05/10/2026
रजौली में मोबाइल मांगने पर चाकू से हमला, युवक घायल
#नवादा के रजौली थाना क्षेत्र के पुरानी पुल के पास मोबाइल वापस मांगने को लेकर हुए विवाद में युवक पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। घायल युवक की पहचान जगजीवन नगर निवासी अवधेश कुमार के रूप में हुई है। आरोप है कि मोबाइल वापस मांगने पर सती स्थान निवासी सूरज कुमार से विवाद हुआ, जिसके बाद चाकूबाजी हुई। घायल अवधेश को ग्रामीणों और परिजनों की मदद से अनुमंडलीय अस्पताल रजौली पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक डॉ. सतीश चंद्र सिन्हा ने प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सक के अनुसार, घायल खतरे से बाहर है। सूचना पर डायल 112 की दो गाड़ियां पहुंचीं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।