एवं प्रभावी उपयोग के संबंध में जागरूक किया गया। डिजिटल बैंकिंग के बढ़ते उपयोग को देखते हुए साइबर धोखाधड़ी से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियों की जानकारी भी दी गई। विद्यार्थियों को अनजान लिंक पर क्लिक न करने, ओटीपी एवं बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करने तथा संदिग्ध कॉल और संदेशों से सतर्क रहने का संदेश दिया गया।
शिविर में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना , प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना तथा अटल पेंशन योजना के संबंध में भी जानकारी प्रदान की गई। बैंक अधिकारियों ने इन योजनाओं की उपयोगिता, पात्रता एवं लाभों के बारे में विद्यार्थियों और उपस्थित स्टाफ को अवगत करवाया।
इस दौरान राजकीय महाविद्यालय कुकुमसेरी के प्रधानाचार्य एवं महाविद्यालय स्टाफ, अग्रणी जिला प्रबंधक (LDM) सुनील कौंडल, एसबीआई उदयपुर शाखा के शाखा प्रबंधक अनिल कुमार तथा वित्तीय साक्षरता केंद्र (FLC) से थिल्ली नामग्याल उपस्थित रहे।

शिविर में महाविद्यालय के लगभग 35 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस अवसर पर बैंक अधिकारियों ने विद्यार्थियों से अपील की कि वे आधुनिक डिजिटल बैंकिंग सुविधाओं का उपयोग करते समय सुरक्षा संबंधी सावधानियों का विशेष ध्यान रखें तथा अपने परिवार एवं समाज के अन्य लोगों को भी वित्तीय एवं साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करें।
कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को वित्तीय रूप से सशक्त बनाते हुए उन्हें शिक्षा ऋण, डिजिटल बैंकिंग, बीमा एवं पेंशन योजनाओं की जानकारी प्रदान करना तथा सुरक्षित डिजिटल लेन-देन की संस्कृति को बढ़ावा देना रहा।

प्रेस विज्ञप्तिबच्चों की सुरक्षा, शिक्षा और अधिकारों को लेकर प्रशासन गंभीर,उपायुक्त किरण भड़ाना ने बाल संरक्षण व्यवस्था ...
09/09/2026

प्रेस विज्ञप्ति

बच्चों की सुरक्षा, शिक्षा और अधिकारों को लेकर प्रशासन गंभीर,उपायुक्त किरण भड़ाना ने बाल संरक्षण व्यवस्था को मजबूत बनाने के दिए निर्देश

प्रवासी श्रमिकों के बच्चों को स्कूल से जोड़ने, बाल श्रम रोकने और पॉक्सो कानून के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर

केलांग, 9 सितंबर 2026.....जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक आज उपायुक्त कार्यालय के सम्मेलन कक्ष, केलांग में उपायुक्त लाहौल-स्पीति किरण भड़ाना की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जिले में बच्चों की सुरक्षा, शिक्षा, संरक्षण और उनके अधिकारों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा की गई।

बैठक में मिशन वात्सल्य के तहत पहली तिमाही में हुई प्रगति की समीक्षा की गई। इसके साथ ही मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना, जरूरतमंद बच्चों को आर्थिक एवं सामाजिक सहायता, बच्चों को गोद लेने की व्यवस्था, विशेष किशोर पुलिस इकाई, पॉक्सो कानून तथा बाल संरक्षण से जुड़े अन्य विषयों पर भी चर्चा हुई।

इस दौरान जिला बाल संरक्षण इकाई, बाल कल्याण समिति, किशोर न्याय बोर्ड, चाइल्ड हेल्पलाइन और बाल देखभाल संस्थानों की भूमिका और जिम्मेदारियों की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बच्चों से जुड़े मामलों को पूरी संवेदनशीलता के साथ लिया जाए और जरूरतमंद बच्चों तक सरकारी योजनाओं और सहायता का लाभ समय पर पहुंचाया जाए।

