Vidyanand Written World

Vidyanand Written World यहां अलग अंदाज में हंसी मजाक देखने के लिए पेज को फोलो करें

24/04/2026

जिंदगी के भी क्या गजब नखरे हैं
जीने की चाह में न जीने देती है
यदि मरना भी चाहों तों
मोहब्बत की चाह में इंतजाम होने देती है

23/04/2026

तू किताब की पन्नों सा
मैं किताब के कवर सा
कोई तुम्हें पलटना भी चाहें
पहले मुझे पलटना होगा

22/04/2026

दुख आइने का कोई समझ नहीं पाया
रहस्य चेहरे का कोई समझ नहीं पाया
पूरी जिंदगी इंसान भ्रम में रहा
उसे कोई समझ नहीं पाया

20/04/2026

फूल की बगिया छोड़ आए हम
कुछ बड़े सपने तोड़ आए हम
परदेशी बन क्या दुख सुनाऊं
दुख के लिए सुख छोड़ आए हम

19/04/2026

पता नहीं सड़क को क्या दुश्मनी है मुझसे
कंकर को कांटों से दोस्ती की जरूरत किससे

19/04/2026

मुझको भी तो जीने दो
तुम मजबूत हो तो क्या
कमजोरी भी किसी काबिल है
थोड़ा मजबूरों को भी जीने दो

17/04/2026

मुकद्दर ने मुझसे कहा
तू चाहता क्या है ?
मैंने भी हंसकर कहा
अरे बताना तो तुझे है
तू क्या चाहता है ?
मेरी चाहत का तो
मेरे दुश्मनों को भी पता है

16/04/2026

मुझे गलत न समझा करो ग़ालिब गलत तो मुझे मुकद्दर ने बना रखा है

16/04/2026

यदि जिंदगी को प्यार से देखो
बड़ी मासूम लगती है
कई कसूर करके ये
बड़ी बेकसूर लगती है

14/04/2026

मैं तुम्हारे लिए पूरी दुनिया छोड़ दी
तेरे लिए किसी की सपने तोड़ दी
तूने इतनी आसानी से भुला दिया मुझे
मैंने तेरे लिए कीमती मां की ममता छोड़ दी

13/04/2026

तू मुझे चाहे या ना चाहे
यह मुकद्दर की बात
और तुम मुझे चाहने ना दो
यह तो बिल्कुल गलत बात है

12/04/2026

तेरे नाम की खुशबू
अब भी मेरी किताबों में बसती है,
हर पन्ना खोलूँ तो
तू चुपचाप मुझसे मिलती है

तू मिली भी तो ऐसे
जैसे बारिश खामोशी से उतरती है,
बिना शोर किए
दिल की मिट्टी को भिगो जाती है

कुछ लम्हे तेरे साथ के
अब भी जेब में रखे हैं मैंने,
जब भी अकेलापन चुभता है,
उन्हें निकाल कर जी लेता हूँ

तू दूर है…
मगर अजीब बात है,
तेरी कमी नहीं लगती,
बस तेरी आदत छूटती नहीं

Address

Khagaria

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Vidyanand Written World posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Vidyanand Written World:

Share