उपायुक्त किरण भड़ाना ने बाल संरक्षण व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए नियमित बैठकें आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि केवल बैठकें करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि बैठक में लिए गए निर्णयों पर समयबद्ध कार्रवाई और उसकी नियमित समीक्षा भी जरूरी है।

उन्होंने हर बच्चे को शिक्षा से जोड़ने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि जिले में प्रवासी मजदूरों के बच्चों की पहचान कर उनका स्कूलों में दाखिला सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी बच्चे को आर्थिक, सामाजिक या अन्य कारणों से शिक्षा से वंचित नहीं रहना चाहिए। इस कार्य के लिए बाल कल्याण समिति, पुलिस, शिक्षा विभाग तथा संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने बीआरओ, लोक निर्माण विभाग और कृषि क्षेत्र में कार्यरत श्रमिकों के बच्चों की शिक्षा को लेकर भी विशेष कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित विभागों से समन्वय कर यह सुनिश्चित करने को कहा कि इन क्षेत्रों में कार्यरत श्रमिकों के बच्चों को स्कूल जाने का अवसर मिल रहा है और उनका दाखिला तथा पढ़ाई नियमित रूप से जारी है।

बैठक में बच्चों से मजदूरी करवाने पर रोक को लेकर भी चर्चा की गई। उपायुक्त ने ढाबों, होटलों, रेस्तरां और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में बाल श्रम की रोकथाम के लिए प्रभावी निगरानी एवं जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रतिष्ठानों में ‘यहां बाल श्रम नहीं कराया जाता’ संबंधी प्रमाण-पत्र अथवा घोषणा प्रमुख स्थान पर प्रदर्शित करवाना सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने बच्चों को यौन अपराधों से बचाने वाले पॉक्सो कानून के बारे में विद्यालयों और अन्य संबंधित स्थानों पर नियमित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों को उनके अधिकारों और सुरक्षा के उपायों की जानकारी सरल भाषा में दी जानी चाहिए, ताकि वे किसी भी असहज या अनुचित परिस्थिति में बिना डर के मदद मांग सकें।

उन्होंने विद्यालयों में नियमित निरीक्षण और बच्चों की काउंसलिंग पर भी विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि स्कूल केवल पढ़ाई का स्थान नहीं, बल्कि बच्चों के सुरक्षित और स्वस्थ विकास का महत्वपूर्ण केंद्र हैं। इसलिए बच्चों के मानसिक, सामाजिक, शारीरिक और शैक्षणिक विकास पर समान रूप से ध्यान दिया जाना चाहिए।

उन्होंने जिले के विद्यालयों में स्कूलों की सुविधाओं और कमियों का विस्तृत आकलन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यालय में उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं, शिक्षण संसाधनों, खेल सुविधाओं और अन्य आवश्यकताओं की पहचान कर उन्हें चरणबद्ध तरीके से बेहतर बनाया जाए। लक्ष्य यह होना चाहिए कि जिले के विद्यालयों को हर दृष्टि से बेहतर और आदर्श विद्यालय बनाया जा सके।

उन्होंने बच्चों और युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए खेल एवं रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देने पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि युवाओं को स्वस्थ और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से बचाने का प्रभावी माध्यम है। इसके लिए विद्यालयों और समुदाय स्तर पर नियमित खेल प्रतियोगिताएं एवं अन्य गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिए गए।

उपायुक्त ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा, शिक्षा और समग्र विकास जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने सभी विभागों से आपसी समन्वय और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जिले के लिए जो विषय सबसे अधिक महत्वपूर्ण हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर लेकर ठोस और परिणाम देने वाली कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए।

बैठक के अंत में उपायुक्त ने सभी अधिकारियों एवं समिति के सदस्यों का धन्यवाद करते हुए बच्चों के हित में किए जा रहे कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए निरंतर सहयोग और समन्वय बनाए रखने की अपील की।
इस बैठक में एसडीएम कुनिका ऐकर्स, परियोजना अधिकारी अश्वनी कुमार, बाल कल्याण समिति अध्यक्ष शशि किरण, जिला बाल सरंक्षण अधिकारी डॉ हीरानंद, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एम. के. गाँधी, छेरिंग डोलमा बाल कल्याण समिति सदस्य, बाल कल्याण समिति सदस्य हीरा लाल, जिला पंचायत अधिकारी संजय कुमार सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

09/09/2026

मैसर्ज शिव दास स्टोन क्रशर चोखंग ने करपट के किसानों की मदद के लिए बढ़ाया हाथ

नदी पार कराने के लिए दी राफ्टिंग सुविधा और दो ऑपरेटर

उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। मियार घाटी के करपट गांव में पुल क्षतिग्रस्त होने से किसानों के सामने अपनी सब्जियों और अन्य कृषि उपज को नदी के पार पहुंचाने की बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। आपदा की इस घड़ी में शिव दास स्टोन क्रशर, चोखंग किसानों की मदद के लिए आगे आया है।

क्रशर प्रबंधन की ओर से करपट के किसानों को नदी पार करने के लिए रिवर राफ्टिंग की सुविधा उपलब्ध करवाने के साथ रोजाना अपने खर्चे पर दो ऑपरेटर भी तैनात किए गए हैं। इससे किसानों को अपनी कृषि उपज को नदी के दूसरी ओर सुरक्षित पहुंचाने में राहत मिलेगी।

गौरतलब है कि भारी बारिश और बाढ़ के कारण क्षेत्र में पुलों और रास्तों को नुकसान पहुंचा है। इसके चलते किसानों को खेतों से तैयार सब्जियां बाजार तक पहुंचाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे समय में मैसर्ज शिव दास स्टोन क्रशर की ओर से की गई यह पहल किसानों के लिए बड़ी राहत मानी जा रही है।

स्थानीय किसानों ने इस सहयोग के लिए शिव दास स्टोन क्रशर का आभार जताया है। किसानों का कहना है कि जब तक क्षतिग्रस्त पुल की स्थायी रूप से मरम्मत नहीं हो जाती, तब तक इस तरह की वैकल्पिक व्यवस्था से उन्हें अपनी कृषि उपज को सुरक्षित निकालने में मदद मिलेगी। हैं। इस दौरान झूले से सब्जियों को आर-पार करते समय कई ग्रामीण महिलाओं की उंगलियों में चोटें भी लग चुकी हैं।

कारगिल की बर्फ़ीली चोटियों पर देशप्रेम के अटूट भाव और अप्रतिम वीरता के साथ राष्ट्र की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देन...
09/09/2026

कारगिल की बर्फ़ीली चोटियों पर देशप्रेम के अटूट भाव और अप्रतिम वीरता के साथ राष्ट्र की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले, परमवीर चक्र से सम्मानित कैप्टन विक्रम बत्रा जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन।
कैप्टन बत्रा का शौर्य और साहस आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।

#कैप्टन_विक्रम_बत्रा

सरकारी अस्पताल में प्रसव कराने पर मिलेगी यह 👇 सुविधा मुख्य चिकत्सा अधिकारी केलांग
08/09/2026

सरकारी अस्पताल में प्रसव कराने पर मिलेगी यह 👇 सुविधा
मुख्य चिकत्सा अधिकारी केलांग

08/09/2026

Appreciation to Garg & sons for doing excellent work on the lossar batal road this year.Your Dedication,hard work,and commitment to improving connectivity in such a challenging terrain are truly commendable.keep up the great work like this : Kesang Rapchik TAC member & President Block youth congress Lahul Spitti

08/09/2026

चलो चलिए
ज़स्कार फेस्टिवल में 👌

08/09/2026

काजा में पेंशन, फंड अदालत एवं लेखा कार्यशाला 10 सितंबर को

उपमंडल स्तर पर स्पीति के काज़ा में पेंशन, फंड अदालत एवं लेखा कार्यशाला का आयोजन 10 सितंबर, 2026 को एडीसी कार्यालय, काजा के सम्मेलन कक्ष में किया जाएगा। यह जानकारी वरिष्ठ लेखा अधिकारी सुधीर राणा ने दी।
उन्होंने बताया कि कार्यशाला का आयोजन प्रधान महालेखाकार (लेखा एवं हकदारी) के निर्देशों के अनुपालन में किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य पेंशन एवं सामान्य भविष्य निधि (GPF) से संबंधित हकदारी मामलों के निस्तारण में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं कार्यकुशलता सुनिश्चित करना है। कार्यशाला के दौरान संबंधित मामलों के समाधान एवं आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया जाएगा।
-0-

08/09/2026

ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को मंच मिले तो वे देश-दुनिया में बनती हैं चैंपियन — एडवोकेट सुरजीत शर्मा भरमौरी
अंडर-14 छात्रा जोनल टूर्नामेंट का भव्य समापन, 21 स्कूलों की 188 छात्राओं ने लिया भाग
चम्बा/गरोला। अंडर-14 छात्रा जोनल खेलकूद प्रतियोगिता का समापन समारोह उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में एडवोकेट सुरजीत शर्मा भरमौरी, जिलाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी चम्बा एवं निदेशक, हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC), हिमाचल सरकार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
इस जोनल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में 21 विद्यालयों की 188 छात्राओं ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर मुख्यातिथि एडवोकेट सुरजीत शर्मा भरमौरी ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेल बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। खेल प्रतियोगिताएं बच्चों में शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ-साथ टीम वर्क, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और संघर्ष की भावना को मजबूत करती हैं।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों में अपार प्रतिभा छिपी हुई है। जरूरत केवल उन्हें उचित मंच, मार्गदर्शन और अवसर प्रदान करने की है। यदि ग्रामीण प्रतिभाओं को सही अवसर मिलें तो वे हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए चैंपियन बन सकते हैं।
एडवोकेट सुरजीत शर्मा भरमौरी ने कहा कि चम्बा जिले की बेटियों ने खेल जगत में अपनी प्रतिभा से क्षेत्र का नाम रोशन किया है। चम्पा ठाकुर चुराह से तथा नैंसी शर्मा छतराड़ी से निकलकर आगे बढ़ने वाली प्रतिभाओं के प्रेरणादायक उदाहरण हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतिभाएं ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को यह विश्वास दिलाती हैं कि सपनों की ऊंचाई गांव या शहर से नहीं, बल्कि मेहनत और दृढ़ संकल्प से तय होती है।
अपने जीवन के संघर्षों को याद करते हुए एडवोकेट सुरजीत शर्मा भरमौरी ने कहा कि उन्हें इस बात पर गर्व है कि वे स्वयं गांव के सरकारी प्राथमिक विद्यालय तियूला तथा सरकारी हाई स्कूल में पढ़े हैं। उन्होंने कहा, “मैंने भी टाट पर बैठकर और पट्टी पर लिखकर शिक्षा ग्रहण की है। ग्रामीण पृष्ठभूमि से आने पर मुझे सदैव गर्व रहा है। परिस्थितियां चाहे जैसी हों, मेहनत और लगन से सफलता का रास्ता अवश्य बनता है।”
उन्होंने प्रतियोगिता में विजयी होकर जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित छात्राओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे जिला स्तर से आगे बढ़कर राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर तक क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन करें। वहीं उन्होंने उपविजेता एवं अन्य प्रतिभागी छात्राओं का भी उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि हार या जीत खेल का हिस्सा है और जो खिलाड़ी इस बार पीछे रह गए हैं, वे निराश न होकर आगामी प्रतियोगिताओं के लिए और अधिक मेहनत करें।
मुख्यातिथि ने आयोजन समिति, शिक्षकों, खेल प्रशिक्षकों एवं सभी सहयोगियों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी तथा कहा कि बच्चों को खेलों के प्रति प्रेरित करने में शिक्षकों और अभिभावकों की महत्वपूर्ण भूमिका है।
इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य श्री सुभाष चन्द, TAC सदस्य श्री हेम राज, प्रधान ग्राम पंचायत गरोला श्रीमती निशा कुमारी, प्रधान ग्राम पंचायत औरा श्री पवन कुमार, उपप्रधान ग्राम पंचायत औरा श्री कमल कुमार, पूर्व पंचायत समिति सदस्य भरमौर श्री कमलेश कुमार, पंचायत गरोला के समाजसेवी श्री कमलेश कुमार, पूर्व प्रधान ग्राम पंचायत अलांसा श्री विजय कुमार, उपप्रधान श्री पुरुषोत्तम दास, श्री सराड़ा राम, पूर्व प्रधान श्री सुभाष, सेवानिवृत्त खंड शिक्षा अधिकारी श्री प्रेम शर्मा, श्री जगदीश चन्द, श्री सतपाल, कांग्रेस नेता श्री कुलदीप प्रक्रमी शर्मा, श्री कुमार, श्री अनिल लमलेल, श्री पवन कुमार, श्री अशोक कुमार, श्री दिनेश कुमार, श्री अजय कुमार, श्री विजय एवं श्री निशु सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
समापन समारोह में छात्राओं द्वारा खेल मैदान में प्रदर्शित उत्साह, अनुशासन और खेल भावना की सभी ने सराहना की। कार्यक्रम के अंत में विजेता एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया।

एलपीजी सिलेंडर रिफिल की समय सीमा 45 दिन से घटाकर 25 दिन करने पर हार्दिक आभारएलपीजी उपभोक्ताओं के हित में गैस सिलेंडर रिफ...
08/09/2026

एलपीजी सिलेंडर रिफिल की समय सीमा 45 दिन से घटाकर 25 दिन करने पर हार्दिक आभार

एलपीजी उपभोक्ताओं के हित में गैस सिलेंडर रिफिल करने की समय सीमा 45 दिन से घटाकर 25 दिन किए जाने के महत्वपूर्ण एवं जनहितकारी निर्णय के लिए माननीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी जी का भाजपा स्पीति मण्डल की ओर से हार्दिक आभार एवं धन्यवाद।
यह निर्णय देशभर के करोड़ों एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए सुविधा और राहत प्रदान करने वाला है। रसोई गैस आज प्रत्येक परिवार की दैनिक आवश्यकता का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ऐसे में सिलेंडर रिफिल की अवधि को कम किए जाने से उपभोक्ताओं को अपनी आवश्यकता के अनुसार समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने में सुविधा होगी।
पहले 45 दिनों की निर्धारित समय सीमा के कारण जिन परिवारों की वास्तविक खपत अधिक थी, उन्हें अगला सिलेंडर बुक करने के लिए निर्धारित अवधि पूरी होने का इंतजार करना पड़ता था। अब 25 दिन की रिफिल सीमा होने से उपभोक्ताओं को अधिक लचीलापन मिलेगा और घरेलू आवश्यकताओं के अनुसार एलपीजी की उपलब्धता सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।
यह निर्णय आम जनता की सुविधा, उपभोक्ता हित और बेहतर एलपीजी उपलब्धता की दिशा में एक सकारात्मक कदम है। यह दर्शाता है कि केंद्र सरकार देश के प्रत्येक नागरिक की दैनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए नीतियों में आवश्यक सुधार करने के लिए प्रतिबद्ध है।
भाजपा स्पीति मण्डल माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा लिए जा रहे जनहितकारी निर्णयों की सराहना करता है तथा माननीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी जी का विशेष रूप से आभार व्यक्त करता है।
जनता की सुविधा, उपभोक्ता का अधिकार और देशहित — यही हमारी प्राथमिकता है।
माननीय श्री हरदीप सिंह पुरी जी का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद।

भाजपा स्पीति मण्डल
हिमाचल प्रदेश

Address

Sukh Lodge , Tholang
Keylong
175132

Telephone

9418280618

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Tribal Today posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Tribal Today:

Shortcuts

Share